Expert

क्या पेट के कीड़े मल में खून का कारण बनते हैं? डॉक्टर से जानें

पेट में कीड़े की समस्या एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसका समय पर इलाज करना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पेट के कीड़े मल में खून का कारण बन सकते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेट के कीड़े मल में खून का कारण बनते हैं? डॉक्टर से जानें


पेट में कीड़े की समस्या एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो सबसे ज्यादा बच्चों में पाई जाती है। पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, जी मिचलाना आदि स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। पेट में कीड़ों की समस्या सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़ों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। पेट में कीड़े होने के कारण कई हो सकते हैं, जिसमें मिट्टी में खेलना, गंदा पानी पीने, कच्चा मांस खाना, साफ-सफाई का ध्यान नहीं देना आदि शामिल है। कई लोगों को पेट में कीड़े होने के लक्षणों के साथ मल से खून आने की समस्या भी होती है। ऐसे में आइए पंचकूला के पारस हेल्थ की सीनियर डाइटिशियन पूजा गुप्ता से जानते हैं कि क्या पेट में कीड़े होने पर मल से खून आता है?

क्या पेट के कीड़े होने पर मल से खून आता है? - Can Worms Cause Blood in Stools in Hindi?

डाइटिशियन पूजा गुप्ता का कहना है कि हां, कुछ मामलों में आंतों के कीड़े, खासकर हुकवर्म, आपके आंतों की परत में जलन और चोट के कारण मल में खून का कारण बन सकते हैं। हालांकि, मल में खून आने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह बवासीर, फिशर, इन्फेक्शन, अल्सर, आंतों में सूजन या कुछ गंभीर मामलों में कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, मल में खून का आना सिर्फ पेट के कीड़ों के कारण नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे अन्य कई गंभीर कारण हो सकते हैं, जिस कारण तुरंत इसका पता लगाना और इलाज करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: पेट में कीड़े होने पर नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड आइटम, बढ़ सकती है परेशानी

mal-se-khoon-aane-ke-karan-inside

पेट में कीड़े होने पर क्या करें? - How to get rid of stomach worms in hindi?

पेट में कीड़े होने पर आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • पेट में कीड़े होने पर डॉक्टर की सलाह पर स्टूल टेस्ट करवाना चाहिए, ताकि आंतों में कीड़े होने की सही पुष्टि हो सके।
  • डॉक्टर की सलाह पर पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप कीड़े मारने वाली दवाएं ले सकते हैं।
  • पेट में कीड़े होने पर या इससे बचाव के लिए आपको स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, हाथ धोना, नाखून काटकर रखें, बच्चों को मिट्टी खाने से रोके, और साफ-सुथरा खाना खाएं।

इसे भी पढ़ें: पेट के कीड़े और कमजोर आंतों का आयुर्वेदिक इलाज है मोरिंगा का फूल, जानें उपयोग का तरीका

मल से खून आने पर क्या करें? - How to get rid of blood in stool in Hindi?

मल से खून आना पेट में कीड़े होने के अलावा और भी कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, आइए जानते हैं मल में खून आने पर क्या करना चाहिए?

  • मल से खून आने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि ये बवासीर, आंतों में इन्फेक्शन या कीड़े के कारण हो सकता है।
  • ब्लड टेस्ट और स्टूल टेस्ट कराएं, ताकि मल से खून आने का सही कारण पता चल सके।
  • खानपान में बदलाव करें, रेशेदार चीजें खाएं और मसालेदार खाने से परहेज करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आराम करें।

निष्कर्ष

पेट में कीड़े होने के कारण मल से खून आने की समस्या हो सकती है। बता दें कि पेट में कीड़े और मल से खून आना दोनों ही गंभीर समस्या है, जिसकी पहचान कर समय पर इलाज करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैसे पता चलेगा कि पेट में कीड़े हैं?

    पेट में कीड़े होने का मुख्य कारण पेट में दर्द, दस्त, मतली, उल्टी, ब्लोटिंग, थकान और मलद्वार में खुजली है। इसलिए, आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • पेट के कीड़े ठीक होने में कितना समय लगता है?

    पेट के कीड़े, आमतौर पर 1 से 3 दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में ये एक हफ्ते या उससे ज्यादा का समय भी ले सकते हैं। इसलिए, पेट में कीड़े की समस्या होने पर राहत पाने के लिए आप हल्का खाना खाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • आपको अपने मल में खून की चिंता कब करनी चाहिए?

    आपको मल से खून आने की समस्या होने पर तब परेशान होना चाहिए, जब ज्यादा ब्लीडिंग हो, शौच के दौरान या बाद में लगातार दर्द हो या मल का रंग ज्यादा काला हो।

 

 

 

Read Next

सीने में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS