Tue Sep 22, 2026 | 02:23 AM IST

Doctor Verified

छोटे बच्चे अपने होंठ क्यों चबाते हैं? डॉक्टर से जानें लिप बाइटिंग के कारण

Why is My Child Biting His Lips: छोटे बच्चे अक्सर अपने ही होंठ खाते हैं। आइए शिशु रोग विशेषज्ञ से जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण क्या है।
छोटे बच्चे अपने होंठ क्यों चबाते हैं? डॉक्टर से जानें लिप बाइटिंग के कारणछोटे बच्चे अपने होंठ क्यों चबाते हैं? डॉक्टर से जानें लिप बाइटिंग के कारण

Why is My Child Biting His Lips : आपने अक्सर देखा होगा कि छोटे बच्चे अपने होंठों को चबाते हैं। खासकर 6 महीने के बाद जब बच्चा ठोस आहार खाना शुरू करता है, तब वह होंठ ज्यादा चबाता है। मेरे बेटे ने भी अभी कुछ वक्त पहले ही सॉलिड फूड खाना शुरू किया है। जब से उसने सॉलिड खाना शुरू किया है, तब से वह हमेशा ही अपने नीचे वाले होंठों को चबाता रहता है। मैंने इस विषय पर जब मां से बात की, तो उन्होंने कहा कि यह हर बच्चा करता है। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, होंठ चबाने की आदत छूट जाती है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है। छोटे बच्चों को होंठ चबाने (लिप बाइटिंग) (Child Biting His Lips) की आदत के क्या कारण होते हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे रही हैं, बाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी भारद्वाज।

बच्चों के होंठ चबाने का कारण?- Reason Behind Child Biting His Lips

डॉक्टर का कहना है कि बच्चों का होंठ चबाना बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। 6 महीने के बाद जब बच्चों के दांत निकलना शुरू होते हैं, तब उन्हें मसूड़ों में खुजली होती है। इस खुजली को शांत करने के लिए बच्चे अपने होंठों को चूसना शुरू करते हैं। पेरेंट्स जब होठों को उंगली लगाकर हटाते हैं, तो बच्चे ऐसा बार-बार करते हैं। क्योंकि यह बच्चों की मानसिकता ऐसी होती कि उन्हें जो काम करने के लिए मना किया जाता है, वह उसे जरूर दोहराते हैं। इस स्थिति में पेरेंट्स को घबराने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ेंः लगातार दवा खाने से मोटी हो गई थीं वनजीत कौर, फिर ऐसे घटाया 25 किलो वजन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhavi Bharadwaj (@bacchon_ki_doctor)

क्या होंठ चबाने से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं?

डॉ. माधवी भारद्वाज का कहना है कि छोटे बच्चे अगर ज्यादा होंठ चबाते हैं, तो इससे इंफेक्शन का कोई भी लेना-देना नहीं है। जिन पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि होंठ चबाने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, उन्हें साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इस स्थिति में बच्चे के होंठों पर नेचुरल लिप बाम, डार्क चॉकलेट या कोई भी फ्रूट का रस लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, घटेगा वजन 

Read Next

बच्चे नींद में पैर क्यों हिलाते हैं? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 29, 2024 19:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content