Mon Nov 23, 2026 | 06:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, दिखेगा फर्क

प्रेग्नेंसी या पोस्ट प्रेग्नेंसी में बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कई महिलाएं घरेलू उपायों की मदद लेती हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि क्या वाकई घरेलू उपाय इस मामले में मदद करते हैं? अगर हां, तो किस तरह के उपाय आप अपना सकती हैं?
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, दिखेगा फर्कप्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, दिखेगा फर्क

कुछ दिनों पहले एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐसी ड्रेस कैरी की थी, जिससे उनके स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह नजर आ रहे थे। कई महिलाओं ने इसकी सराहना की। हालांकि, तमाम महिलाओं के मन में यह सवाल भी जरूर उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है?

इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "वैसे तो प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह किसी भी घरेलू उपायों की मदद से हटाया नहीं जा सकता है। हां, अगर आप नियमित रूप से कुछ विशेष घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, तो इसकी वजह से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, प्रभावित त्वचा को सूदिंग इफेक्ट मिलता है और स्ट्रेच मार्क्स धुंधले हो जाते हैं।"

स्ट्रेच मार्क्स क्या हैं?

साल 2017 में Cochrane Library में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रेच मार्क्स त्वचा की ऊपरी परत के पतले होने और भीतर के कोलेजन व इलास्टिन रेशों के खिंचकर टूटने से बनने वाले निशान हैं। आमतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं में 90 फीसदी तक यह समस्या देखी जाती है। इसके अलावा, तेजी से वजन घटने-बढ़ने, हैवी वेट लिफ्टिंग और लंबे समय तक स्टेरॉयड क्रीम के अत्यधिक इस्तेमाल से इस तरह के निशान बन सकते हैं।

क्या घरेलू उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स हटा सकते हैं?

Effective Home Remedies To Reduce Stretch Marks After PregnancyEffective Home Remedies To Reduce Stretch Marks After Pregnancy

Cochrane Library में आगे यह बात भी कही गई है, स्ट्रेच मार्क्स का कोई एक निश्चित इलाज अभी तक स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन घरेलू उपायों के इस्तेमाल में आने वाले ऑलिव ऑयल और कोको बटर, स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। हालांकि, इनमें केवल सामान्य एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम करने वाले) गुण होते हैं, जो कि स्किन लुक में सुधार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेच मार्क्स कम करने में वाकई असरदार है विटामिन E ऑयल? जानें डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की राय

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय

Effective Home Remedies To Reduce Stretch Marks Post PregnancyEffective Home Remedies To Reduce Stretch Marks Post Pregnancy

लगाएं एलोवेरा जेल

प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स पर काफी खुजली महसूस होती है। एलोवेरा जेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स में हो रही खुजली कम होती है। विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि एलोवेरा जेल लगाने से पोस्ट प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स वाली प्रभावित त्वचा हाइड्रेटेड होती है, सूजन में कमी आती है और स्किन रिपेयर में भी थोड़ी सी मदद मिलती है। इस तरह, समय के साथ-साथ एलोवेरा के उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स धुंधले नजर आने लगते हैं। Wounds: A Compendium of Clinical Research and Practice के अनुसार, एलोवेरा त्वचा की मरम्मत में मदद  करता है। हालांकि, यह स्ट्रेच मार्क्स को कितना कम करता है, इस संबंध में व्यापक शोध होने की जरूरत है। 

नारियल तेल लगाएं

त्वचा के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद है। इससे त्वचा की इचिंग कम होती है और सर्दियों में नारियल तेल लगाने से त्वचा का शुष्कपन भी कम होता है। यही नहीं, विशेषज्ञ यह तक बताते हैं कि नारियल तेल की मदद से स्किन इंफेक्शन आदि का खतरा भी कम हो जाता है। International Journal of Molecular Sciences के अनुसार, नारियल तेल, जैतून का तेल (Olive oil), सूरजमुखी के बीज का तेल में आवश्यक फैटी एसिड्स (जैसे लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड) और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि त्वचा की सूजन कम करने, घाव भरने और क्षतिग्रस्त स्किन बैरियर की मरम्मत करने में मदद करते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि नारियल तेल से नियमित रूप से प्रभावित हिस्से की मसाज करने पर स्ट्रेच मार्क्स फीके होने लगते हैं।

कोको बटर है मददगार

नारियल तेल की ही तरह स्ट्रेच मार्क्स पर कोको या शिया बटर भी कारगर तरीके से काम करते हैं। असल में, कोको बटर या शिया बटर एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम बनाने वाले तत्व) के रूप में काम करते हैं, जो त्वचा को कोमल बनाते हैं और रूखेपन को कम करते हैं। इसलिए, जब आप नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क्स पर इसे अप्लाई करते हैं, तो धीरे-धीरे ये फीके पड़ जाते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेच मार्क्स रिमूव करने के लिए कोको बटर सौ फीसदी इलाज नहीं है।

इसे भी पढ़ें: चिपचिपी त्वचा से हैं परेशान? ऑयली स्किन की देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए और क्या करें?

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए सिर्फ तेल या बटर ही उपयोगी नहीं है, इसके साथ-साथ यहां बताए गए कुछ टिप्स भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जैसे-

  1. ओट्स से प्रभावित हिस्से की स्क्रबिंग करें।
  2. सप्ताह में एक बार स्क्रब करने से स्ट्रेच मार्क्स फीके हो सकते हैं।
  3. अगर स्किन सेंसिटिव है, तो स्क्रबिंग करने से बचें या सावधानी पूर्वक करें।
  4. स्क्रबिंग के लिए आप चीनी या ओट्स स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  5. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
  6. हाइड्रेटेड रहने से स्किन की इलास्टिसिटी यानी लचीलापन बेहतर होता है।
  7. डाइट में विटामिन सी, डी, जिंक और प्रोटीन शामिल करें।

निष्कर्ष

पोस्ट प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। ज्यादातर महिलाएं इसकी वजह से लो कॉन्फिडेंस महसूस करती हैं, लेकिन जब मीरा कपूर जैसी बड़ी शख्सियत स्ट्रेच मार्क्स को बेझिझक शो करती हैं, तो आम महिलाओं में भी कॉन्फिडेंस बढ़ता है। बहरहाल, स्ट्रेच मार्क्स हटाने की बात करें, तो अब तक घरेलू उपायों की मदद से इन्हें पूरी तरह रिमूव नहीं किया जा सकता है। हां, सिर्फ नियमित रूप से तेल आदि से मसाज करने पर इन्हें फीका जरूर किया जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • डिलीवरी के कितने समय बाद से स्ट्रेच मार्क्स पर तेल से मालिश की जा सकती है?

    वजाइनल डिलीवरी के तुरंत बाद पेट पर हल्के हाथों से मालिश शुरू की जा सकती है, लेकिन सिजेरियन (C-Section) डिलीवरी के बाद टांके पूरी तरह भरने (लगभग 6 से 8 सप्ताह) तक इंतजार करें। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के बिना पेट पर मालिश शुरू न करें।
  • क्या स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं?

    पुराने और गहरे स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करने के लिए फ्रैक्शनल लेजर थेरेपी, माइक्रोनीडलिंग (Microneedling), रेडियोफ्रीक्वेंसी और PRP की जा सकती है। किस पर कौन सा ट्रीटमेंट सही रहेगा, इसका निर्णय प्रोफेशनल लेते हैं।

Read Next

सर्दियों में स्किन हाइड्रेट रखने के लिए चेहरे पर लगाएं ये एलोवेरा, गुलाब जल और बादाम तेल का फेस पैक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 16:16 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra