Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

प्रेग्नेंसी में व्रत रखने के कारण हो रही है गैस की समस्या? जानें बचाव के 4 टिप्स

How To Prevent Gas During Fasting In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में व्रत रखने के कारण गैस की समस्या हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो इससे बचने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी टिप्स।

आमतौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी में व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। यह पूरी तरह वर्जित होता है। व्रत रखने से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बाधित होता है। साथ ही, महिला की निजी स्वास्थ्य भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकता है। जैसे उनमें कमजोरी और थकान बढ़ने लगती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर का स्तर भी गिर सकता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखने के लिए मना करते हैं। इसके बावजूद, कुछ महिलाएं सावधानी के साथ नवरात्रि के व्रत करती हैं। इस दौरान हेल्दी स्नैक्स, फल और अच्छे विकल्पों को चुनती हैं। इस तरह अपने नौ दिनों को पूरा करती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत करते हुए कुछ महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही है? अगर हां, तो इस लेख को आप जरूर पढ़ें।

प्रेग्नेंसी में व्रत रखने के कारण हो रही गैस की समस्या से बचाव के टिप्स

how to prevent gas during fasting in pregnancy 01 (9)

हाइड्रेट रहें

नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत कहती हैं, "वैसे तो व्रत रखने के लिए गैस की समस्या नहीं होती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में के दौरान कई महिलाओं को गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर महिला व्रत करती हैं, तो उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि महिला पूरा दिन खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए, डाइट में फ्लूइड इनटेक बढ़ाएं। हाइड्रेट रहने से पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलता है और कब्ज की समस्या भी कम हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये 9 घरेलू उपाय

छोटे-छोटे मील लें

वंदना राजपूत आगे बताती हैं, "आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा भूख लगती है। ऐसे में भूख कंट्रोल करना सही नहीं होता है, क्योंकि इसकी वजह से सिरदर्द, कमजोरी या थकान हो सकती है। व्रत में भी इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो बेहतर है कि आप दिन भर में छोटे-छोटे कई मील्स लें। ऐसा करके आपको दिन भर में भूख नहीं लगेगी और पेट से जुड़ी समस्या भी नहीं होगी। साथ ही, गैस की दिक्कतें भी कम हो जाती है।"

एक्सरसाइज करें

प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करना बहुत अच्छा होता है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आपने फास्ट रखा है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप माइल्ड एक्सरसाइज करें। वंदना राजपूत सलाह देती हैं, "हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से पाचन क्षमता बेहतर होती है और गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्यएं भी कम होती हैं। साथ ही, एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायेदमंद होता है।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

ट्रिगर फूड से बचें

जब गर्भवती महिलाएं व्रत रखती हैं, तो उन्हें ऐसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, जिससे गैस की समस्या ट्रिगर हो सकती है। इस तरह के फूड आइटम्स को ही ट्रिगर फूड कहा जाता है। इसमें उबले आलू शामिल है, दूध और दूध से बने प्रोडक्ट शामिल हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत हो रही है, तो व्रत में इन चीजों को खाने से बचें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बाते है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी न हो, तो व्रत न करें। अगर व्रत करना है, तो बेहतर है कि आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। अगर किसी भी स्थिति में व्रत रखते हुए तकलीफ महसूस हो, तो तुरंत व्रत तोड़ दें। बहरहाल, अगर व्रत कर रही हैं और गैस की समस्या हो रही है, तो ऐसे में इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं। इससे पाचन क्षमता में भी सुधार होगा और गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भवती महिला के पेट में गैस बने तो क्या करना चाहिए?

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। यह पूरी तरह सामान्य होता है। अगर परेशानी ज्यादा हो, तो आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को अधिक शामिल करें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • सुबह क्या खाएं कि गैस न बने?

    गैस की समस्या से बचने के लिए सुबह के समय हींग, अजवाइन, सौंफ, पुदीना या गुनगुना पानी जैसे विकल्पों को चुन सकते हैं।
  • उपवास के दौरान कब्ज को कैसे रोकें?

    उपवास के दौरान कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हाइड्रेट रहने से पाचन क्षमता में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

Read Next

पहले 8 सप्ताह में रहता है मिसकैरेज का सबसे ज्यादा खतरा, जानें क्या हैं जोखिम कारक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2025 14:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 27, 2025 14:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content