Doctor Verified

अचानक तेजी से घट रहा है वजन? कहीं पेट में कीड़े तो नहीं है कारण

Can Worms Affect Your Weight: पेट में कीड़े होने पर वजन तेजी से घटने लगता है। यह सही संकेत नहीं है। वजन कम होने पर आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक तेजी से घट रहा है वजन? कहीं पेट में कीड़े तो नहीं है कारण

आमतौर पर छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं और यह बात हम सभी जाने सुनी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वयस्कों में भी यह समस्या हो सकती है। सवाल है, ऐसा कब और क्यों होता है? डॉक्टर की मानें, तो जब कोई पोर्क, बीफ जैसी चीजों को सही तरह से पकाकर नहीं खाता है, तो उन्हें पेट में कीड़े होने की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, दूषित पानी पीना या मल के संपर्क में से भी आंत में कीड़े होने का रिस्क रहता है। बहरहाल, जब भी पेट में कीड़े होने के लक्षणों की बात करते हैं, तो इसमें पेट में दर्द, दस्त, मतली, उल्टी, गैस, पेट में सूजन आदि की ही बात होती है। कुछ लोगों का मानना है कि पेट में कीड़े होने पर वजन भी कम हो सकता है। सवाल है, इस बात में कितनी सच्चाई है? इस बात की पुष्टि करने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल Sr Consultant - Internal Medicine डॉ. प्रभात कुमार से बात की।

क्या वाकई पेट में कीड़े होने के कारण वजन कम हो सकता है?- Do Stomach Worms Cause Weight Loss

can worms cause rapid weight loss 01 (7)

डॉ. प्रभात कुमार की मानें, तो यह सच है कि जब पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो व्यक्ति का वजन कम होने लगता है। व्यक्ति का वजन कम क्यों हो रहा है, इसका कारण भी समझ नहीं आता है। वास्तव में, जब पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो व्यक्ति विशेष के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। यही नहीं, वॉर्म इंफेक्श्न के प्रति शरीर का इम्यून रेस्पॉन्स के कारण भूख और मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होने लगती है। इसी वजह से वेट लॉस होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: वयस्कों के पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव का उपाय

पेट में कीड़े होने का शरीर पर असर

पोषक तत्वों का अवशोषण

पेट में कीड़े होने का मतलब है कि कीड़े डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर है। जब प्रभावित व्यक्ति कोई भी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाता है, तो ये कीड़े पोषण अवशोषित कर लेते हैं। इसका मतलब है कि व्यक्ति विशेष को खाए हुए पदार्थ का पोषण नहीं मिलता है, जिससे वजन कम होने लगता है।

इम्यून रेस्पॉन्स

पेट में कीड़े होने पर बॉडी का अपना इम्यून रेस्पॉन्स एक्टिव हो जाता है। इस स्थिति पेट में सूजन हो जाती है और कई हार्मोन भी रिलीज होने लगते हैं। जैसे कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि जब पेट में कीड़ हो जाते हैं, तो कोलेसिस्टोकाइनिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में भूख की कमी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े आयरन की कमी का कारण बन सकते हैं? जानें डॉक्टर से

पेट में कीड़े होने पर क्या करें?

पेट में कीड़ होने पर लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जरूरी है कि आप तुरंत अपना इलाज करवाएं। इस संबंध में डॉक्टर की मदद लें। खासकर, वेट लॉस को लेकर सावधानी बरतें। बिना डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के बावजूद पेट में कीड़े हो रहे हैं, तो यह सही नहीं है। डॉक्टर आपकी समस्या को डायग्नोस करके सही ट्रीटमेंट कर सकते हैं।

निष्कर्ष

डॉ. प्रभात कुमार कहते हैं कि पेट में कीड़ा होना सही नहीं है। पेट में कीड़े होने पर व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, भूख खत्म हो जाती है और मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है। ऐसे में अचनाक वेट लॉस होने लगता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कई अन्य बीमारियों में भी सडेन वेट लॉस हो सकता है। इसलिए, अगर अचानक वजन कम हो रहा है, तो डॉक्टर के पास जाकर अपना ब्लड टेस्ट करवाएं।

All Imgge Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • पेट में कीड़े होने से क्या दिक्कत होती है?

    पेट में कीड़े होने से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे पेट दर्द, दस्त, उल्टी, मतली, ब्लोटिंग, वेट लॉस, थकान आदि।
  • क्या पेट के कीड़े वजन कम कर सकते हैं?

    हां, पेट में कीड़े होने से वजन प्रभावित होता है। इसके अलावा, पाचन संबंधी समस्या, मेटाबॉलिज्म का इफेक्ट होना जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।
  • पेट में कीड़े की दवा कब खानी चाहिए?

    पेट में कीड़े हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लेनी चाहिए। खुद से दवा न लें। यह सही नहीं होगा। वे आपको बताएंगे कि पेट में कीड़े होने पर आपको दवा की कितने डोज लेते हैं और कितनी बार लेना है।

 

 

 

Read Next

क्या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण डायबिटीज हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 07, 2025 18:41 IST

    Published By : Anurag Gupta

TAGS