Doctor Verified

क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है? डॉक्टर से जानें

कई लोगों को पेट में कीड़े होते हैं, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियां होती हैं, लेकिन क्या इनके कारण आंतों पर बुरा असर होता है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है? डॉक्टर से जानें


Do Stomach Worms Affect The Intestines In Hindi: आज के समय में कई लोगों को पेट में कीड़ा होने की समस्या हो जाती है। इसके कारण लोगों को अधिक भूख लगने या भूख कम होने, क्रेविंग्स होने, वजन कम होने, पोषक तत्वों की कमी होने और पेट में दर्द होने की समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या पेट में कीड़ा होने के कारण आंतों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है? ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है?

क्या पेट के कीड़े आंतों पर असर डालते है? - Do Stomach Worms Affect The Intestines?

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज के अनुसार, पेट में मौजूद कीड़े आंतों की लाइनिंन यानी अंदर की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आंतों में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके कारण लोगों को बीमारियों से लड़ने में परेशानी होने और आंतों में टॉक्सिन्स के जमा होने की समस्या हो सकती है।

पोषक तत्वों की कमी होने

पेट में कीड़े होने की समस्या होने पर कीड़ा फूड्स की क्रेविंग्स को बढ़ावा देता है, इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में रूकावट आती है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके कारण व्यक्ति कमजोर होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े मल में खून का कारण बनते हैं? डॉक्टर से जानें

do stomach worms affect the intestines in hindi 01 (5)

पाचन से जुड़ी समस्याएं

पेट में कीड़े होने पर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को कब्ज, दस्त, पेट खराब होने, उल्टी आने और पेट में दर्द होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार पेट में कीड़े होने के कारण आंतों में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में कीड़े होने पर नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड आइटम, बढ़ सकती है परेशानी

पेट में कीड़े के लक्षण - Symptoms Of Stomach Worms In Hindi

पेट में कीड़े होने पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान शरीर में कई लक्षण दिखते हैं।

- पेट में दर्द होने या ऐंठन होने

- कब्ज की समस्या होने

- दस्त होने

- ब्लोटिंग होने या गैस होने

- थकान होने

- अचानक से वजन कम होने

- पोषक तत्वों की कमी होने

- मल में कीड़े दिखने

निष्कर्ष

पेट के कीड़े आंतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनका कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होने, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने और गट में टॉक्सिन्स के जमा होने की समस्या हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानियों को कारण हो सकता है। ध्यान रहे, पेट में कीड़े होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या पुरानी कब्ज धीरे-धीरे बन सकती है कोलन कैंसर की वजह? डॉक्टर से जानें सच

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 27, 2025 19:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS