Doctor Verified

क्या चिकन या मटन खाने के बाद दूध पी सकते हैं? जानें डॉक्टर से

चिकन या मटन के तुरंत बाद दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, इससे सेहत को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चिकन या मटन खाने के बाद दूध पी सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Should You Drink Milk After Eating Chicken or Mutton in Hindi: बहुत से लोग चिकन या मटन खाने के शौकीन होते हैं। चिकन और मटन खाना सेहत के लिए कुछ मामलों में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए कई बार स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। लेकिन, इसे खाने के बाद कई लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं। इसके चलते चिकन और मटन खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। कुछ लोग चिकन और मटन खाने के बाद कई बार दूध पी लेते हैं।

हममें से ज्यादातर लोगों को इस जानकारी का अभाव है। चिकन और मटन खाने के बाद दूध पीने से कई बार सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्या आप भी ऐसी गलती करते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं कि क्या चिकन या मटन खाने के बाद दूध पी सकते हैं? (Does Drinking Milk Cause Bloating in Hindi) - 

क्या चिकन या मटन खाने के बाद दूध पी सकते हैं?

डॉक्टर के मुताबिक चिकन या मटन खाने के तुरंत बाद दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, इससे सेहत को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है। चिकन खाने के बाद दूध पीने से सेहत को कोई भारी नुकसान पहुंचने का इस बात का अभी तक वैज्ञानिक प्रमाण तो सामने नहीं आया है। लेकिन इससे आपको पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

chickenandmilk-inside

चिकन या मटन खाने के बाद होने वाली नुकसान

1. त्वचा संबंधी समस्याएं 

चिकन या मटन खाने के बाद दूध पीने से कई बार त्वचा से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। लंबे समय तक ऐसी आदत फॉलो करने से आपकी त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं। खासकर अगर आप मछली खाने के बाद दूध पी रहे हैं तो ऐसे में त्वचा में असमानता देखी जा सकती है। हालांकि, ऐसा सभी लोगों में हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए यह एक मिथ भी हो सकता है। 

2. पेट फूलना 

अगर आप चिकन या मटन खाने के बाद दूध पीते हैं तो इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। दरअसल, दूध में लैक्टोज होते हैं और चिकन में प्रोटीन की मात्रा होती है। इनके एकसाथ मिलने से कई बार गैस और अपच जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - हेल्दी समझकर खाते हैं रेड मीट? डॉक्टर से जानें सेहत के लिए अच्छा है भी या नहीं 

3. पाचन-तंत्र धीमा पड़ना 

एक्सपर्ट के मुताबिक चिकन खाने के तुरंत बाद या साथ में खाने से पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है। इससे आपकी पाचन शक्ति धीमी पड़ सकती है, जिससे खाना देर से हजम होने लगता है। इसके चलते कई बार आपको जी मचलाने और पेट में दर्द जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको रिफ्लक्स का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको पाचन संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

Read Next

Side Effects Of Gond Katira: गोंद कतीरा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version