अश्वगंधा का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। लोगों द्वारा अश्वगंधा का तेल, कैप्सूल व पाउडर का सेवन किया जाता है। आयुर्वेद में अश्वगंधा के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। पुरुषों व महिलाओं के प्रजनन विकारों को दूर करने के लिए भी अश्वगंधा का उपयोग किया जाता है। अश्वगंधा के फायदे के साथ ही नुकसान भी होते हैं। इस लेख में आपको अश्वगंधा के ही कुछ नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है।
अश्वगंधा से होने वाले नुकसान
अश्वगंधा के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। लेकिन यदि इसको सही मात्रा में न लिया जाए तो इससे शरीर में कई तरह के नुकसान भी दिखने लगते हैं। जानते हैं किन लोगों को अश्वगंधा लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अश्वगंधा से क्या नुकसान हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : फायदे ही नहीं, ज्यादा अश्वगंधा खाने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
पेट संबंधी समस्या
पेट संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर आपको अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। अश्वगंधा में रेचक गुण होते हैं, इसलिए पेट संबंधी विकारों में इसके सेवन से दस्त, उल्टी व पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपको पेट संबंधी कोई परेशानी हो तो अश्वगंधा का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
नींद न आने की समस्या होना
कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या होती है। अश्वगंधा में ऐसे कई तत्व होते हैं जो दिमाग को एक्टिव करते हैं। अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो ऐसे में आपको रात के समय अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।
डायबिटीज में होती है परेशानी
वैसे तो अश्वगंधा लेने से डायबिटीज के लोगों को फायदा होता है, लेकिन यदि आप डायबिटीज की दवाओं का सेवन करते हैं तो अश्वगंधा का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दवाओं के साथ इसके सेवन से शरीर में शुगर का स्तर कम हो सकता है और लो शुगर वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
लिवर संबंधी समस्या में नहीं लेना चाहिए अश्वगंधा
जिन व्यक्तियों के लिवर में समस्या है उनको अश्वगंधा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे उन लोगों को साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा के फायदे, सेवन का तरीका और सावधानियां
थायराइड के मरीजों को नहीं लेना चाहिए अश्वगंधा
अश्वगंधा थायराइड हार्मोन को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए, हाइपरथायरायडिज्म वाले लोग इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। हाइपरथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर में थायराइट हार्मोन का स्तर अधिक होता है।
आयुर्वेद आचार्य को अपनी सेहत की पूरी जानकारी देने के बाद ही उनके सुझाव पर आपको अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version