Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

ऑल‍िव ऑयल से वाकई वजन घटता है या यह स‍िर्फ म‍िथक है? एक्‍सपर्ट से जानें

ऑल‍िव ऑयल एक तरह का वेजि‍टेबल ऑयल है ज‍िसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एस‍िड पाए जाते हैं और यह हार्ट की सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। इसमें व‍िटाम‍िन ई और एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, लेक‍िन क्‍या इसका सेवन करने से वजन घटता है? एक्‍सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

आज से कुछ साल पहले ऑल‍िव ऑयल के बारे में ज्‍यादा पता नहीं था। क‍िराने की दुकान से जाकर सरसों का तेल या मूंगफली का तेल ले आते थे और उसी से खाना बनता था। मेरे घर में आज भी सरसों या मूंगफली तेल में ही खाना बनता है। ऑल‍िव ऑयल मध्‍यम वर्गीय पर‍िवारों के लि‍ए थोड़ा महंगा पड़ता है, लेक‍िन एक्‍सपर्ट्स कहते हैं क‍ि यह सेहत और खासकर हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए बहुत फायदेमंद होता है। ऑल‍िव ऑयल दो प्रकार का होता है। पहला एक्‍स्‍ट्रा वर्जि‍न ऑल‍िव ऑयल को शुद्ध माना जाता है और यह कम प्रोसेस क‍िया हुआ होता है। इसमें पोषक तत्‍व ज्‍यादा होते हैं और दूसरा होता है वर्जि‍न ऑल‍िव ऑयल, यह क्‍वॉल‍िटी में एक्‍स्‍ट्रा वर्जि‍न से थोड़ा कम होता है। कुछ लोग इसे वेट लॉस के ल‍िए भी असरदार बताते हैं। इसमें ढेर सारे पोषक तत्‍व होते हैं ज‍िसके कारण डाइट एक्‍सपर्ट्स इसे हेल्‍दी वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बनाने की सलाह देते हैं, लेक‍िन क्‍या वाकई ऑल‍िव ऑयल का सेवन करने से वजन कम होता है? स्‍टडी और एक्‍सपर्ट की राय से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

ऑल‍िव ऑयल से वेट लॉस नहीं होता

does-olive-oil-helps-in-weight-loss

Food And Function Journal 2023 में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में ऑल‍िव ऑयल की तुलना अन्‍य ऑयल से की गई। स्‍टडी से पता चलता है क‍ि ऑल‍िव ऑयल का शरीर के फैट प्रत‍िशत पर कोई अच्‍छा या बुरा असर नहीं देखा गया है। साथ ही ऑल‍िव ऑयल का ज्‍यादा सेवन करने के नुकसान भी देखे गए। स्‍टडी में यह बात भी सामने आई क‍ि वेट लॉस व्‍यक्‍त‍ि की जीवनशैली, डाइट, फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी के लेवल पर न‍िर्भर करती है। स्‍टडी के मुताब‍िक, ऑल‍िव ऑयल का सेवन करने से वजन घटाने का कोई संबंध देखा नहीं गया है।

यह भी पढ़ें- क्‍या कुक‍िंग ऑयल बदलने से वाकई वजन घट सकता है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

हेल्‍दी डाइट में ऑलि‍व ऑयल को शामि‍ल कर सकते हैं

National Library Of Medicine की एक स्‍टडी में ऑल‍िव ऑयल युक्‍त डाइट को लो फैट डाइट से कंंपेयर क‍िया गया। इस अध्‍ययन में 44 ओवरवेट मह‍िलाओं को शाम‍िल क‍िया गया जो ब्रेस्‍ट कैंसर की जंग जीतकर वेट लॉस के लक्ष्‍य की ओर बढ़ रही थीं। इनमें कुछ मह‍िलाओं को ऑल‍िव ऑयल युक्‍त डाइट दी गई और कुछ को लो फैट डाइट दी गई। ऑल‍िव ऑयल युक्‍त डाइट लेने से ट्राइग्‍ल‍िसराइड का लेवल कम हुआ और गुड कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा ज्‍यादा देखी गई। इस स्‍टडी में वजन में बहुत अंतर नहीं देखा गया, लेक‍िन इस स्‍टडी के पर‍िणाम बताते हैं क‍ि हेल्‍दी डाइट में ऑल‍िव ऑयल को शामि‍ल क‍िया जा सकता है।

ऑल‍िव ऑयल का ज्‍यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है

Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि केवल ऑल‍िव ऑयल का सेवन करने से वजन कम नहीं हो सकता। ऑल‍िव ऑयल कोई वेट लॉल फॉर्मूला नहीं है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एस‍िड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह हेल्‍दी फैट का एक स्रोत है, लेक‍िन इससे वेट लॉस नहीं होता। वेट लॉस की प्रक्र‍िया इस बात पर न‍िर्भर करती है क‍ि आप ज‍ितनी कैलोरी खर्च कर रहे हैं उससे कम कैलोरी लेते हैं, तो वेट लॉस होता है। एक बड़े चम्‍मच ऑल‍िव ऑयल में करीब 120 कैलोरी होती हैं इसल‍िए इसे भी ज्‍यादा मात्रा में लेंगे, तो वजन घटने के बजाय बढ़ जाएगा। इसल‍िए ऑल‍िव ऑयल से वजन घटना न तो म‍िथ है और न ही यह एक तथ्‍य है। अगर इसे संतुल‍ित आहार का ह‍िस्‍सा बनाएंगे, तो वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िल सकती है क्‍योंक‍ि ऑल‍िव ऑयल शरीर की सूजन घटाने और इंसुल‍िन सेंस‍िट‍िव‍िटी को बेहतर करने में मदद करता है।

न‍िष्‍कर्ष:

Food And Function Journal 2023 और National Library Of Medicine की स्‍टडी में यह देखा गया है क‍ि ऑल‍िव ऑयल सीधे तौर पर वेट लॉस में मदद नहीं करता है। दोनों स्‍टडीज का सुझाव है क‍ि ऑल‍िव ऑयल को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जा सकता है वहीं Nutritionist Neha Sinha का मानना है क‍ि ऑल‍िव ऑयल का ज्‍यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है इसल‍िए इसे सीमि‍त मात्रा में ही लेना चाह‍िए क्‍योंक‍ि यह सीधे तौर पर वेट लॉस में मदद नहीं करता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से संबंध‍ित अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ बने रहें।

Read Next

'सर्कैडियन रिदम' डाइट क्या है? अपने शरीर की घड़ी के अनुसार कैसे खाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 05, 2026 11:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Mar 05, 2026 11:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content