केसर के पानी (Saffron Water Benefits) हमेशा से पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, नींद को बेहतर बनाते हैं और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये तमाम चीजें पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाती हैं और यही वजह है कि आपको केसर का पानी पीना चाहिए। इसके अलावा भी पुरुषों के लिए केसर का पानी पीने के कई फायदे हैं जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।
पुरुषों के लिए केसर का पानी पीने के फायदे-Saffron Water Benefits For Men
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि केसर में मिलने वाले दो बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट क्रोसिन (crocin) और सैफ्रानल (safranal) जैसे एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन पर असर डालते हैं। इससे मानसिक थकान कम होती है, एंग्जायटी में कमी आती है और नींद अच्छी आती है। ये सभी वो कारक हैं जिनकी वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। इसके अलावा इन तमाम कारणों से भी पुरुष केसर का पानी पीते हैं जैसे-
1. मूड बूस्टर है केसर
केसर का पानी मूड बूस्टर है। Journal of Affective Disorders में प्रकाशित इस शोध की मानें तो केसर का पानी पीने से तनाव कम होता है और चिंता कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से केसर का पानी पीने से ग्लोइंग स्किन (glowing skin) पाने में मदद मिलती है। यह मुहांसों, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।
2. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
केसर का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं, केसर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड वेसेल्स की दीवारों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह केसर वाला दूध पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
3. हाजमा सही रखने में मददगार
केसर का पानी हाजमा सही रखने में मददगार है। इसी स्टडी में बताया गया है कि केसर का पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। यह पाचन को दुरुस्त करने और पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे गैस और सूजन को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को सुबह खाली पेट एसिडिटी की समस्या हो सकती है उनके लिए सुबह खाली पेट केसर का पानी पीना फायदेमंद है।
-1789041450077.webp)
4. वेट बैलेंस रखने में मददगार
केसर का पानी पीने से वेट बैलेंस करने में मदद मिलती है। MDPI Antioxidants जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें तो केसर के पानी का एंटीऑक्सीडेंट मोटापा कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है। इसके अलावा केसर का सेवन मोटापे से जुड़ी बार-बार स्नैक्स खाने (over snacking) की आदत को कम करने में मददगार है। इससे वेट बैलेंस करने में मदद मिलती है।
5. फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार
फर्टिलिटी कम करने में केसर का पानी पीना बेहद फायदेमंद है। PubMed जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें में एक अध्ययन किया गया कि कैसे केसर का पानी स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में मददगार है। शोध के लिए पुरुषों के एक ग्रुप को 3 महीने तक हफ्ते में 3 बार 50 मिलीग्राम (mg) केसर दूध में मिलाकर दिया गया। रिजल्ट्स में पता चला कि सामान्य और सही आकार वाले शुक्राणुओं का प्रतिशत इलाज से पहले 26.50% था, जो 3 महीने केसर लेने के बाद काफी बढ़कर 33.90% हो गया। इसके अलावा केसर से स्पर्म मोर्टेलिटी (motility) भी बढ़ गई है लेकिन स्पर्म काउंट (sperm count) नहीं बढ़ाता।
इसे भी पढ़ें: केसर का पानी (Saffron Water) कब और कैसे पिएं? जानें सुबह या रात में पीने के फायदे
केसर का पानी कैसे बनाएं?
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि केसर का पानी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने के लिए आप 3 से 4 धागे को पानी में डालकर छोड़ दें। आप ज्यादा से 1 से 2 घंटे के लिए इसे भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को पिएं। आप ये भी कर सकते हैं कि रात में केसर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी पिएं।
केसर का पानी कब पिएं?
केसर का पानी आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं। रेगुलर कुछ दिनों तक इसका सेवन आपको इन तमाम फायदे पाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अगर आप स्ट्रेस कम करने के लिए पी रहे हैं तो शाम को इसे पी सकते हैं ताकि रात में आपको अच्छी नींद आए।
निष्कर्ष:
इस प्रकार से आप अच्छी सेहत के लिए केसर का पानी पी सकते हैं लेकिन ज्यादा पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको मतली, उल्टी, एंग्जायटी और खुजली आदि की समस्या महसूस हो रही है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
FAQ
1 गिलास दूध में कितना केसर डालना चाहिए?
1 गिलास दूध में 3 से 5 केसर के धागे डालना काफी है। इसके अलावा ध्यान रखें कि 240-250 मिलीलीटर से ज्यादा केसर का सेवन न करें।केसर वाला दूध कब पीना चाहिए?
केसर वाला दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये स्टेमिना बूस्टर है, मूड को बेहतर बनाने में मददगार है और इससे अच्छी नींद भी आती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 10, 2026 17:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma