पेट में कीड़े होने के अनेक कारण हो सकते हैं। कई बार लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चल पाता है कि उनके पेट में कीड़ें हैं और जब पता चलता है तब तक कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। दरअसल, पेट में कीड़े होने पर अक्सर पेट में दर्द होता है और पेट में मरोड़ की शिकायत भी रहती है। जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं लेकिन पेट की कीड़ों को नजरअंदाज करना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिनके सेवन से पेट के कीड़ें खत्म हो सकते हैं।
पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाना चाहिए? - What Foods Are Good For Deworming Adults
शरीर की आंतरिक प्रणाली (Internal system) में केवल अच्छे बैक्टीरिया ही नहीं, बल्कि बुरे बैक्टीरिया, पैरासाइट, कीड़े और लार्वा भी होते हैं। जब ये खून में मिलते हैं या मस्तिष्क में जमा होते हैं, तो गंभीर समस्याओं, जैसे कि मिर्गी, ब्लैकआउट्स का कारण बनते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
1. हल्दी - Turmeric
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में कर्क्यूमिन के साथ एंटीकैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर से खराब बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं और आपके खून को साफ कर सकते हैं। हल्दी को अनेक तरीकों से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप अपने दिन की शुरुआत हल्दी पानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर इसे पिएं। इसके अलावा आप रात में दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। हल्दी दूध पीने से नींद भी अच्छी आती है और इम्यूनिटी भी बेहतर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ये फायदे, डाइटिशियन से जानें इसे बनाने का तरीका
2. लहसुन - Garlic
लहसुन का उपयोग अधिकतर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन कई रोगों के इलाज में फायदेमंद साबित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके शरीर के कीड़ों के को भी कम कर सकता है? लहसुन में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण कीड़ों और पैरासाइट्स को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट खराब होने पर क्या खाएं? जानें ऐसे 5 फूड्स, जो पाचन को बनाते हैं बेहतर
3. अदरक - Ginger
अदरक का उपयोग खासकर पाचन संबंधी समस्याओं में किया जाता है, लेकिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक पेट की कीड़ों को कम करने में भी सहायक हो सकता है। अदरक को डाइट में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है। आप अदरक के टुकड़ों पर काला नमक डालकर खाने से 15 मिनट पहले इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल पाचन सिस्टम बेहतर होगा बल्कि पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
4. पपीते के बीज - Papaya Seeds
पपीते के बीज में पेपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन को सुधारता है और कीड़ों को मार सकता है। पपीते के बीजों का सेवन आप शहद के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए ताजे पपीते के बीजों के अलावा सूखे बीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बाजार में आसानी से पपीते के बीज मिल जाते हैं।
इन उपायों को आजमाने से आपको लाभ मिल सकता है लेकिन अगर आपके पेट में ज्यादा कीड़े हो रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें और उचित इलाज करवाएं।
All Images Credit- Freepik