Expert

क्या कीवी खाने के बाद दूध पिया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Can we drink milk after eating kiwi in Hindi: कीवी खाने के तुरंत बाद दूध पीने को नजरअंदाज करना सही है। दरअसल, कीवी एक खट्टा फल है और खट्टे फल या सिट्रिस फ्रूट्स को खाने के बाद आमतौर पर दूध पिए जाने से परहेज करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कीवी खाने के बाद दूध पिया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से


Can we drink milk after eating kiwi in Hindi: कीवी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। कीवी में मिलने वाले पोषक तत्व आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होते हैं। कीवी खाने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलता है। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

कुछ लोग मानते हैं कि कीवी खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्या आप भी ऐसा सोचते या मानते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई कीवी खाने के बाद दूध पिया जा सकता है या नहीं। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं कीवी खाने के बाद दूध पिया जा सकता है या नहीं?

क्या कीवी खाने के बाद दूध पिया जा सकता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक कीवी खाने के तुरंत बाद दूध पीने को नजरअंदाज करना सही है। दरअसल, कीवी एक खट्टा फल है और खट्टे फल या सिट्रिस फ्रूट्स को खाने के बाद आमतौर पर दूध पिए जाने से परहेज करना चाहिए। कुछ मामलों में ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हां, कुछ देर बाद आप दूध पी सकते हैं, लेकिन कीवी खाने के साथ या तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। कीवी की तासीर ठंडी होती है और इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बना सकता है। देखा जाए तो वैसे भी फल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। 

milkafterkiwi-inside

कीवी खाने के तुरंत बाद दूध पीने के नुकसान

  1. कीवी खाने के तुरंत बाद दूध पीने से आपको उल्टी और जी-मचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  2. कीवी खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपको हार्टबर्न यानि सीने में जलन या चुभन हो सकती है।
  3. ऐसा करने से कई बार कब्ज और पेट फूलने के साथ ही पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. कई बार ऐसा करने से आपको एलर्जी या एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - दूध पीने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 8 फल, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान 

कीवी खाने के कितनी देर बाद दूध पिएं?

अगर आप कीवी खाने के बाद दूध पीना चाहते हैं तो आप दूध पीने के कुछ समय बाद भी कीवी खा सकते हैं। आमतौर पर कीवी या किसी अन्य खट्टे फल को खाने के कम से कम एक से 2 घंटे बाद दूध पिएं। इससे पेट में गया एसिड का असर कम हो जाता है, जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। बेहतर यह रहेगा कि आप दूध और कीवी का सेवन अलग-अलग करके करें। इसे एकसाथ मिक्स करने से बचें। कीवी में एक्टिंडिन होते हैं, जिसे खाने के तुरंत बाद दूध पीने से दूध में मौजूद प्रोटीन अलग हो सकता है। 

Read Next

डायब‍िटीज में रोटी और चावल को एक साथ खाते हैं? एक्‍सपर्ट ने बताए इसके 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version