Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

True Story

बिना वेट लॉस प्लान के घटाया 12 kg वजन, प्र‍िया को 70 से 58 kg होने में काम आया मेड‍िटेशन

वजन घटाने के ल‍िए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। कोई डाइट फॉलो करता है, तो कोई नया एक्‍सरसाइज रूटीन फॉलो करने लगता है, लेक‍िन प्र‍िया ने मेड‍िटेशन और पॉजि‍ट‍िव रहकर 12 क‍िलो वजन घटाया। जानें इनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में।

अक्‍सर लोग यह कहते हैं क‍ि वजन बढ़ाना, तो आसान है, लेक‍िन घटाना बहुत मुश्‍क‍िल है। वेट लॉस के ल‍िए न जाने लोग क‍ितने तरह की डाइट, न‍ियम, तरह-तरह की एक्‍सरसाइज और न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं। इन सबके बावजूद भी कुछ लोग वजन कम नहीं कर पाते। अगर वजन कम हो भी जाता है, तो उसे बनाए रखने में परेशानी होती है और कुछ समय बाद वजन ज‍ितना घटाया है, उससे ज्‍यादा वजन बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए जानते हैं एक ऐसी वेट लॉस जर्नी के बारे में ज‍िसमें न कोई डाइट है न एक्‍सरसाइज। मुंबई न‍िवासी प्रिया परमिता पॉल की उम्र 38 साल हैं और वे एक कॉन्शियस लिविंग कोच हैं। प्र‍िया ने डि‍प्रेशन और एंग्‍जाइटी को मात देते हुए न स‍िर्फ वजन कम क‍िया, बल्‍क‍ि इंटरनेशनल ब्‍यूटी पेजेंट भी अपने नाम क‍िया है। जानते हैं प्र‍िया की वेट लॉस जर्नी के बारे में ज‍िसमें मेड‍िटेशन ने एक अहम भूम‍िका न‍िभाई है।

मेड‍िटेशन को गुरू बनाकर जीता ब्‍यूटी पेजेंट

प्र‍िया म‍िस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 का ख‍िताब अपने नाम कर चुकी हैं। वह भारत की ओर से इस प्रत‍ियोग‍िता को जीतने वाली पहली मह‍िला रही हैं। यही नहीं बल्‍क‍ि प्र‍िया म‍िसेज इंड‍िया वर्ल्ड 2020-21 की टॉप 20 फाइनल‍िस्‍ट में से एक रही हैं। इस सफर से पहले प्र‍िया अपनी न‍िजी ज‍िंदगी में कई समस्‍याओं के चलते ड‍िप्रेशन का श‍िकार रहीं, काउंसल‍िंग की, दवाएं भी खाईं, लेक‍िन कुछ काम नहीं आया। खुद को फ‍िर से खुश देखने के ल‍िए प्र‍िया ने मेड‍िटेशन और सेल्‍फ लव सीखा ज‍िससे न स‍िर्फ उन्‍हें खुद को संवारने में मदद म‍ि‍ली बल्‍क‍ि वेट लॉस जर्नी भी आसान बन गई।

यह भी पढ़ें- बिना नॉन-वेज खाए वजन करना है कम? फॉलो करें ये वेजिटेरियन मील प्लान

वेट लॉस प्‍लान के बगैर कैसे घटाया 12 क‍िलो वजन?

weight-loss-true-story

प्र‍िया ने बगैर क‍ि‍सी वेट लॉस प्‍लान को अपनाए 12 क‍िलो वजन कम क‍िया। पहले उनका वजन 70 क‍ि‍लो था और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के बाद वजन 58 क‍िलो है। प्र‍िया से यह सवाल पूछने पर क‍ि आपने वजन कम करने का फैसला कब ल‍िया, वह यह जवाब देती हैं क‍ि उन्‍होंने वजन कम करने का फैसला नहीं ल‍िया, बल्‍क‍ि वह अपनी मेंटल हेल्‍थ को सुधारने का प्रयास कर रही थीं ज‍िसके कारण उनके वजन और फ‍िजि‍कल हेल्‍थ में भी पॉज‍िट‍िव सुधार हुआ। उन्‍होंने मेड‍िटेशन से शुरुआत क‍ी, खुद को पॉज‍िट‍िव रखा और हेल्‍दी रूटीन फॉलो क‍िया ज‍िससे वजन घटाने में भी मदद म‍िली।

थायराइड, ड‍िप्रेशन और एंग्‍जाइटी से डटकर मुकाबला क‍िया

एक समय था जब प्र‍िया थायराइड का श‍िकार हुईं। साथ ही, उन्‍हें ड‍िप्रेशन और एंग्‍जाइटी ने भी घेर ल‍िया था। प्र‍िया ने बताया क‍ि उन्‍होंने वर्कआउट को केवल इसल‍िए अपनाया ताक‍ि वह ब्‍यूटी पेजेंट जीत सकें, लेक‍िन एक्‍सरसाइज और हेल्‍दी रूटीन अपनाकर उन्‍हें खुद में पॉज‍िट‍िव बदलाव देखने को म‍िले। उन्‍होंने अपनी शारीर‍िक और मानस‍िक कमजोरी काे खुद पर हावी नहीं होने द‍िया और डटकर मुकाबला क‍िया और प्रत‍ियोग‍िता जीती।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में काम के दौरान भी कर सकते हैं माइंडफुलनेस मेडिटेशन, जानें 5 मिनट की आसान तकनीक

मेड‍िटेशन से होती है द‍िन की शुरुआत

weight-loss-transformation

प्र‍िया बताती हैं क‍ि वह अपने द‍िन की शुरुआत मेड‍िटेशन से करती हैं। इसके बाद ज‍िम जाती है। एक्‍सरसाइज के बाद नाश्‍ता करती हैं और शाम को द‍िन ढलने तक अपने मील्‍स को पूरा कर लेती हैं ताक‍ि देर रात भोजन करने से बचा जा सके।

नमक और चीनी की मात्रा को कंट्रोल क‍िया

प्र‍िया ने बताया क‍ि उन्‍होंने वजन घटाने के ल‍िए कोई फैंसी ड‍िशेज नहीं खाईं और न ही कोई वेट लॉस रेस‍िपी ट्राई की। केवल वेट लॉस के ल‍िए डाइट पर संयम बनाया। घर का बना भोजन क‍िया और नमक एवं चीनी की मात्रा को कंट्रोल क‍िया। इसके अलावा प्र‍िया ने शरीर को हाइड्रेट रखने पर फोकस क‍िया ज‍िसके ल‍िए उन्‍होंने द‍िनभर में पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन क‍िया।

वेट ट्रेन‍िंग की मदद ली

प्र‍िया ने बताया क‍ि उन्‍हें वेट ट्रेन‍िंग करना पसंद है और इस आदत से उन्‍हें वेट लॉस में भी मदद की। वेट ट्रेनिंग करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और नियमित एक्सरसाइज के साथ कैलोरी बर्न करने में भी मदद म‍िलती है।

वेट लॉस सीक्रेट क्या है?

प्र‍िया ने बताया वजन कम करने के ल‍िए लोग सिर्फ शारीरिक एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं, लेकिन हेल्‍दी बनने के ल‍िए मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आपका वजन कम करने का सफर आसान बन सकता है और पूरी यात्रा के दौरान ऐसा महसूस नहीं होगा जैसे क‍ि वेट लॉस के ल‍िए कोई बड़ा त्‍याग करना पड़ रहा है।

वजन घट बदला व्यक्तित्व

प्र‍िया ने बताया क‍ि वह ऐसा मानती है क‍ि वेट लॉस केवल एक शारीर‍िक बदलाव नहीं है बल्‍क‍ि इससे पूरा व्‍यक्‍त‍ित्‍व ही बदल जाता है। वजन घटाकर उनका व्‍यक्‍त‍ित्‍व पहले से ज्‍यादा आकर्षक हो गया है, परफॉर्मेंस में सुधार आया है, यहां तक क‍ि कम्युनिकेशन स्‍क‍िल्‍स भी बेहतर हुए हैं। पॉज‍िट‍िव अफर्मेशन और मेड‍िटेशन को ही प्र‍िया अपने वेट लॉस का आधार मानती हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

38 वर्षीय मुंबई न‍िवासी प्र‍िया परमिता पॉल की कहानी से हमें यह सबक म‍िलता है क‍ि वेट लॉस जर्नी केवल शारीर‍िक मेहनत ही नहीं बल्‍क‍ि मन पर कंट्रोल करने का भी प्रयास है। ज‍िस तरह प्र‍िया ने संयम, सेल्‍फ लव और मेड‍िटेशन के जर‍िए खुद को बेहतर बनाया और वजन कम क‍िया, वैसे ही आप भी हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और पॉज‍िट‍िव रहकर खुद को स्‍वस्‍थ बना सकते हैं। ध्‍यान रहे कि‍ वेट लॉस करने से पहले अपने डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

image credit: Priyal Paul

Read Next

क्या सफेद पेठे का रस पीने से सच में फैट लॉस होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 16:40 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content