Palash Flower To Kill Stomach Worms in Hindi: खाना खाने के बाद उसे डायजेस्ट करने में मुश्किल हो रही हो, या पेट में दर्द और ऐंठन हो रही हो तो यह समस्या पेट में कीड़े होने का संकेत होता है। पेट में कीड़े की समस्या बच्चों से लेकर बड़े सबको परेशान करता है। इस समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, पेट एक बार में साफ हो जाता है। लेकिन, कई बार इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में कई लोग पेट के कीड़े को मारने के लिए घरेलू नुस्खों का आजमाते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाना चाहिए? इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आप पलाश का फूल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह पेट के कीड़े को मारने में फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पेट के कीड़े मारने के लिए पलाश के फूल का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
पेट के कीड़े मारने के लिए पलाश के फूल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Palash Flower To Kill Stomach Worms in Hindi?
पेट में कीड़े मारने के लिए आप अलग-अलग तरह से पलाश के फूलों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे-
1. पलाश के फूल का काढ़ा
पलाश के फूलों को आप काढ़े के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो कीड़ों को मारने के लिए एक प्रभावी उपाय है। इसके लिए आप पलाश के फूलों को पानी में उबालकर काढ़ा बना सकते हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप पलाश के कुछ ताजे फूल लें और इन्हें 2 कप पानी में डालकर, अच्छी तरह उबाल लें। जब फूल वाले पानी का लेवल आधा रह जाए तो इसे छान लें। इस काढ़ें को दिन में एक या दो बार पिएं। यह काढ़ा आपके पेट के कीड़ों को मारने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
2. पलाश के फूल का पाउडर
पेट के कीड़ें मारने के लिए पलाश के फूलों को उपयोग आप पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। यह पाउडर पेट के कीड़ों को मारने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पलाश के फूल का पाउडर बनाने और इसे खाने के लिए आप पलाश के फूलों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर इसे ब्लेंडर जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को 1 से 2 ग्राम रोज पानी के साथ साथ करें। यह उपाय बड़े और बच्चों दोनों के लिए फायदेमंद है।
पलाश के फूल खाने से क्या फायदा होता है? - What is The Benefit of Eating Palash Flowers in Hindi?
पलाश के फूलों में कई औषधीय गुण होते हैं, जो पेट के कीड़ों को मारने में फायदेमंद होते हैं। यह फूल पेट में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। पलाश के फूलों में एंटीपैरासिटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर में मौजूद कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पलाश के फूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं, जो आपके सेहत के लिए अन्य कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
निष्कर्ष
पलाश के फूल का उपयोग पेट के कीड़ों को मारने के लिए एक नेचुरल और प्रभावी उपाय है। इसके अलावा, यह न सिर्फ आपके पेट के कीड़ों को मारने में मदद करता है, बल्कि सेहत के लिए अन्य कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, खुद से इस जड़ी बूटी को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें और हमेशा किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या एक्सपर्ट से कसंल्ट करें।
Image Credit: Freepik