Fri Oct 9, 2026 | 07:57 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

पुरुषों के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के क्या फायदे हैं? खुद एक्सपर्ट से जानें

Virgin Olive Oil Benefits: पुरुषों में वर्जिन ऑयल के कई फायदे हैं। यह पुरुषों में मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, जिससे कई सारी सेहत से जुड़ी समस्याओं का हल हो सकता है। जानते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें।
पुरुषों के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के क्या फायदे हैं? खुद एक्सपर्ट से जानेंपुरुषों के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के क्या फायदे हैं? खुद एक्सपर्ट से जानें

Virgin Olive Oil Benefits: वर्जिन ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (EVOO) फैट का एक ऐसा स्रोत है जिसे बहुत कम प्रोसेस किया जाता है। इसमें नेचुरली एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए काफी कारगर तरीके से काम करते हैं। यह पुरुषों में दिल की सेहत को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है। इसके अलावा भी Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru ने पुरुषों के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के कई फायदे बताए हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पुरुषों के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के क्या फायदे हैं?

डॉ. एडविना राज कहती हैं कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है जो कि अपनी दिल की सेहत और फर्टिलिटी को लेकर परेशान रहते हैं। डॉ. एडविना राज कहती हैं मक्खन या कुछ प्रोसेस्ड फैट जैसी चीजों की जगह ऑलिव ऑयल से मिलने वाले अनसैचुरेटेड फैट का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर हो सकता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में पॉलीफेनोल और पौधों से मिलने वाले दूसरे कंपाउंड भी होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं जैसे-

1 (39)1 (39)

दिल की बीमारियों से बचाता है

पुरुषों में 30 की उम्र के बाद स्ट्रेस का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल की वजह से ब्लड वेसेल्स प्रभावित होते हैं और हाई बीपी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप इस तेल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए केसर का पानी कितना फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है

डॉ. एडविना राज कहती हैं कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने का काम कर सकती है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्पर्म काउंट और उनकी गतिशीलता (motility) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह पुरुषों में स्पर्म की सेल मेम्ब्रेन को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है जिससे स्पर्म क्वालिटी प्रभावित नहीं होती।

मोटापा, फैटी लिवर और डायबिटीज से बचाव में मददगार है

पुरुषों में पेट निकलने की समस्या अक्सर बहुत ज्यादा देखी जाती है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन स्लो मेटाबॉलिज्म इसकी एक बड़ी वजह है। जब आप डाइट में इस तेल को शामिल करते हैं तो इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा Frontiers in Nutrition Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल खाने में शामिल करने से भोजन के बाद ब्लड शुगर में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को कम करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और फैटी लिवर की स्थिति को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

डाइट में कैसे शामिल करें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल?

खाना पकाने, सलाद ड्रेसिंग या ऊपर से डालने वाले तेल (फिनिशिंग ऑयल) के तौर पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, दालों, नट्स और कम प्रोसेस किए गए दूसरे खाद्य पदार्थों में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा इस्तेमाल से पहले इन बातों का ध्यान रखें जैसे असली एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल चुनें। इसे ज्यादा गर्मी और रोशनी से दूर रखें। खास स्वास्थ्य समस्याओं वाले पुरुषों को सिर्फ एक खाने की चीज पर ध्यान देने के बजाय अपने कुल खान-पान, वजन, शारीरिक गतिविधि, नींद, शराब के सेवन और मेडिकल स्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षण, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत

Frontiers in Nutrition Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि रोजाना लगभग 15–20 ग्राम का लक्ष्य रखें यानी रोजाना लगभग 1 से 1.5 बड़ा चम्मच लेने से दिल की सेहत और ब्लड शुगर से जुड़े मुख्य फायदे मिलते हैं।

निष्कर्ष:

जैतून के तेल के सेवन और पुरुषों की मेटाबोलिक और प्रजनन संबंधी सेहत के बीच संभावित संबंध में भी दिलचस्पी है, लेकिन सबूतों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए। जैतून के तेल को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, कम टेस्टोस्टेरोन, बांझपन या किसी अन्य खास मेडिकल स्थिति का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। इसके संभावित फायदों को एक अलग सप्लीमेंट के तौर पर लेने के बजाय, कुल मिलाकर सेहतमंद खान-पान के हिस्से के तौर पर समझना बेहतर है।

FAQ

  • पुरुषों में कमर दर्द का कारण क्या है?

    पुरुषों में कमर दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक डेस्क जॉब करने की वजह से, मांसपेशियों में खिंचाव और गलत जीवनशैली की वजह से।
  • पुरुषों में कैल्शियम की कमी के लक्षण

    पुरुषों में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा थकान और हड्डियों की कमजोरी परेशान कर सकती हैं।

Read Next

→ शीघ्रपतन यानी Premature Ejaculation का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर ने बताए ये 5 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2026 16:34 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj