
Does Eating Garlic Control Blood Pressure: आयुर्वेद में लहसुन को प्राकृतिक जड़ी-बूटी माना जाता है। अगर आपने गौर किया हो, तो इसका इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज के लिए भी होता है। जोड़ों के दर्द की समस्या में लहसुन के तेल से मसाज करने की सलाह दी जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। लहसुन का इस्तेमाल कई व्यंजनों में भी किया जाता है। खाने में इसे इस्तेमाल करने से पोषण के साथ खुशबू और खाने का स्वाद भी बढ़ता है। इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कई लोगों का मानना होता है लहसुन का सेवन करने से हाई बीपी भी कंट्रोल होता है। लेकिन क्या वाकई लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है? आइए इस लेख में डायटिशियन और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
लहसुन और ब्लड प्रेशर के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद
सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा ने हमें बताया ब्लड प्रेशर के लिए लहसुन फायदेमंद होता है। लंबे समय तक लहसुन का सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल मेंटेन होती है। इससे फैट मेटाबॉलिज्म यानी वसा की पाचन क्रिया में सुधार होता है। वसा की पाचन क्रिया सुधरने से ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से हो पाएगा। जब ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो होने में कोई रूकावट नहीं होगी, तो इससे बॉडी में ब्लड फ्लो भी मेंटेन रहेगा। इससे लंबे समय में ब्लड प्रेशर मेंटेन रहेगा। लेकिन जिन लोगों की उम्र 70 साल से अधिक है उनमें यह ठीक से काम नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर धातुगत यानी पुराना हो जाता है। ऐसे में इसका असर कम नजर आता है। क्योंकि ब्लड पुराना होने के कारण यह फैट मेटाबॉलिज्म पर ठीक से काम नहीं कर पाता है।
इसे भी पढ़ें- लहसुन और लौंग को साथ में खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, एक्सपर्ट से जानें
सेहत के लिए लहसुन के फायदे? Health Benefits of Garlic
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
मौसम में बदलाव आने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप रोज लहसुन खाते हैं तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
शरीर में सूजन कम करता है- Reduce Inflammation
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर में सूजन कम होती है। अगर किसी को हाथ-पैरों या जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो लहसुन का तेल लगाने से दर्द से राहत भी मिलती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होने लगती है।
इसे भी पढ़ें- लहसुन और प्याज के पानी से मिलेगी 7 समस्याओं से राहत, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें फायदे
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion
पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए लहसुन खाना फायदेमंद है। अगर आपको कब्ज या ब्लोटिंग रहती है तो ऐसे में खाली पेट लहसुन खाने से बहुत फायदा होगा। खाली पेट इसका सेवन करने से मलत्याग करने में समस्या नहीं होती है और पेट ठीक से साफ हो पाता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप किसी भी प्रकार की दवा खाते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाए। ऐसा, इसलिए क्योंकि अधिक मात्रा में खाने से यह सेहत को नुकसान कर सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version