Benefits of having cold milk at night: आपने गर्म दूध पीने के फायदों के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि रात में सोने से पहले ठंडा दूध पीने से कई फायदे मिलते हैं। कई लोगों को गर्म दूध पीना पसंद नहीं आता है। ऐसे में वे लोग सोने से पहले ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे उनका पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। दरअशल ठंडा दूध को पचाने के लिए आपके पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अधिक कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा गर्म दूध की बजाय ठंडा दूध पीने से आपका मूड भी रिफ्रेश रहता है और रात में अच्छी नींद आती है। अगर आपको रात में खाने के बाद पेट में जलन और ऐंठन की शिकायत रहती है, तो आप रात में ठंडा दूध जरूर पिएं। इससे पेट को राहत मिलती है। इसके अलावा यह आपकी स्किन और अन्य समस्याओं में भी लाभकारी साबित हो सकता है। आइए रात में ठंडा दूध पीने के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रात में ठंडा दूध पीने के फायदे (Benefits of having cold milk at night)
1. भूख मिटाए
खाना खाने के बाद भी अगर आपको भूख लगती है, तो आप उस समय ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी भूख शांत हो सकती है और इससे क्रेविंग भी नहीं होती है। इसके अलावा अगर आप डाइटिंग या रात में कम खाने की सोच रहे हैं, तो उस स्थिति में भी आप केवल एक गिलास ठंडा दूध पीकर सो सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. पेट की जलन में आराम
कई लोगों को रात में खाने के बाद पेट में जलन और ऐंठन जैसी समस्याएं होती है। ऐसा पेट में कब्ज और एसिडिटी के कारण भी हो सकता है। इसके लिए आप ठंडे दूध के साथ ईसबगोल मिला कर खा सकते हैं। इससे आपको कब्ज और अपच की दिक्कत दूर हो सकती है। साथ ही पेट की जलन और ऐंठन भी दूर हो सकती है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाए
रात में सोने से पहले ठंडा दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे आपके जोड़ों में होने वाले दर्द और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी ठीक हो सकती है। इसे आप शहद के साथ पी सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- दिन या रात, किस समय दूध पीना है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
4. स्किन के लिए फायदेमंद
ठंडे दूध में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। साथ ही यह आपके बॉडी को भी हाइड्रेट रखता है। इन कारणों से आपकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है। आप ठंडे दूध के स्किन पर लगा भी सकते हैं।
5. वजन घटाने में मददगार
ठंडा दूध का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। दरअसल ठंडे दूध को पचाने के लिए आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिसकी वजह से आपका वजन कम हो सकता है। इसके अलावा आपको सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही ठंडे दूध का सेवन कर लेना चाहिए। इससे कैलोरी अच्छे से बर्न हो सकती है।
(All Image Credit- Freepik.com)