Doctor Verified

ब्लोटिंग और गैस से परेशान रहने का कारण कहीं ये 8 गलत आदतें तो नहीं? डॉक्टर दे रहे हैं जानकारी

कई बार हम जाने-अनजाने में लोग कुछ ऐसी आदतों को फॉलो कर रहे होते हैं, जिनसे शरीर को फायदे की जगह नुकसान होता है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी ही गलत आदतों के बारे में बताएंगे, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या का कारण बन सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लोटिंग और गैस से परेशान रहने का कारण कहीं ये 8 गलत आदतें तो नहीं? डॉक्टर दे रहे हैं जानकारी


Habits That Can Cause Bloating And Gas Problems : हम सभी डेली रूटीन में जिन आदतों को फॉलो करते हैं, उनका सीधा असर हमारी सेहत पर भी होता है। आजकल पेट से जुड़ी समस्याओं को अक्सर खराब खानपान से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतों के कारण भी ब्लोटिंग और पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में डॉ. अक्षत चड्ढा से जानते हैं। अगर आप अपनी डाइट के साथ रोजमर्रा की कुछ आदतों में सुधार कर लेते हैं, तो पेट की समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रोजमर्रा की इन 8 आदतों में करें सुधार- Improve these 8 everyday habits

bloating habits

देर तक बैठे रहना

अगर आप दिनभर में 8 से 9 घंटे लगातार बैठे रहते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से पेट ही नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी नुकसान होता है।  

टाइट कपड़े पहनना

कई लोग डेली रूटीन में अपने कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना टाइट कपड़े पहनने की वजह से भी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको शर्ट और खासकर की पेंट दोनों में से कोई भी चीज टाइट नहीं पहननी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में टाइट कपड़े पहनने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

च्यूइंग गम चबाना

कई लोग जॉ लाइन बनाने के लिए और कई लोग स्वैग दिखाने के लिए च्यूइंग गम चबाते रहते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पेट में ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है।

खाने के साथ फ्रूट्स खाना

कई लोग खाने के साथ सलाद में फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। इससे पेट को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पानी को जल्दी-जल्दी पीना

आपको पानी पीने का भी सही तरीका मालूम होना चाहिए। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इसे बैठकर गिलास में डालने के बाद पिएं। साथ ही, आपको कभी-भी एक सांस में पानी को गटकना नहीं चाहिए। इससे भी पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

खाना खाते समय बात करना

आपको कभी खाना खाते समय बात नहीं करनी चाहिए। साथ ही, मुंह खोलकर खाना खाने से बचना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आपको मुंह बंद करके ही खाना खाना चाहिए।

खाने के साथ पानी पीना

कई लोगों को खाने के साथ पानी पीने की आदत होती है। बता दें कि आपकी यह आदत पेट को भर देती है, इससे आप पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं खा पाते हैं। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

नशे की चीजों का सेवन

अगर आप अल्कोहल, सिगरेट या तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।

इसे भी पढ़ें- अल्कोहल ब्लैकआउट क्या होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय 

अगर आप ऊपर बताई किसी भी आदत को जानें-अनजाने फॉलो कर रहे हैं, तो उसे आज ही बदल दें। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। साथ ही, पेट की समस्या से भी बचाव होता है। आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

Read Next

पीरियड्स से पहले क्यों होते हैं चेहरे पर दाने? जानें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version