इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) एक सामान्य लेकिन बहुत ज्यादा परेशान करने वाली समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति के पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या ज्यादा समय तक रहती है तो न सिर्फ ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, बल्कि लाइफ क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में IBS की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है। लेकिन, इसके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हर्बल चाय शामिल कर सकते हैं। आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं कि IBS के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए कौन-सी चाय पीनी चाहिए?
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से राहत के लिए चाय - Tea To Relieve Irritable Bowel Syndrome in Hindi
1. पुदीने की चाय - Peppermint Tea
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या में इसके लक्षणों को कम करने या राहत पाने के लिए आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। पुदीना आयुर्वेद में एक प्रभावी औषधि के रूप में उपयोग होता है। पुदीने की चाय में मेन्थॉल नाम का तत्व होता है, जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को शांत करता है और पेट की ऐंठन को कम करता है। इस चाय के सेवन से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है, आंतों की सूजन कम होती है, दस्त या कब्ज से राहत मिलती है और आंतों की गति कंट्रोल होती है। इस हर्बल चाय को बनाने के लिए आप एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच सूखी पुदीना की पत्तियां डालें और 5 से 7 मिनट तक ढककर उबालें और फिर इसे छानकर पी लें।
इसे भी पढ़ें: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और सीलिएक डिजीज में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें
टॉप स्टोरीज़
2. सौंफ की चाय - Fennel Tea
सौंफ का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय घरों में खाने में इस्तेमाल किया जाता है या कई लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये खाने को पचाने में मदद करता है। सौंफ में एंटी-स्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो IBS के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इस चाय को पीने से गैस, एसिडिटी, आंतों की ऐंठन और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलती है और यह भूख को बढ़ाता है। सौंफ की चाय बनाने के लिए 1 1 चम्मच सौंफ को एक कप पानी में 5 मिनट उबालें, फिर इसे छानकर गर्म-गर्म पिएं। खाना खाने के बाद इस चाय को पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
3. हल्दी की चाय - Turmeric Tea
हल्दी को नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में माना जाता है। इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन तंत्र को संतुलित करता है। इस चाय को पीने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह चाय आंतों में सूजन और जलन को शांत करता है, पाचन एंजाइम्स के डिस्चार्ज को बढ़ाता है, मल त्याग को आसान बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। हल्दी की चाय बनाने के लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर इसमें एक चुटकी काली मिर्च और थोड़ा शहद मिलाकर गर्म-गर्म पिएं। इस चाय को सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के खतरे को बढ़ता है परेशानी भरा बचपन
4. चक्र फूल की चाय - Anise Tea
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या में चक्र फूल की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है। चक्र फूल के सेवन से गैस, सूजन और पेट दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आईबीएस के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इस चाय को बनाने के लिए आप 1-2 चक्र फूल को गर्म पानी में 10 से 15 मिनट तक उबालें। चाय को छानकर पीएं। अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
निष्कर्ष
IBS के लक्षणों को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही लाइफस्टाइल और नेचुरल उपायों को आजमाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आप पुदीना, सौंफ, हल्दी और चक्र फूल की चाय पी सकते हैं। इन चायों का नियमित सेवन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम क्यों होता है?
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) एक पाचन से जुड़ी समस्या है, जो आंतों के काम करने और दिमाग के बीच असामान्य संतुलन के कारण होता है। यह समस्या आंत की मांसपेशियों में संकुचन और कामकाज में बदलाव से जुड़ा है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में क्या खाना चाहिए?
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या के दौरान डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो पचाने में आसान हों और जो लक्षणों को ट्रिगर न करें। इसलिए, आप अपनी डाइट में हाई फाइबर वाले फूड्स शामिल करें।IBS के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थ क्या हैं?
आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) के लिए सबसे खराब फूड किण्वनीय कार्बोहाइड्रेट (FODMAPs) से भरपूर होते हैं, जिनमें लैक्टोज, फ्रुक्टोज, फ्रुक्टेन और जीओएस शामिल हैं, साथ ही फैट से भरपूर फूड्स और आर्टिफिशियल स्वीटनर वाले खाद्य पदार्थ, ये खाद्य पदार्थ आईबीएस के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।