Doctor Verified

क्या कब्ज से पेट में कीड़े हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें पेट में कीड़े होने के कारण

आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए, क्या कब्ज के कारण पेट में कीड़े होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कब्ज से पेट में कीड़े हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें पेट में कीड़े होने के कारण


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान की आदतें लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रही हैं। खराब लाइफस्टाइल और भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण पेट से जुड़ी कई समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं, जिनमें से एक है पेट में कीड़े होना। यह समस्या सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकती है। पेट में कीड़ों की समस्या तब पैदा होती है जब हमारा खानपान साफ न हो, खाने में पोषण की कमी हो या दूषित पानी पिएं। पेट में कीड़े होने के लक्षणों में पेट दर्द, भूख कम लगना, वजन घटना, शरीर में कमजोरी और कभी-कभी उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों का सवाल होता है कि क्या कब्ज के कारण पेट में कीड़े होते हैं? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. अजय झावेरी से बात की है-

क्या कब्ज के कारण पेट में कीड़े होते हैं? - Can Constipation Cause Worms In Stomach

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. अजय झावेरी बताते हैं कि कब्ज की समस्या से कीड़े नहीं होते। कीड़े तब होते (worms in stomach causes) हैं जब उनके अंडे इंसान के आंतों में पहुंच जाते हैं। यह अंडे भोजन, पानी, गंदे हाथों से खाना खाने, पालतू जानवरों के संपर्क में आने या कभी-कभी नंगे पैर होने पर मिट्टी से भी शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जब कोई व्यक्ति गंदे मिट्टी में नंगे पैर चलता है, तो कीड़े उसकी त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पेट में कीड़े हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर कुछ जांच कर सकते हैं और सही दवा की सलाह देंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े आयरन की कमी का कारण बन सकते हैं? जानें डॉक्टर से

पेट में कीड़े क्यों होते हैं? - Worms in the stomach causes

  1. गंदे पानी या दूषित भोजन का सेवन पेट में कीड़ों का कारण (worms in stomach reason) बन सकता है। जब हम साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते और गंदे पानी या अधपके भोजन का सेवन करते हैं, तो यह पेट में कीड़ों का कारण बन सकता है।
  2. हाइजीन की कमी के कारण भी पेट में कीड़े हो सकते हैं।
  3. कुपोषण और कमजोर इम्यूनिटी से भी पेट में कीड़ों की समस्या हो सकती है।
  4. पालतू जानवरों के साथ रहने वाले लोग अगर सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो ऐसे लोग भी पेट में कीड़ों के शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चे के पेट में कीड़े हैं, तो अपनाएं ये 5 उपाय, हेल्दी रहेगा बच्चा

Worms In Stomach Causes

पेट में कीड़े होने के लक्षण - How do you know if you have stomach worms

  • पेट में बार-बार दर्द रहना।
  • बिना किसी कारण उल्टी का आना।
  • मल में सफेद या काले धागे जैसे कीड़े दिखना।
  • भूख का कम लगना या भूख लगने के बावजूद वजन न बढ़ना।
  • शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना।

निष्कर्ष

पेट में कीड़े होना एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसे साफ-सफाई और सही खानपान से रोका जा सकता है। वहीं कब्ज का सही इलाज कर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना भी बेहद जरूरी है। यदि आपको पेट में कीड़ों की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आप भी डार्क सर्कल करवाना चाहते हैं, तो जरूर जान लें इसके ये 5 नुकसान

Disclaimer