
Treat Worms in Kids: गर्मियों के मौसम में खानपान में लापरवाही, डिहाइड्रेशन और कई कारणों से छोटे बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या हो जाती है। बच्चों के पेट में कीड़े होना बहुत ही सामान्य बात है। पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का वजन तेजी से गिरता है और इसके साथ ही उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हैदराबाद स्थित बालाजी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बतौर कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संदीप बेलपत्रे का कहना है कि हाइजीन की कमी, बच्चों द्वारा मिट्टी और खराब चीजों का मुंह में लेना और दूषित पानी का सेवन करने की वजह से बच्चों को पेट में कीड़े (Treat Worms in Kids) होने की समस्या होती है।
अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं, तो पेरेंट्स को तुरंत उसका इलाज करवाना चाहिए। पिछले दिनों की ही बात है डॉक्टर ने मेरे भतीजे को भी पेट में कीड़े की शिकायत बताई है। पेट में कीड़ों को मारने के लिए डॉक्टर ने मेरे भतीजे को कई तरह की दवाएं दी हैं, लेकिन मेरी मॉम इसके साथ-साथ एक घरेलू नुस्खा भी आजमा रही हैं। मॉम मेरे भतीजे को नीम की कैंडी (Neem Candy For Kids) दे रही है। मॉम की बनाई हुई नीम की कैंडी मैंने भी टेस्ट की है और वो मुझको बहुत ही टेस्टी लगी। यही वजह है आज इस आर्टिकल में मैं आपको पेट के कीड़े खत्म करने वाली नीम की कैंडी की रेसिपी (Neem Candy Recipe), इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन
पेट में कीड़े होने के लक्षण- Symptoms Of Worms In Stomach
नीम की कैंडी की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में जानने से पहले पेट में कीड़ों के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
- पेट में दर्द और तेज ऐंठन महसूस होगी
- डायरिया, उल्टी, जी मिचलाना
- दूध पीने और खाने पर पेट में गैस बनना
- यूरीन और स्टूल एरिया में खुजली की समस्या
- हमेशा थकान और सुस्त महसूस करना
डॉक्टर के अनुसार पेट में कीड़े होने की समस्या पर बच्चा अक्सर चिड़चिड़ा महसूस करता है। अगर बच्चा ज्यादा छोटा है तो पेट में कीड़े होने की वजह से बार-बार रोना जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
पेट में कीड़ा होना क्यों खतरनाक- Why Worms In Stomach in Dangerous
डॉ. बेलपत्रे के अनुसार, अगर किसी बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं, तो इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है। साथ ही बच्चों को आयरन की कमी और पेट में हर वक्त दर्द की समस्या बनी रहेगी। पेट में कीड़े होने की स्थिति में बच्चे को भूख न लगना, आंखें, हार्ट, लंग्स या लिवर संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः लगातार दवा खाने से मोटी हो गई थीं वनजीत कौर, फिर ऐसे घटाया 25 किलो वजन

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी डालते हैं बच्चों के कान में तेल, तो डॉक्टर से जानें इसके नुकसान
पेट में कीड़े होने पर खिलाएं नीम की गोली
पेट में कीड़े होने पर बच्चों को नीम की गोली खिलाई जा सकती है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, फास्फोरस, पोटेशियम और टैनिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नीम की गोली बनाने के लिए आपको 2 कटोरी नीम के पत्ते और गुड़ की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लीजिए। इसके बाद नीम के पत्तों को ग्राइंडर में बारीक पीस लें। नीम के पेस्ट में पिघला हुआ गुड़ मिलाएं और बाद में इसे छोटे-छोटे गोलियों की शेप दें। नीम की गोलियां बनाने के बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। पेट में कीड़े होने की स्थिति में बच्चों को रोजाना एक छोटी नीम की गोली दें।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे बार-बार मुंह में उंगली क्यों डालते हैं? जानें इसके 5 कारण
नीम की गोली के फायदे- Neem ki Goli ke Fayde
- नीम की गोली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं। एक सीमित मात्रा में नीम की गोली का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- नीम के पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालकर ब्लड को डिटॉक्स कर देता है। जब शरीर का खून साफ रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
- नीम की गोली में मौजूद गुण एसिडिटी में बेहद उपयोगी होते हैं। गर्मी में जिन बच्चों को एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है, उन्हें नीम की गोली का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान
नोट : पेट में कीड़े होने पर नीम की गोली के अलावा बच्चों का डॉक्टर की इलाज भी बहुत जरूरी है। पेट में कीड़े होने पर बच्चों को नीम की गोली देने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version