Doctor Verified

क्या पेट में कीड़े होने से गैस बनती है? डॉक्टर से जानें

पेट में गैस बनने की समस्या को आम समझकर लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है गैस की समस्या पेट में कीड़े के कारण हो सकती है। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या कनेक्शन है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेट में कीड़े होने से गैस बनती है? डॉक्टर से जानें


पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, पेट दर्द, ब्लोटिंग औऱ अपच आज के समय में काफी आम हो गई है। खानपान की गलत आदतें, तनाव और खराब जीवनशैली के कारण आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट में गैस की समस्या होने पर पेट में दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और खट्टी डकारे आने की समस्या बढ़ जाती है। गैस की समस्या को लोग अक्सर आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि पेट में बार-बार बिना किसी कारण गैस बनने की समस्या पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है। इसलिए, आइए दिल्ली के PSRI अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट, GI सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांटेशन डॉ. भूषण भोले (Dr Bhushan Bhole, Senior Consultant GI Surgery and Liver Transplantation, PSRI Hospital, Delhi) से इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं कि क्या सच में पेट में कीड़े होने से गैस की समस्या हो सकती है?

क्या पेट में कीड़े होने से गैस बनती है? - Does stomach worms cause gas in hindi?

हां, डॉ. भूषण भोले के अनुसार, पेट में कीड़े के होने के कारण गैस बनने की समस्या हो सकती है। डॉ. भूषण भोले ने जानकारी देते हुए बताया कि, पेट में कीड़े आमतौर पर दूषित भोजन या पानी से शरीर के अंदर जाते हैं। ये दूषित भोजन और पानी आंतों में बस जाते हैं और धीरे-धीरे पोषक तत्वों को सोखने लगते हैं। इसलिए जब आंतों में इन कीड़ों की संख्या बढ़ने लगती है तो यह पाचन क्रिया को बाधित करते हैं। पेट में कीड़े होने से खाना सही तरीके से पचना रुक जाता है, जिससे पेट में गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कुछ माममलों में मरीज को बार-बार डकारें, पेट में गुड़गुड़ाहट और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है? डॉक्टर से जानें

पेट में कीड़े होने से क्या समस्याएं होती हैं? - What happens if I have worms in my stomach in hindi?

डॉ. भूषण भोले के अनुसार जब आपके आंतों में कीड़े पनपने लगते हैं तो ये सीधे तौर पर आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं, जिसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जैसे-

  • पेट के कीड़े आंतों की दीवारों से चिपककर गट में मौजूद पोषक तत्वों को चूसते हैं, जिससे खाना पूरी तरह पच नहीं पाता है और आंतों में ही सड़ने लगता है, जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे बदबूदार डकार, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • पेट के कुछ कीड़े आंतों की अंदरूनी सतह को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ब्लोटिंग होने से पेट में गैस बनने की प्रक्रिया ज्यादा तेज हो जाती है।
  • पेट में कीड़े होने के कारण अक्सर पीड़ित को पेट में अजीब सी आवाजें, भारीपन और असुविधा महसूस होती है। पेट में ये समस्याएं भी कीड़ों के कारण गैस बनने के लक्षण हो सकते हैं।

1 (7)

क्या कहती है स्टडी?

PMC के एक स्टडी में पाया गया है कि परजीवी से संबंधित गट इंफेक्शन, जिसमें एस्केरिस लुम्ब्रिकोइड्स और टीनिया एसपीपी (टेपवर्म) के इंफेक्शन शामिल हैं, बड़ी संख्या में गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसे दीर्घकालिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर से जुड़ी समस्याओं के विकसित होने के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में कीड़े होने पर नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड आइटम, बढ़ सकती है परेशानी

पेट में कीड़े होने के अन्य लक्षण - Symptoms of having worms in stomach in hindi

पेट में कीड़े होने पर आपको कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनमें-

  • भूख न लगना या अचानक बहुत ज्यादा भूख महसूस होना
  • बिना किसी कारण वजन का तेजी से कम होना
  • बार-बार पेट में दर्द होना
  • मतली या उल्टी की समस्या होना
  • मलद्वार के आसपास खुजली होना
  • दस्त या कब्ज की समस्या होना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना

पेट में कीड़ों से बचाव कैसे करें? - how to prevent worms in stomach in hindi?

पेट में कीड़े होने की समस्या से बचाव के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • हमेशा खाना खाने से पहले और शोत के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
  • फलों और सब्जियों को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद ही खाएं।
  • पीने के लिए सिर्फ साफ और उबला पानी ही इस्तेमाल करें।
  • बच्चों के नाखून छोटे रखें और उन्हें बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित करें।
  • जंक और स्ट्रीट साइड फूड से परहेज करें।

निष्कर्ष

पेट में गैस, दर्द या अपच की समस्या पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकते हैं। इसलिए, इन समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज न करें। इसलिए, समय पर जांच और सही इलाज की मदद से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Image Credit: Freepik  

Read Next

किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? डॉक्टर ने बताया

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 15, 2025 08:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS