Expert

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बीमारियां रहेंगी दूर

Ways To Enhance Immunity During Monsoons: इम्यूनिटी बढ़ाने से बीमारियों का खतरा कम होता है। जानते हैं मानसून में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बीमारियां रहेंगी दूर


Ways To Enhance Immunity During Monsoons: मानसून चिलचिलाती गर्मी से राहत, तो देता है। लेकिन इसके साथ ही कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। बारिश के कारण इस मौसम में मच्छर काफी बढ़ जाते हैं और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ता हैं। इस मौसम मे अगर सेहत के साथ जरा सी लापरवाही की जाती है, तो कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। ऐसे में अगर इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान न दिया जाएं, तो वायरल इंफेक्शन हो सकता है। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। जैसे ताजा खाना खाएं, फुलस्लीव्स के कपड़े पहने और वर्कआउट करें। बहुत से लोग इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के काढ़े और दवाइयों का सेवन भी करते हैं। यह चीजें इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। यह टिप्स इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखेंगे। आइए जानते हैं मानसून में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लिनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

 विटामिन सी 

मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए डाइट में खट्टी चीजें जैसे नींबू, संतरा, ब्रोकली, स्प्राउट, टमाटर और कीवी को शामिल किया जा सकता हैं। इन चीजों को सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी संक्रमण से भी बचाव होता है। यह फूड्स बैक्टीरिया को नष्ट करके शरीर को हेल्दी रखते हैं।

विटामिन डी

मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन डी का लेना भी जरूरी होता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करने के साथ बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। विटामिन डी का सेवन करने के लिए आहार में साबुत अनाज, नट्स और अंडे का सेवन करें। कोशिश करें कि रोज दिन में थोडी देर धूप अवश्य लें।

nuts

हाइड्रेट रहें

हाइड्रेशन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। मानसून में बारिश के कारण कई बार प्यास का एहसास कम होता है। ऐसे में पानी की बॉटल अपने साथ हमेशा रखें। निश्चित अंतराल पर पानी पीते रहे। दिन भर में 1.5 से 2 लीटर पानी पीने की कोशिश करें। सही मात्रा में पानी पीने शरीर डिटॉक्स होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा, इन 5 हिस्सों को कर सकता है प्रभावित

जड़ी-बूटियां

मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जड़ी- बूटियों का सेवन भी किया जा सकता है। डाइट में तुलसी, पुदीना, लौंग, अदरक और हल्दी जैसे मसालों को शामिल करें। यह मसालें संक्रामक बीमारियों से बचाएंगे और शरीर को स्वस्थ रखेंगे। इन मसालों से शरीर को गर्माहट मिलने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

मॉनसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन किया जा सकता है। प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को हेल्दी रखते है। इनके सेवन से हानिकारक बैक्टीरिया का विकास रोकने में मदद मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने के लिए डाइट में दही, इडली और किमची को शामिल करें।

 मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इनको फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

इन जेनेटिक डिसऑर्डर में डॉक्टर दे सकते हैं आईवीएफ करवाने की सलाह, जानें कैसे काम करती है यह साईकिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version