वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और फिर भी फेल हो जाते हैं। एक्सरसाइज और डाइट के बाद भी उनका वजन कम नहींं होता, तो वे निराश हो जाते हैं पर अक्सर यह देखा गया है कि लोग वजन कम करने के लिए किसी डाइट चार्ट को फॉलो करने लगते हैं या जो एक्सरसाइज ट्रेडिंग होती है, उसे करने लग जाते हैं, इन तरीकों से वजन कम तो होता है, लेकिन परिणाम कुछ ही समय तक टिकते हैं। अगर वेट लॉस करना है और आप चाहते हैं कि वजन दोबारा न बढ़े और लंबे समय तक वेट लॉस के परिणाम नजर आएं, तो कुकिंग स्टाइल पर गौर करें। खाना क्या बन रहा है, उसे कैसे पकाया जा रहा है, इसका सीधा कनेक्शन वेट लॉस से है। कुकिंग के तरीकों में छोटे-छोटे बदलाव करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। आइए ऐसे पांच बदलावों के बारे में जानते हैं।
1. तेल की मात्रा कम करें- Reduce Oil Quantity In Food

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खाना पकाने के तरीके में सबसे पहले तेल की मात्रा कम करें। Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया कि कई लोग तेल का इस्तेमाल करते वक्त यह तर्क देते हैं कि वह हेल्दी कुकिंग ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर हेल्दी फैट्स को भी ज्यादा मात्रा में लेंगे, तो वजन बढ़ सकता है। एक बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल में 130 से 140 कैलोरी हो सकती है इसलिए रोजाना दो से तीन चम्मच कुकिंग ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- ऑलिव ऑयल से वाकई वजन घटता है या यह सिर्फ मिथक है? एक्सपर्ट से जानें
2. केवल गेहूं का आटा न खाएं- Avoid Eating Only Wheat Flour
वेट लॉस के लिए केवल गेहूं के आटे का सेवन करने के बजाय आटे को मिक्स करके खाएं। गेहूं के आटे में जौ, बाजरा, चना या ओट्स का आटा मिला सकते हैं। इससे फाइबर की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलती है। ज्यादा फाइबर से पाचन बेहतर होता है। National Library Of Medicine की एक स्टडी यह कहती है कि रागी, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन से बनी मल्टीग्रेन रोटी में गेहूं के आटे से बनी रोटी के मुकाबले जीआई कम होता है यानी यह डायबिटिक मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। मल्टीग्रेन रोटी खाने से शुगर स्पाइक कम होती है।
यह भी पढ़ें- थायराइड कंट्रोल रखने के लिए पीती हूं धनिया का पानी, वजन रहता है कंट्रोल
3. मील्स में सब्जियों की मात्रा को बढ़ाएं- Increase Vegetable Quantity In Meals
यह एक वेट लॉस हैक माना जाता है कि जब आप अपनी पसंदीदा खाने की चीजों को वजन घटाने के लिए नहीं बदलना चाहते, तो आप उसमें सब्जियों की मात्रा को बढ़ा दें। लौकी, तोरी, पालक, मेथी, भिंडी, टिंडा वगैरह में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए जब मैं वेट लॉस कर रही थी, तो मेरी डायटीशियन ने मुझे पिज्जा न खाने के लिए कहा था, मैंने उन्हें बताया कि मुझे हफ्ते में कम से कम एक बार पिज्जा खाना ही होता है। फिर उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं सब्जियों की मात्रा को बढ़ाकर रोटी वाला पिज्जा ट्राई करूं जिसे एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था और यह ट्रिक काम कर गई। अब मुझे बाहर पिज्जा खाने का मन नहीं होता, जब भी खाना होता है घर पर ही हेल्दी पिज्जा बना लेती हूं।
यह भी पढ़ें- खुद से चिढ़ थी, लोगोंं ने मोटा कहकर उड़ाया मजाक, जैसलमेर के ऋषि ने 24 kg वजन घटाकर किया खुद को ट्रांसफॉर्म
4. तलने के बजाय स्टीम या ग्रिल करें- Steam Or Grill Food Instead Of Frying
इस बार होली पर मम्मी ने मेरे कहने पर पहली बार गुजिया को फ्राई नहीं किया बल्कि एयर फ्रायर में बेक कर लिया। तली हुई गुजिया और बेक्ड गुजिया के स्वाद में ज्यादा अंतर नहीं था। आप भी अगर वेट लॉस कर रहे हैं, तो अपने कुकिंग मेथड को बदलें। पकौड़े या फ्राइड स्नैक्स बनाने के लिए स्टीम्ड या बेक्ड विकल्प को अपनाएं। National Library Of Medicine की एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादा तला हुआ खाने से मोटापे का रिस्क बढ़ता है और पेट के आसपास का फट यानी बेली फैटी भी काफी हद तक इससे जुड़ा है।
5. नमक और मसालों की मात्रा कम करें- Reduce Salt And Spices
वजन कम करना चाहते हैं, तो नमक और मसालों की मात्रा को सीमित करें। स्वाद बढ़ाने के लिए किचन के मसाले जैसे लहसुन, अदरक, नींबू वगैरह का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आप अतिरिक्त सोडियम से बच पाएंगे। ज्यादा नमक का सेवन करने से सूजन बढ़ती है और वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष:
Nutritionist Neha Sinha से हुई बातचीत के आधार पर यह निष्कर्ष निकलकर आया कि वजन कम करने के लिए ऑयल की मात्रा कम करनी चाहिए, तलने के बजाय बेकिंग या स्टीम मेथड को कुकिंंग में अपनाना चाहिए। National Library Of Medicine के दो शोध के आधार पर हमने तले हुए भोजन के नुकसान और मल्टीग्रेन आटे के फायदे भी जानें। एक्सपर्ट ने भी बताया कि गेहूंं के आटे को खाने के बजाय वेट लॉस में मल्टीग्रेन आटे का सेवन ज्यादा असरदार होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
FAQ
वेट लॉस के लिए क्या करें?
वेट लॉस के लिए रोज 15 से 20 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें, बाहर का खाने से बचें, घर में ताजा और हल्का खाएं, हाइड्रेशन का ख्याल रखें और नींद को प्राथमिकता दें।वेट लॉस में क्या खाएं?
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो फाइबर युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें, प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाएं, सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन करें और पोर्शन साइज कंट्रोल करें।वेट लॉस में क्या न खाएं?
वेट लॉस के लिए ज्यादा तेल, नमक, मिर्च जैसी चीजों का सेवन करने से बचें। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड स्नैक्स से भी दूरी बनाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 05, 2026 16:37 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Mar 05, 2026 16:37 IST
Modified By : Yashaswi MathurMar 05, 2026 16:37 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha