स्किन टाइट करने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडे की जर्दी के ये 3 फेस मास्क

Face Masks Of Egg Yolk For Skin Tightening: स्किन को टाइट करने के लिए इन फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन टाइट करने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडे की जर्दी के ये 3 फेस मास्क

Face Masks Of Egg Yolk For Skin Tightening: सुंदर दिखने के लिए स्किन की देखभाल करना जरूरी होता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए, तो हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन को टाइट रखना भी जरूरी होता है। ढ़ीली स्किन चेहरे की सुंदरता को कम करने के साथ इससे उम्र भी ज्यादा दिखती है। ऐसे में स्किन को टाइट रखने के लिए घर में मौजूद अंडे की जर्दी से फेस मास्क तैयार किया जा सकता हैं। ये फेस मास्क चेहरे पर लगाने से कई तरह की समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। आइए जानते हैं स्किन को टाइट करने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं।


इस पेज पर:-


1. एवोकाडो और अंडे की जर्दी फेस मास्क

सामग्री

1- अंडे का जर्दी

1- एवोकाडो

1 चम्मच- दही या योगर्ट

बनाने का तरीका

एवोकाडो और अंडे की जर्दी फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इनमें कोई लंप या गांठ न रहे। अब इस मास्क को उंगलियों की सहायता से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को टाइट करके झाइयों को दूर करने में भी मदद करेगा।

GLOWING SKIN

2. शहद और अंडे की जर्दी फेस मास्क

सामग्री

1- अंडे का जर्दी

1 चम्मच- शहद

1 चुटकी- हल्दी

3 से 4 चम्मच- गुलाबजल

बनाने का तरीका

शहद और अंडे की जर्दी फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को टाइट करके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- समय पर नहीं होते पीरियड्स, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

3. बादाम का तेल और अंडे की जर्दी फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच-बादाम का तेल

1 चम्मच- शहद

1- अंडे की जर्दी

बनाने का तरीका

बादाम का तेल और अंडे की जर्दी फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। ध्यान रखें पेस्ट में कोई गांठ न रहे। अब इस मिश्रण को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को टाइट करने के साथ चेहरे को चमकदार भी बनेगा। लेकिन ध्यान रखें अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये फेस मास्क चेहरे पर न लगाएं।

स्किन को टाइट करने के लिए इन फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर चेहरे पर कोई समस्या या कोई ट्रीटमेंट करवाया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका इस्तेमाल करें। ये फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

चेहरे पर हल्दी लगाते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? फायदे के बजाय होगा नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version