Expert

दूध पीने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 8 फल, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

Fruits To Avoid After Drinking Milk: अगर आप दूध पीने से पहले, साथ में या तुरंत बाद इन फलों का सेवन करते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध पीने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 8 फल, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान


Fruits To Avoid After Drinking Milk: दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप गलत तरीके से दूध का सेवन करते हैं, तो यह इसके सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दूध के साथ फल मिक्सर करके खाते हैं। वहीं कुछ लोग दूध पीने से पहले और बाद में इसका सेवन करते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि ऐसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में दूध और फलों के मिश्रण सेहत के लिए लिहाज से बहुत खराब कॉम्बिनेशन माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध और कुछ फलों में एक-दूसरे के विपरीत गुण होते हैं। ऐसे में जब आप इनका सेवन करते हैं, तो यह ठीक से पच नहीं पाते हैं और कई गंभीर रोगों का कारण भी बनते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको दूध के साथ कुछ फलों के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो दूध पीने के तुरंत बाद फल का सेवन करते हैं। उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि ऐसे कौन से फल हैं, जिनका सेवन उन्हें दूध पीने के बाद नहीं करना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

Fruits To Avoid After Drinking Milk in hindi

दूध पीने के बाद कौन सा फल नहीं खाना चाहिए- Which Fruits To Avoid After Drinking Milk In Hindi

डॉ. भुवनेश्वरी की मानें, तो "ऐसे कई फल हैं जिनका सेवन अगर आप दूध के साथ, दूध पीने से पहले या बाद में सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इनमें शामिल हैं....

  1. कच्चा आम
  2. आलूबुखारा
  3. स्ट्रॉबेरी
  4. खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी
  5. पपीता
  6. अनार
  7. अनानास
  8. अमरूद

इसे भी पढ़ें:  रात में किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए? जानें क्यों दूध कुछ लोगों के लिए होता है नुकसानदायक

दूध पीने के बाद फल खाने के नुकसान- Eating Fruits After Drinking Milk Side Effects In Hindi

अगर आप फलों का सेवन दूध पीने से कुछ समय पहले, साथ में या तुरंत बाद सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फलों की तासीर ठंडी होती है और कुछ फलों में साइट्रिक एसिड होता है। जब ये आपके पेट में जाने के बाद दूध के साथ मिलते हैं, तो यह शरीर में जहर की तरह काम करते हैं। इससे पाचन प्रभावित होता है, पेट में एसिड की मात्रा बढ़ती है, अपच, सीने में जलन, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों में दूध के साथ फलों का सेवन करने से एलर्जी की समस्या देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: दूध पीने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

दूध पीने के बाद फल कब खाने चाहिए- When To Eat Fruits After Drinking Milk In Hindi

दूध पीते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इन फलों का सेवन कम से दूध पीने से 1 घंटा पहले और 2 घंटे बाद तक भूलकर भी न करें। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दें कि आप दूध के साथ पका हुआ आम खा सकते हैं, लेकिन कच्चा न खाएं। आयुर्वेद हमेशा यह सुझाव देता है कि आपको फल और दूध का सेवन अलग-अलग समय पर करना चाहिए।

All Image Source: freepik

Read Next

काजू और पिस्ता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

Disclaimer