Tue Nov 24, 2026 | 08:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

सर्दियों में फटे होठों से हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के तरीकों के बारे में

सर्दियों में कम नमी और ठंडी हवा के कारण होंठ अक्सर फट जाते हैं, क्योंकि उनमें तेल ग्रंथियां नहीं होतीं और प्रोटेक्टिव लेयर पतली होती है। इससे बचने के लिए मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं, होंठ चाटने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहें।
सर्दियों में फटे होठों से हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के तरीकों के बारे में
सर्दियों में फटे होठों से हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के तरीकों के बारे में

सर्दियों के मौसम कम नमी वाली हवा के कारण अक्सर कई लोग त्वचा या होठों के फटने की समस्या से परेशान रहते हैं और यह समस्या बार-बार होती रहती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि होठों के फटने की समस्या बार-बार क्यों होती है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

ठंड में होंठ अक्सर सूखे और फटे क्यों रहते हैं?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, सर्दियों में होंठ अक्सर सूखे और फटे हो जाते हैं, क्योंकि ठंड, कम नमी और सूखी हवा त्वचा से नमी कम कर देती है। शरीर के अन्य हिस्सों से अलग होठों पर प्रोटेक्टिव लेयर बहुत पतली होती है और इनमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होती हैं, जो इन्हें नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज रख सकें।

जिसके कारण इनकी नमी जल्दी खत्म हो जाती है और ये सूखे, खुरदरे और फटे हुए हो जाते हैं। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है।

  • जो लोग बार-बार अपने होठों पर जीभ फेरते हैं, उनके होंठ और भी ज्यादा सूख सकते हैं, क्योंकि लार जल्दी सूख जाती है और होठों में जलन पैदा करती है।
  • एयर-कंडीशन्ड कमरों में ज्यादा समय बिताना।
  • पर्याप्त पानी न पीना।
  • ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से भी यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

साल 2020 में International Journal of Women's Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सर्दियों में ठंडी व सूखी हवा होठों की नाजुक त्वचा की नमी खींच लेती है और उसकी सुरक्षा परत को कमजोर कर देती है, वहीं होंठ चाटने, लार के पाचक एंजाइमों, नाक बंद होने पर मुंह से सांस लेने और सूखी त्वचा को छीलने से जलन व फटने की समस्या और बढ़ जाती है।

इससे बचने के लिए दिनभर बिना खुशबू वाला सादा लिप बाम या पेट्रोलियम जेली (या सेरामाइड्स/शीया बटर युक्त बाम) लगाएं, होंठ चाटने या पपड़ी खींचने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, ठंडी हवा में होंठ ढकें और मेंथॉल, कपूर या तेज़ खुशबू वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: होठों पर बार-बार घाव हो जाते हैं? जानें इसके 5 बड़े कारण

why lips get chapped in winter and how to treat them 1why lips get chapped in winter and how to treat them 1

होठों को फटने से बचाने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील कुमार का कहना है, सर्दियों के मौसम में होठों को फटने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1. होठों को मॉइस्चराइज रखें

होठों को फटने से बचाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उन्हें पूरे दिन मॉइस्चराइज रखा जाए। इसके लिए ऐसा लिप बाम इस्तेमाल करें, जिसमें पेट्रोलियम जेली, शिया बटर या सेरामाइड्स जैसे तत्व हों। ये तत्व होठों को प्रोटेक्ट करते हैं और नमी को कम होने से रोकते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले, कुछ खाने के बाद और सोने से पहले लिप बाम लगाएं।

दिन के समय SPF 30 या उससे ज्यादा वाला लिप बाम चुनें, क्योंकि सर्दियों में भी सूरज की रोशनी होठों को नुकसान पहुंचा सकती है।

2. होठों पर जीभ फेरने से बचें

होठों पर जीभ फेरने, उन्हें काटने या सूखी त्वचा को छीलने से बचें, क्योंकि इससे और ज्यादा जलन हो सकती है और कभी-कभी खून भी निकल सकता है। इस आदत से बचने से होठों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

3. पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें

होठों को फटने से बचाने और इनकी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पिएं और बैलेंस डाइट लें। यह स्किन के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: होंठों के किनारे बार-बार ड्राईनेस क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

4. सावधानी से करें लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल

फटे और सूखे होठों की स्थिति में एक और जरूरी सावधानी यह है कि ऐसे लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, जिनमें तेज खुशबू, मेन्थॉल, कपूर या जलन पैदा करने वाले फ्लेवर हों, खासकर अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है। कुछ लोगों में ये चीजें सूखेपन को और बढ़ा सकती हैं।

5. स्क्रब के इस्तेमाल से बचें

अगर आपके होंठ पहले से ही फटे हुए हैं, तो स्क्रब या त्वचा को छीलने वाले (exfoliating) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय, नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा को नेचुरल रूप से ठीक होने दें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, अगर सही देखभाल के बाद भी होंठ सूखे रहते हैं या आपको सूजन, लगातार रेडनेस, दर्द या खून आने जैसी समस्या होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। कभी-कभी होठों का लगातार फटे रहना, एलर्जी, इंफेक्शन या त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिनके लिए मेडिकल इलाज की जरूरत होती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में सूखी हवा, ठंड और होठों पर ऑयल ग्लैंड्स की कमी के कारण नमी तेजी से कम होने लगती है, जिससे होंठ बार-बार फटते हैं। होठों पर जीभ फेरने, हीटर या एसी के संपर्क में रहने और कम पानी पीने से यह समस्या और बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए दिनभर पेट्रोलियम जेली, शिया बटर या सेरामाइड्स युक्त लिप बाम और दिन में SPF 30 या अधिक वाला बाम लगाएं, साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और खुशबूदार बाम या स्क्रब से बचें। अगर देखभाल के बाद भी व्यक्ति को सूजन, दर्द, लगातार लालिमा या खून आने जैसी समस्या बनी रहे, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फटे होठों पर क्या लगाएं?

    फटे होठों की समस्या से राहत के लिए होठों पर पेट्रोलियम जेली युक्त लिप बाम, नारियल तेल, घी, शहद और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • होठों के फटने से क्या परेशानी हो सकती है?

    होठों के फटने पर व्यक्ति को दर्द, जलन, खून निकलने, घाव होने, एलर्जी, जलन और सूजन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

क्या भारतीयों की त्वचा में टैनिंग का खतरा ज्यादा होता है? जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 20:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu