Fri Oct 30, 2026 | 07:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

होंठों पर घी लगाएं या लिप बाम, जानें सर्दियों में फटे होंठों के लिए क्या है कारगर?

होंठों के लिए घी या लिप बाम, दोनों में से किसी भी एक विकल्प को चुना जा सकता है। अगर आपके होंठ ज्यादा फट रहे हैं, तो इस संबंध में डाॅक्टर से मिलना आवश्यक हो जाता है।
होंठों पर घी लगाएं या लिप बाम, जानें सर्दियों में फटे होंठों के लिए क्या है कारगर?होंठों पर घी लगाएं या लिप बाम, जानें सर्दियों में फटे होंठों के लिए क्या है कारगर?

मौसम में बदलाव होने लगा है। आप नोटिस कर रहे होंगे कि स्किन के साथ-साथ होंठ भी ड्राई होने लगे हैं। ऐसे में अगर होंठों की केयर न की जाए, तो होंठ फटने लगते हैं, जिससे खून भी निकल सकता है और दर्द भी होने लगता है। कई लोग अपने ड्राई और फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए लिप बाम लगाते हैं, तो कुछ लोग घी लगाना पसंद करते हैं।

ऐसे में यह जान लेना वाकई जरूरी हो जाता है कि फटे होंठों के लिए अच्छा विकल्प क्या है? इस बारे में दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "फटे होंठों के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करना है या घी का, यह पूरी तरह व्यक्ति की अपनी पसंद हो सकती है। किसी को बेहतर कहा जाना सही नहीं होगा। दरअसल, दोनों के अपने-अपने फायदे हैं और लोग अपनी पसंद के अनुसार इसका उपयोग करते हैं।"

सर्दियों में होंठ फटने के कारण

Ghee Or Lip Balm Which Is Better For Cracked Lips In WinterGhee Or Lip Balm Which Is Better For Cracked Lips In Winter

सर्दियों में अक्सर लोगों के होंठ अधिक फटते हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे-

  • सर्दी के दिनों में ठंडी हवा अधिक चलती है और नमी में कमी आने लगती है। ऐसे में होंठों के टिश्यूज में मौजूद पानी तेजी से हवा में घुल जाता है, जिससे होंठ ड्राई हो जाते हैं।
  • ठंड में लोग हीटर आदि का इस्तेमाल करते हैं। ये उपकरण कमरे की नमी को खींचते हैं, जिससे ड्राईनेस बढ़ती है। नतीजतन, होंठ भी ड्राई होने लगते हैं।
  • अगर कोई अपने होंठों को बार-बार लिक करता है, तो इससे भी होंठों में ड्राईनेस हो सकती है। असल में, लार में पाचक एंजाइम होते हैं, जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। 
  • शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी होंठों के फटने का एक बड़ा कारण है।
  • अगर आपके पोषक तत्वों में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन (जैसे बी2, बी6 और बी12) पर्याप्त मात्रा में नहीं है, तो भी होंठ फटने और उनके कोनों से खून आने का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार फट जाते हैं होंठ? डॉक्टर से जानें मौसम बदलने के अलावा किन समस्याओं के कारण ऐसा हो सकता है

फटे होंठों पर घी लगाने के फायदे

  • घी फटे होंठों के लिए बहुत ही लाभकारी तत्व है। यह स्किन में गहराई तक एब्जाॅर्ब होता है, जिससे त्वचा या होंठों की ड्राईनेस कम होती है।
  • Cureus Journal of Medical Science के अनुसार, घी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की ड्राईनेस को कम करते हैं। इस तरह देखा जाए तो इसे ड्राई होंठों के लिए भी फायदेमंद माना जा सकता है।
  • घी में फैटी एसिड और फैट में घुलनशील विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व स्किन की नमी को बरकरार रखते हैं और त्वचा को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं।
  • घी लगाना भी आसान है। इसे आप रात भर के लिए होंठों पर लगाकर छोड़ दें। ये गहराई तक एब्जाॅर्ब हो जाते हैं और होंठों को नमी भी मिलती है।

नुकसान

वैसे तो होंठों के लिए घी बहुत ही लाभकारी है, लेकिन अपने चिपचिपेपन के कारण अक्सर लोग इसे लगाना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक होंठों पर घी लगाए रखने के कारण गंदगी और धूल-मिट्टी चिपक सकती है।

होंठों के लिए लिप बाम के फायदे

  • Journal of Cosmetic Dermatology (Wiley) में प्रकाशित शोध के अनुसार, स्यूडो-सेरामाइड से तैयार नया लिप बाम होंठों में नमी की मात्रा को बढ़ाता है और करके होंठों के नेचुरल बैरियर को मजबूत करता है।  
  • एक अच्छी क्वालिटी का लिप बाम होंठों के लिए फायदेमंद होता है। इसे लगाए रखने से होंठों फटते नहीं है और लंबे समय तक होंठों की नमी भी बनी रहती है।
  • मौजूदा समय में आप बाजार से शीया बटर, सेरामाइड्स या पेट्रोलेटम युक्त लिप बाम के विकल्प को चुन सकते हैं। इनकी मदद से होंठों की रूखी पपड़ी मुलायम हो जाती है। 
  • आप इसका इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। लिप बाम छोटी सी डिबिया में आती है, जिसे अपनी पाॅकेट में भी रखा जा सकता है। जब भी होंठ ड्राई लगे, इसका उपयोग कर सकते हैं।

नुकसान

चूंकि, लिप बाम केमिकल युक्त होते हैं, इसमें आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस, मेंथॉल या कपूर मिक्स होता है। कई बार फटे या खून रिसते होंठों पर इनका उपयोग करने से जलन पैदा हो सकती है और चुभन जैसा महसूस हो सकता है। 

इनमें से क्या है बेहतर?

आप अपनी जरूरत और कंफर्ट के अनुसार होंठों पर घी या लिप बाम लगा सकते हैं। हां, अगर होंठ ज्यादा फटे हैं और दर्द हो रहा है, तो गाढ़ा लिप बाम या रिच बैरियर लिप बाम लगाएं। लिप बाम फटे होंठों से जल्द राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं कई लोग फटे होंठों को ठीक करने के लिए रात में इंटेंस ट्रीटमेंट के रूप में घी का इस्तेमाल करते हैं। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि आपको अपने होंठों के लिए जो सही लगे, उसका उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन की देखभाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें सुरक्षित और आसान स्किन केयर रूटीन

निष्कर्ष

मौसम बदलते ही होंठों के फटने की समस्या शुरू हो जाती है। इससे राहत के लिए जरूरी है कि आप अपने होंठों की प्राॅपर केयर करें। आप लिप बाम या घी में से किसी भी एक चीज को विकल्प के रूप में यूज कर सकते हैं। हालांकि, रात भर होंठों पर घी लगाए रखना फायदेमंद होता है। दिन भर के लिए आप लिप बाम लगा सकते हैं। इससे होंठों के फटने की समस्या कम हो जाती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • फटे होंठों पर टूथब्रश से जोर-जोर से स्क्रबिंग करने से क्या नुकसान होता है?

    इससे होंठों की ऊपरी प्रोटेक्टिव लेयर छिल सकती है, खून निकल सकता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • क्या रात को नाभि में सरसों का तेल या घी लगाने से होंठ फटना बंद होते हैं?

    आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में तेल लगाने से शरीर में वात शांत होता है और त्वचा को अंदरूनी रूप से पोषण मिलता है। इससे होंठों का रूखापन भी कम होता है।

Read Next

→ World Psoriasis Day: नाखूनों में गड्ढे, मोटापन या रंग बदलना क्या सोरायसिस का संकेत है? जानें कब जांच कराएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 29, 2026 16:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra