Doctor Verified

बार-बार पेट में कीड़े हो जाते हैं तो ये 3 आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम, जरूर अपनाएं

आंतों में कीड़े होने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आप इन आयुर्वेदिक घरेलू उपायों को ट्राई कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार पेट में कीड़े हो जाते हैं तो ये 3 आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम, जरूर अपनाएं


रात को सोते समय पेट में अजीब सी हलचल, लगातार उल्टी होना, मलाश्य में खुजली, पेट दर्द, दस्त लगना और बिना कारण थकान महसूस होना पेट में कीड़े होने के लक्षण हो सकते हैं। पेट में कीड़े होना एक आम बात है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। हालांकि पेट में कीड़े होने की समस्या सबसे ज्यादा छोटे बच्चों में पाया जाता है। छोटे बच्चों के पेट में कीड़े होना न सिर्फ बच्चों के लिए तकलीफ देने वाला होता है, बल्कि ये बच्चों के विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। पेट में कीड़े होने का सबसे बड़ा कारण गंदगी है, जिसके संपर्क में बच्चे आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर राघव ठुकराल से जानते हैं पेट में कीड़े मारने के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में। 

पेट के कीड़े मारने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Stomach Worms in Hindi

मूली का रस पीना 

मूली के रस में ऐसे गुण होते हैं, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। मूली फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो पाचन स्वास्थ्य में मदद कर सकती है। डॉ. राघव ठुकराल के अनुसार मूली के रस (Radish Juice For Worms) में थोड़ा सा नमक मिलाकर दिन में दो बार सुबह और शाम पीने से पेट के कीड़े खत्म करने में मदद मिलती है और इसे पीने से पेट के कीड़े बाहर मल के साथ बाहर आ जाते हैं। 

गर्म प्याज का रस 

गर्म प्याज के रस में एंटी पैरासाइट गुण होते हैं जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद कर सकते हैं। प्याज में सल्फर और अन्य बायोएक्टिव कंपाउड्स होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। डॉ. राघव ठुकराल के मुताबिक प्याज के रस (Can Onions Kill Parasites) को निकाल कर गर्म करके पीना चाहिए। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं और पेट दर्द से भी राहत मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं, ये 5 सब्जियां भी पहुंचा सकती हैं दिमाग में कीड़े (Tapeworm)

मलद्वार पर नीम का तेल लगाए

नीम का तेल अपने जीवाणुरोधी, एंटी-फंगल और एंटी-पैरासिटिक गुणों के लिए जाना जाता है। गुदा के आसपास नीम का तेल (Does Neem Oil Work On Worms) लगाने से पैरासाइट को मारने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही कीड़ों के कारण मलद्वार के रास्ते पर होने वाली खुजली या जलन को कम करने में मदद मिल सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Thukral (@ayurveda_dr.aisa.dost.jaisa)

पेट के कीड़ें मारने के लिए ये घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ इन्हीं उपायों के भरोसे रहना काफी नहीं है। सही इलाज के लिए किसी हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्थ जरूर करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं जरूर करें गिलोय का सेवन, लक्षणों से मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version