Coffee And Olive Oil Scrub Benefits And Way To Use In Winter In Hindi: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स का सेवन करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, पर्याप्त नींद लेने, स्ट्रेस को कम करने और नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए कॉफी और ऑलिव ऑयल के स्क्रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सर्दियों में कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब के क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल करने का क्या तरीका?
कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब कैसे बनाएं? - How To Make Coffee And Olive Oil Scrub?
- इसके लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 बड़ी चम्मच ऑलिव ऑयल को डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे, कोहनी और घुटनों पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं।
- इसके बाद 2 मिनट के लिए छोड़े और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे और कोहनी को धो लें।
ध्यान रहे, इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- हाथों का कालापन दूर करने के लिए नींबू और चीनी का स्क्रब का करें इस्तेमाल, मिलेंगे लाभ

सर्दियों में कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब के फायदे - Benefits Of Coffee And Olive Oil Scrub In Winter In Hindi
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सर्दियों में कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन की कई समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्किन को हाइड्रेट करे
ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन को हाइड्रेट करने, स्किन को गहराई से पोषण देने और स्किन की ड्राइनेस को कम करने में मदद मिलती है।
स्किन को एक्सफोलिएट करे
कॉफी और ऑलिव ऑयल के स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन को नेचुरल रूप से एक्सफोलिएट करने से, त्वचा के डेड सेल्स को निकालने और स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रखन में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Winter Lip Care: सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 लिप स्क्रब
त्वचा में निखार लाएं
ऑलिव ऑयल और कॉफी के स्क्रब में अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन के डेड सेल्स को निकालने, स्किन को गहराई से पोषण देने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।
फ्री रेडिकल्स से बचाव करे
ऑलिव ऑयल और कॉफी के मिश्रण से हल्के हाथ से स्क्रब करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, स्किन की डलनेस को कम करने, त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव और स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल स्किन को नेचुरली रिपेयर करने में भी सहायक है।
सावधानियां
ऑलिव ऑयल और कॉफी के स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कॉफी या ऑलिव ऑयल से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।
निष्कर्ष
ऑलिव ऑयल और कॉफी के स्क्रब में मॉइस्चराइजिंग गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे बहुत से गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को हाइड्रेट करने, स्किन को एक्सफोलिएट करने, त्वचा में निखार लाने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। वहीं, स्किन से जुड़ी अधिक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?
स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन-सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर संतरे, पपीते, ग्रीन टी, पनीर, दालें, अखरोट, एवोकाडो, शकरकंद, पपीता और संतरे जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
चेहरे की त्वचा को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, बैलेंस डाइट लें, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, स्किन हल्की क्लींज करें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस कम करें।चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर ऑलिव ऑयल को लगाने से स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने, स्किन को हेल्दी रखने, स्किन का डैमेज से बचाव करने, स्किन की ड्राइनसे को कम करने और स्किन को गहराई से पोषण देने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 10:17 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 16, 2026 10:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 10:17 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta