Kiwi Seeds Health Benefits: कीवी का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी फल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कीवी फल का सेवन अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कीवी के बीजों का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। कीवी के फल की तरह की बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कीवी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा कीवी के बीजों में घुलनशील फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई भी पाए जाते हैं। इसलिए आप चाहें तो कीवी के बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कीवी के बीजों में प्रोटीन भी पाया जाता है, तो आपके लिए कीवी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कीवी के बीजों में कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं? या फिर कीवी के बीजों के क्या फायदे हैं? (Kiwi Seeds Health Benefits in Hindi)
कीवी के बीज के फायदे- Kiwi Seeds Benefits in Hindi
1. कब्ज और गैस से छुटकारा
अगर आपको गैस, कब्ज या अपच की समस्या रहती है, तो आप कीवी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, कीवी के बीजों में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। कीवी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो कब्ज और गैस से राहत दिला सकता है। आपको बता दें कि कीवी के बीजों में इसके फल से भी ज्यादा फाइबर पाया जाता है। इसलिए आप पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कीवी खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें इनके बारे में
टॉप स्टोरीज़
2. फ्री रेडिकल्स से बचाए
कीवी के बीजों का उपयोग करने से फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। दरअसल, कीवी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए फ्री रेडिकल्स से बचने के लिए आप चाहें तो कीवी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं।
3. इम्यूनिटी बूस्ट करे
कीवी के बीजों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। कीवी के बीजों में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में अगर आप कीवी के बीजों का सेवन करेंगे, तो आपको इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। कीवी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
4. ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
कीवी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। इसलिए कीवी के बीजों को हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपको अपने हेल्थ को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए कीवी के बीजों का सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में अगर हैं ये 4 समस्याएं तो न खाएं कीवी, हो सकता है नुकसान
5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
कीवी के बीज स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा कीवी के बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के साथ ही बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
अगर आपको मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है, तो आपको कीवी के बीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। जिन लोगों को मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी होती है, उन्हें कीवी के बीजों से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए आपको कीवी के बीजों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।