Mon Nov 23, 2026 | 07:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या भारतीयों की त्वचा में टैनिंग का खतरा ज्यादा होता है? जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

क्या आपने कभी गौर किया है कि थोड़ी देर धूप में रहने के बाद ही आपकी त्वचा का रंग गहरा नजर आने लगता है? भारतीय लोगों में यह समस्‍या बहुत कॉमन है। जानें इंड‍ियन स्‍क‍िन टोन को टैन‍िंग का खतरा ज्‍यादा क्‍यों होता है?
क्या भारतीयों की त्वचा में टैनिंग का खतरा ज्यादा होता है? जानें इसकी वजह और बचाव के उपायक्या भारतीयों की त्वचा में टैनिंग का खतरा ज्यादा होता है? जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

Why Indian Skin Tans So Quickly⁠?: भारतीय त्वचा पर टैनिंग जल्दी होने का एक मुख्य कारण शरीर में मेलेनिन का ज्‍यादा बनना हो सकता है। मेलेनिन एक प्राकृतिक रंग देने वाला पदार्थ है, जो त्वचा को उसका रंग देता है। यह सूर्य की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के संपर्क में आने पर ज्‍यादा एक्‍ट‍िव हो जाता है। भारत की भौगोलिक स्थिति के कारण साल का ज्‍यादातर समय सूरज की यूवी किरणों का प्रभाव भी ज्यादा रहता है। गर्मी, उमस और पसीने के कारण त्वचा में जलन या परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इससे बचाव के उपाय। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

साल 2016 में Indian Journal Of Dermatology में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के अनुसार, यूवी किरणें त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ा सकती हैं ज‍िससे भारतीयों को अध‍िक टैन‍िंग होती है। भारतीय लोगों में मेलाज्मा, धूप से होने वाले काले धब्बे और मुंहासों के बाद निशान पड़ने की समस्या आम है। इसकी एक वजह भौगोलिक स्थिति भी मानी गई है।

त्‍वचा के ल‍िए धूप के संपर्क में आने के नुकसान

why-indian-skin-tan-too-fastwhy-indian-skin-tan-too-fast

  • लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा होने लगता है।
  • UVA किरणें त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे झुर्रियां आने लगती हैं।
  • सूर्य की UVB किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे त्वचा लाल हो सकती है और जलन, दर्द या सूजन हो सकती है।
  • धूप के संपर्क में रहने से चेहरे, हाथों और गर्दन पर पिग्‍मेंटेशन और काले धब्बे हो सकते हैं।
  • ज्यादा धूप में रहने से त्वचा में ड्राईनेस और खिंचाव महसूस हो सकता है।
  • बार-बार धूप में रहने से चेहरे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों का रंग असमान हो सकता है।
  • लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से उम्र बढ़ने के लक्षण दिख सकते हैं।
  • यूवी किरणों के लगातार संपर्क में रहने से त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- सनस्क्रीन लगाने के बाद भी चेहरे पर टैनिंग और पिग्मेंटेशन बढ़ रहा है? डॉक्टर से जानें कारण

भारतीय स्किन टोन के लिए सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें?

  • डॉक्‍टर की सलाह से रोजाना इस्तेमाल के लिए कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन चुनें। लंबे समय तक बाहर रहने पर SPF 50 भी चुन सकते हैं।
  • ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो UVA और UVB दोनों किरणों से सुरक्षा देती हो। ऐसी सनस्‍क्रीन पर अक्‍सर ब्रॉड स्पेक्ट्रम ल‍िखा होता है।
  • UVA किरणों से बचाव के लिए PA+++ रेटिंग वाला सनस्क्रीन चुन सकते हैं।
  • अगर आपकी त्वचा ऑयली है या मुंहासे होते हैं, तो नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन चुन सकते हैं।
  • ऑयली स्‍क‍िन के लिए हल्की जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
  • सनस्क्रीन खरीदते समय अपनी त्वचा के प्रकार, एलर्जी और सेंस‍िट‍िव‍िटी को ध्यान में रखें।

यह भी पढ़ें- सनस्क्रीन SPF 30 लगाएं या SPF 50, जानें सर्दियों में स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या है बेहतर?

टैन‍िंग से बचने के ल‍िए क्‍या करें?

  • बाहर निकलते समय पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनें। इससे हाथों और शरीर की त्वचा को धूप से बचाने में मदद मिलती है।
  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप का प्रभाव तेज हो सकता है। इस दौरान छाया में रहने की कोशिश करें।
  • अक्सर लोग सिर्फ चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं। इससे गर्दन, कान और कानों के पीछे की त्वचा टैन हो सकती है। इन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगाएं।
  • सैंडल या चप्पल पहनने पर पैरों के ऊपरी हिस्से पर टैनिंग हो सकती है। बाहर जाते समय बंद जूते या पैरों को ढकने वाले फुटवियर पहनें।

टैनिंग से बचने के लिए ये स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं

  • दिन की शुरुआत हल्के फेस वॉश से करें।
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • घर से बाहर निकलने से लगभग 15 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक और ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • चेहरे, हाथ, पैर और गर्दन पर पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं।
  • अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं, तो हर 2 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं। पसीना आने या तैराकी के बाद भी इसे फिर से लगाएं।
  • बाहर जाते समय पूरी बांह के कपड़े, टोपी और धूप का चश्मा पहनें।
  • सोने से पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करें, ताकि सनस्क्रीन, पसीना और प्रदूषण के कण हट जाएं।

न‍िष्‍कर्ष:

भारतीय त्‍वचा में टैन‍िंग जल्‍दी होने का एक मुख्‍य कारण शरीर में मेलेन‍िन का ज्‍यादा बनना माना जाता है। साथ ही, भारत की भौगोलिक स्थिति के कारण साल का ज्‍यादातर समय सूरज की यूवी किरणों का प्रभाव भी ज्यादा रहता है। लंबे समय तक त्‍वचा जब धूप के संपर्क में रहती है, तो मेलेन‍िन का उत्‍पादन बढ़ सकता है और त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है। एज‍िंग साइन्‍स नजर आ सकते हैं, त्‍वचा में जलन या रेडनेस हो सकती है, पिगमेंटेशन की समस्‍या हो सकती है, त्‍वचा में ड्राईनेस बढ़ सकती है। त्‍वचा का रंग असमान हो सकता है और स्‍क‍िन कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। भारतीय स्किन टोन के लिए सही सनस्क्रीन चुननी है, तो SPF 30 वाली सनस्क्रीन चुनें। ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो UVA और UVB दोनों किरणों से सुरक्षा देती हो। PA+++ रेटिंग वाला सनस्क्रीन चुन सकते हैं। त्वचा ऑयली है या मुंहासे होते हैं, तो नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन चुन सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग नहीं होती?

    सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और UV किरणों से होने वाले नुकसान की संभावना कम होती है, लेकिन यह टैनिंग को पूरी तरह रोकने की गारंटी नहीं देता। इसके लिए SPF 30 या इससे अधिक और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन चुनें।
  • क्या सर्दियों में भी टैनिंग हो सकती है?

    हां, सर्दियों में भी टैनिंग हो सकती है। मौसम ठंडा होने का मतलब यह नहीं है कि सूरज की UV किरणें त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। सर्दियों में भी लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा का रंग गहरा हो सकता है। इसलिए इस मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, दिखेगा फर्क

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 18:41 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta