Intestinal Worms: कई बार पेट में कीड़े जमा हो जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दूषित पानी पीने, साफ सफाई का ध्यान नहीं रखने और दूषित मल के संपर्क में आने से पेट में कीड़े पड़ सकते हैं। यह कीड़े आपकी शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह कीड़े पेट में पहुंचकर पोषक तत्वों को ठीक तरह से अवशोषित नहीं होने देते हैं। कई बार इससे आयरन की कमी भी हो सकती है। आइये दिल्ली की एम्स हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं इसके बारे में।
कम हो सकता है आयरन
डॉ. प्रियंका की मानें तो पेट में जमा कीड़े आपकी शरीर में पहुंचकर आयरन के अवशोषण में बाधा बनने के साथ ही साथ आयरन की कमी का भी कारण बनचे हैं। पेट या आंतों में कीड़े जमा होने पर न केवल आयरन की कमी होती है, बल्कि विटामिन बी 12 और अन्य पोषक तत्वों की भी कमी हो सकती है। अगर आपके पेट में कीड़े मौजूद हैं तो ऐसी स्थिति में आप द्वारा खाया गया खाना शरीर में ठीक तरह से नहीं लगता है। जिससे शारीरिक कमजोरी होने के साथ ही साथ थकान भी महसूस हो सकती है।
View this post on Instagram
हो सकती है खून की कमी
डॉ. प्रियंका के मुताबिक पेट में या फिर आंतों में कीड़े जमा होने पर आपकी शरीर में इंफेक्शन हो सकता है, जिस कारण एनीमिया की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में आपको खून की कमी महसूस हो सकती है। इससे धीरे-धीरे शरीर में आयरन का लेवल कम हो जाता है। कई बार इससे डायरिया, उल्टी या फिर मतली जैसी समस्या बनी रह सकती है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - बच्चों और बड़ों के पेट में कीड़े होने के लक्षण और इसे ठीक करने के 8 आयुर्वेदिक नुस्खे
पेट के कीड़े निकालने के तरीके
- पेट में जमा कीड़े निकालने के लिए आपको सबसे पहले टेस्ट कराने की जरूरत है।
- इसके साथ ही जंक, प्रोसेस्ड फूड्स आदि खाने से बचें।
- पेट में जमा कीड़े निकालने के लिए आपको साफ पानी पीना चाहिए।
- इसके लिए सफाई वाे माहौल में रहें साथ ही शरीर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version