Doctor Verified

क्या अश्वगंधा खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर से

अश्वगंधा एक बहुत फायदेमंद जड़ी-बूटी है। इसे लेने के लिए आपको न केवल इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होनी चाहिए, बल्कि आपको इसके गुणों के बारे में भी पता होना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अश्वगंधा खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर से


Can eating Ashwagandha leads to gas in Hindi: अश्वगंधा को आयुर्वेद में किसी रामबाण से कम नहीं माना गया है। अश्वगंधा को कई स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों से बचने के लिए एक सटीक जड़ी बूटी माना जाता है। अश्वगंधा खाना शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ लोग अश्वगंधा खाने के बाद गैस बनने की शिकायत करते हैं। क्या अश्वगंधा खाने से गैस बनती है? अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। अश्वगंधा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने से लेकर मेंटल हेल्थ को हेल्दी रखने और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है।

नियमिततौर पर अश्वगंधा खाना आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है। लेकिन, इसे जरूरत से ज्यादा खाना या गलत तरीके से लेने से आपको न केवल गैस बन सकती है, बल्कि पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। (kya ashwagandha khane se gas banti hai) - 

क्या अश्वगंधा खाने से गैस बनती है?

डॉ. श्रेय के मुताबिक अश्वगंधा एक बहुत फायदेमंद जड़ी-बूटी है। इसे लेने के लिए आपको न केवल इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होनी चाहिए, बल्कि आपको इसके गुणों के बारे में भी पता होना चाहिए। अश्वगंधा खाने से आमतौर पर गैस नहीं बनती है, लेकिन यह उन लोगों में गैस का कारण जरूर बन सकता है, जिनकी पाचन अग्नि कमजोर है।

अगर आपकी पाचन अग्नि कमजोर है और आपने अश्वगंधा को ज्यादा मात्रा में ले लिया है तो ऐसे में अश्वगंधा खाने से आपको गैस बन सकती है। दरअसल, किसी भी खाद्य पदार्थ को पचाने में पाचन अग्नि मुख्य भूमिका निभाती है। इसलिए इसका दुरुस्त रहना बेहद जरूरी होता है। 

kya ashwagandha khane se gas banti hai-inside

कुछ लोगों को हो सकती है पाचन समस्याएं

अश्वगंधा खाना आमतौर पर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या हो सकती है। अश्वगंधा खाने पर कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं (How to Prevent Digestive Problems) का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा आमतौर पर उन लोगों को होता है, जिनका पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर होता है।

लेकिन, कई बार अश्वगंधा खाने से पाचन से जुड़ी समस्या किसी अन्य समस्या का भी संकेत हो सकता है। अगर आपका पेट फूलता है या गैस बनती है तो ऐसे में अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में अश्वगंधा नहीं ले रहे हैं तो कुछ मामलों में यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

ज्यादा अश्वगंधा खाने के नुकसान

  1. ज्यादा मात्रा में अश्वगंधा खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
  2. अश्वगंधा को ज्यादा मात्रा में खाने से  कई बार पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
  3. कई मामलों में यह लीवर से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकता है।
  4. कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा अश्वगंधा खाने से उल्टी और मतली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. अगर आप जरूरत से ज्यादा अश्वगंधा खाते हैं तो इससे कई बार ब्लड शुगर लेवल कम भी हो सकता है।
  6. कुछ मामलों में आपको थायराइड हार्मोन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें

अश्वगंधा किसे नहीं खाना चाहिए?

  1. कुछ लोगों को अश्वगंधा खाने से परहेज करना चाहिए।
  2. अगर आप गर्भवती महिला हैं या स्तनपान कराती हैं तो ऐसे में आपको अश्वगंधा खाने से परहेज करना चाहिए।
  3. अगर आप थायरॉइड से जुड़ी समस्या का सामना कर रही हैं तो ऐसे में अश्वगंधा खाने से परहेज करना चाहिए।
  4. ऑटोइम्यून बीमारियों वाले लोग जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस और रुमेटीइड अर्थराइटिस आदि में अश्वगंधा खाने से बचना चाहिए।
  5. बच्चों को अश्वगंधा नहीं खिलाना चाहिए।

FAQ

  • क्या अश्वगंधा पेट खराब करता है?

    अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो ऐसे में अश्वगंधा खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि का सामना करना पड़ सकता है। 
  • अश्वगंधा खाते समय क्या परहेज करना चाहिए?

    अगर आप अश्वगंधा खाते हैं तो ऐसे में इसकी सही मात्रा जान लेना बेहद जरूरी है। अश्वगंधा को ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करना चाहिए साथ ही किसी गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने के भी कई फायदे हो सकते हैं। अश्वगंधा को खाली पेट खाने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है साथ ही साथ नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है। 

 

 

 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार कौन-से तेल से सिर की मसाज करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS