Which oil is good for head massage: आपने अपनी दादी-नानी को तेल से सिर की मालिश करने की सलाह देते तो जरूर सुना होगा। सिर की मालिश और मसाज के लिए तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इससे बॉडी रिलैक्स हो जाती है और सुकून महसूस होता है। सिर दर्द हो या थकावट और सुस्ती सिर में तेल मसाज करते ही तुरंत आराम मिल जाता है। कई लोग बालों की ग्रोथ के लिए तेल मसाज करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सिर की मसाज करने के लिए सही तेल का चयन करना भी जरूरी है। क्या आप जानते हैं सिर की मसाज के लिए आयुर्वेद में कौन-सा तेल फायदेमंद बताया गया है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
सिर में तेल मसाज करना क्यों फायदेमंद है? Why Head Massage Is Beneficial
आयुर्वेद के अनुसार सिर में तेल मसाज इसलिए की जाती है, जिससे वायु सिर पर हावी न हो। अगर शरीर की वायु सिर में भर जाती है या हावी हो जाती है, तो इससे काफी परेशानी हो सकती है। इसके कारण नींद नहीं आएगी, चिड़चिड़ापन रहेगा या गुस्सा आएगा। सिर की मसाज करने से बॉडी को रिलैक्स भी मिलेगा। इससे सिरदर्द और थकावट भी कम होगी।
इसे भी पढ़ें- सावन में बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
आयुर्वेद के अनुसार कौन-से तेल से सिर की मसाज करनी चाहिए? Which Oil Should Be Used For Head Massage As Per Ayurveda
- आयुर्वेद के मुताबिक सिर की मसाज के लिए ब्राह्मी का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे मसाज करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप साधारण तौर पर मसाज कर रहे हैं, तो सिर के लिए नारियल तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें आप ऑर्गेनिक नारियल तेल ही इस्तेमाल करें।
- आयुर्वेदिक इलाज जैसे शिरोधारा, शिरो अभ्यंग और शिरो बस्ती के लिए भी सिर की मसाज करना फायदेमंद होता है। ये सभी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट होते हैं जो जरूरत के मुताबिक लोगों को दिये जाते हैं।
- सिर की मसाज के लिए तिल का तेल और नारियल तेल दोनों फायदेमंद होते हैं। तिल के तेल को वायु का नाश करने के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी और शाइनी बालों के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें
ब्राह्मी के तेल से सिर की मसाज करने के फायदे- Benefits of Brahmi Oil
- आयुर्वेद के मुताबिक ब्राह्मी का तेल सिर की मसाज के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं-
- एक्सपर्ट के मुताबिक ब्राह्मी का तेल दिमाग को शांत रखने और ताकत देने में मदद करता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी में मदद मिलती है और माइंड रिलैक्स रहता है।
- ब्राह्मी का तेल नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर किसी को नींद नहीं आती या देरी से नींद आती है, तो ब्राह्मी के तेल से मसाज करना बहुत फायदेमंद होगा।
- ब्राह्मी का तेल बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बालों का झड़ना रोकने और बालों के विकास में मदद करता है।
- बढ़ती उम्र के साथ होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए भी ब्राह्मी का तेल फायदेमंद है। इसे शिोधारा के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- ब्राह्मी का तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है। इससे मसाज करने से बाल चमकदार बनते हैं और तनाव भी कम होता है।
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक सिर की मसाज के लिए अलग-अलग तरह के तेल इस्तेमाल किये जा सकते हैं। अगर आपको बालों के स्वास्थ्य या साधारण तौर पर लगाना है, तो नारियल तेल फायदेमंद है। सिर से वायु निकालने के लिए तिल का तेल ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, ब्राह्मी तेल को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग को शांत रखने, सिर दर्द कम करने और उम्र के कारण बढ़ने वाली समस्याओं को भी कम करता है। अगर आपको कभी स्कैल्प इंफेक्श रह चुका है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर अपने लिए सही विकल्प चुनें। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
FAQ
सिर की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?
सिर में मालिश के लिए ब्राह्मी तेल को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग को शांत रखने, सिर दर्द कम करने और उम्र के कारण बढ़ने वाली समस्याओं को भी कम करता है।सिर पर तेल कब नहीं लगाना चाहिए?
अगर आपको सिर में डैंड्रफ या इंफेक्शन हो गया है, तो सिर पर तेल न लगाएं। क्योंकि ऐसे में सिर में तेल लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन बढ़ सकता है।क्या बालों की मसाज करने से बाल बढ़ते हैं?
बालों की मसाज करने से हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे स्कैल्प को न्यूट्रिशन मिलता है और बाल बढ़ने में मदद मिलती है। सिर की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। साथ ही, हेयर फॉलिकल्स भी मजबूत होते हैं।