Expert

Side Effects Of Gond Katira: गोंद कतीरा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

गोंद कतीरा खाने से नुकसान: इसमें कोई संदेह नहीं है कि गोंद कतीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। जानें गोंद कतीरा के नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
Side Effects Of Gond Katira: गोंद कतीरा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान


गोंद कतीरा खाने के नुकसान- Side Effects Of Gond Katira In Hindi

1. पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

गोंद कतीरा को पचाना आसान नहीं होता है, क्योंकि यह चिपचिपा होता है। यह आपकी आंतों और नसों में रह जाता है, जिससे यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसलिए गोंद कतीरा खाने बाद पानी अधिक पानी की सलाह दी जाती है। अगर आप पानी कम पीते हैं तो इससे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढें: काला गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे

2. एलर्जी की समस्या हो सकती है

कुछ लोगों गोंद कतीरा के सेवन के बाद एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। जिससे लोगों की त्वचा में चकत्ते, खुजली और दाने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आपको भी गोंद कतीरा के सेवन के बाद इस तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में तुरंत आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3. सांस लेने में तकलीफ हो सकती है

सांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोगों को गोंद कतीरा का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर वे अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे उनकी स्थिति बिगड़ सकती है। इससे सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

4. जी मिचलाने की समस्या हो सकती है

यह समस्या महिलाओं के साथ अधिक देखने को मिलती है। गोंद कतीरा के सेवन के बाद महिलाओं को मतली की समस्या होती है। साथ ही कुछ मामलों में इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

इसे भी पढें: रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के फायदे

5. गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं हो सकती हैं

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद कतीरा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इससे प्रेगनेंसी के दौरन जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए प्रेगनेंट महिलांए गोंद कतीरा के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

पानी पीने से वाकई कोलेजन को नेचुरली बढ़ाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer