Expert

रात में किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए? जानें क्यों दूध कुछ लोगों के लिए होता है नुकसानदायक

Disadvantages Of Drinking Milk At Night: अधिकतर लोग रात को दूध पीते हैं। जान लें इससे होने वाले नुकसान के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए? जानें क्यों दूध कुछ लोगों के लिए होता है नुकसानदायक


Disadvantages Of Drinking Milk At Night: दूध शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और आयरन। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। वैसे, तो दूध कभी भी पिया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रात को दूध पीने से बचना चाहिए। रात को दूध पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। दूध में भरपूर मात्रा मे कैलोरी की मात्रा होने के साथ इसको रात को पीने से वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती हैं। बहुत से लोगों को रात को दूध पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रात को दूध न पिएं। रात में दूध पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

नींद की समस्या 

दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और लैक्टोज होते हैं, जो पचने में समय लेते हैं। ऐसे में रात को दूध पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती हैं। कई बार रात को ज्यादा दूध पीने से घबराहट की समस्या भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों को लैक्टोज को पचाने में समस्या होती है उन्हें रात को दूध पीने से बचना चाहिए।

बढ़ाता है वजन

रात को नियमित तौर पर दूध पीकर सोने से वजन बढ़ने के साथ बैली फैट भी बढ़ सकता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में रात को दूध पीने से बचना चाहिए। सोने से पहले दूध पीने से कैलोरी बर्न नहीं होती, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

bloating

डिटॉक्सिफिकेशन धीमा हो जाता है

रात को  दूध पीने से डिटॉक्सिफिकेशन धीमा हो जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात में लिवर डिटॉक्स होता है लेकिन रात को दूध पीकर सोने से यह प्रोसेस धीमा हो जाता है। इस कारण रात को सोने से पहले दूध पीने से बचें।

इसे भी पढ़ें- चना, बादाम और किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

अपच की समस्या

रात को दूध पीने से अपच की समस्या भी हो सकती है। कई बार रात को सोने से पहले दूध पीने से दूध ठीक से पचता नहीं है। इस कारण अपच, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट खराब जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कई बार रात को सोते को सोने से पहले दूध पीने से खाना पचने में समस्या होती है।

बलगम

दूध बलगम को बढ़ाता है। ऐसे में जिन लोगों को सर्दी की समस्या हो उन्हें रात को दूध पीने से बचना चाहिए। रात को दूध पीने से शरीर में बलगम बढ़ सकता है। इस कारण खांसी और सर्दी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में सोने से पहले रात तो दूध पीने से बचें।

रात में दूध पीने से शरीर को इस तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, गर आप रात को दूध पीना ही चाहते हैं, तो, सोने से 2 से 3 घंटे पहले ही दूध पिएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

कागजी बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे खाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version