
Is Blood in Stool Serious in Hindi: मलद्वार या मलाशय शरीर का एक ऐसा अंग है, जो शरीर का सारी गंदगी को वेस्ट के रूप में बाहर निकालने का काम करता है। मलद्वार में कई बार दर्द, जलन होने के साथ ही खून भी आता है। आमतौर पर यह समस्या खराब और मसालेदार चीजों का सेवन करने से ज्यादा होती है। मलद्वार से खून आने के नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके इलाज में देरी करना कई बार सेहत से जुड़ी अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है। कई बार एनल फिशर और बवासीर के चलते भी मलद्वार से खून आ सकता है।
तो वहीं, कुछ मामलों में गुदा नली में पस जम जाने के कारण या इंफेक्शन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो यह कई बार खतरे का सबब भी बन सकती है। इसलिए इससे राहत पाने के लिए आपको बिना देरी किए इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। इसे नजरअंदाज करने के कई जोखिम हो सकते हैं। आइये दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं मलद्वार से खून आने को नजरअंदाज करने के क्या जोखिम हो सकते हैं। (How Much Blood in Stool is an Emergency in Hindi) -
मलद्वार से खून आना कितना खतरनाक होता है? (How Dangerous is Rectal Bleeding in Hindi)
देखा जाए तो मलद्वार से खून आना कोई आम स्थिति नहीं है, बल्कि कई बार यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है। कई बार मलद्वार से खून आना खतरनाक हो सकता है। अगर एक हफ्ते से ज्यादा समय तक आपको मलद्वार में खून आ रहा है तो बिना देरी किए आपको चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। अगर मलद्वार से आने वाला खून देखते-देखते गाढ़ा या काला होता जा रहा है तो कई बार यह छोटी आंत में समस्या का संकेत भी हो सकता है। जिसे नजरअंदाज करना पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है। अगर खून आने के साथ आपकी हार्टबीट बढ़ रही है या ज्यादा पसीने आ रहे हैं तो ऐसे में तुरंद डॉक्टर से मिलें।
मलद्वार से खून आने को नजरअंदाज करने के जोखिम (Risk of Untreated Rectal Bleeding in Hindi)
- अगर आप लंबे समय तक मलद्वार से आने वाले खून को नजरअंदाज कर रहे हैं तो इससे शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है।
- इस स्थिति को नजरअंदाज करना कई बार कोलेरेक्टल कैंसर का भी कारण बन सकता है।
- कई मामलों में इससे बवासीर और फिशर की समस्या बढ़ सकती है।
- कई बार इसे नजरअंदाज करने से इंफेक्शन भी हो सकता है।
- ऐसे में मलद्वार की लाइन फटने या उसमें कट लगने का भी जोखिम रहता है।
- मलद्वार से खून आने को नजरअंदाज करने पर आपको मलद्वार में छाले भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - मलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज
मलद्वार से खून आने से कैसे बचें? (How to Prevent Rectal Bleeding in Hindi)
- मलद्वार से खून आने से बचाव के लिए आपको अपने लाइफस्टाल को अच्छा रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर इनटेक को बढ़ाना चाहिए।
- मलद्वार में खून आने से बचने के लिए ज्यादा मसालेदार और जंक फूड न खाएं।
- इसके लिए आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए।
- इसके लिए आपको बाथरूम में लंबे समय तक नहीं बैठे रहना चाहिए।
- अगर आपको पहले से ही फिशर या बवासीर है तो सबसे पहले उसका इलाज कराएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version