Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

क्या सफेद पेठे का रस पीने से सच में फैट लॉस होता है? एक्सपर्ट से जानें

Safed Pethe Ka Juice For Weight Loss: वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते लेकिन डाइट सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानते हैं सफेद पेठे का जूस कैसे बनाएं और इसे पीने के फायदे। 

इस पेज पर:-


Safed Pethe Ka Juice For Weight Loss: वेट लॉस करना आसान नहीं होता। ये आपकी डाइट सहित मेटाबॉलिज्म जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इसके अलावा आपके शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम और बॉवेल मूवमेंट भी वेट लॉस को प्रभावित करने वाले कारक हैं। इन तमाम चीजों को ठीक करने में ये चीज मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, हम बात ऐश गॉर्ड यानी पेठे के जूस की कर रहे हैं जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ शरीर में जमा फैट को कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी कई कारणों से वेट लॉस में सफेद पेठे का जूस बहुत मददगार है, जानते हैं इसे बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।

वेट लॉस में कैसे फायदेमंद है सफेद पेठे का रस?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ऐश गॉर्ड यानी सफेद पेठे का जूस को फैट कम करने वाली डाइट में शामिल किया जा सकता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कैलोरी प्राकृतिक रूप से कम होती है। यही दो खास कारण हैं जिसकी वजह से सफेद पेठे का जूस वेट लॉस में मददगार है।

1. विटामिन सी है फैट कटर

सफेद पेठे में मिलने वाला विटामिन सी फैट कटर की तरह काम करता है। National Institutes of Health (NIH) की स्टडी भी बताती है कि किसी भी चीज का विटामिन सी फैट कटर की तरह काम करता है। दरअसल, विटामिन सी कार्निटाइन बनाने का काम करता है। ये कार्निटाइन फैट सेल्स को आपकी सेल्स के एनर्जी सेंटर्स तक पहुंचाता है ताकि उन्हें फ्यूल की तरह बर्न किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: कैलोरी कम करके भी नहीं घट रहा वजन? डॉक्‍टर से जानें कारण

2. एक्सरसाइज के दौरान फैट बर्न करने वाला

सफेद पेठे का विटामिन सी एक्सरसाइज के दौरान बर्निंग बढ़ाता है। डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं जिन लोगों में विटामिन C का लेवल अच्छा होता है, वे कम लेवल वाले लोगों की तुलना में मॉडरेट एक्सरसाइज के दौरान 30% ज्यादा फैट बर्न करते हैं। अगर आपमें विटामिन C की कमी है, तो आपका शरीर फैट मास कम करने में रुकावट डालता है और वजन कम नहीं होता।

3. मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार

सफेद पेठे का जूस मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है। ये आंतों की गति तेज करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर मल को मुलायम करके कब्ज कम करने में मददगार है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

01 (37)

4. ज्यादा कैलोरी लिए बिना पेट भरा हुआ महसूस होता है

सफेद पेठे का जूस पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके बाद आपको बेकार खाने की क्रेविंग नहीं होगी और इस तरह ज्यादा कैलोरी लिए बिना भूख को मैनेज करते हुए आप वेट लॉस कर पाएंगे इसलिए वेट लॉस करने वाले इस जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं।

5. बॉडी डिटॉक्स में मददगार

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि बिना चीनी मिलाए इसे पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। पानी असल में नेचुरल डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है जो कि बॉडी डिटॉक्स के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है और वेट लॉस में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

वेट लॉस के लिए कैसे बनाएं सफेद पेठे का जूस?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि वेट लॉस के लिए आपको ताजा-ताजा जूस पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए

  •  2 कप कटे हुए ऐश गॉर्ड को छीलें उसके बीज निकालें और आधे कप पानी के साथ ब्लेंड करें।
  • फिर इसे छान लें और जूस अलग कर लें।
  • इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं और फिर इसे पी लें।

वेट लॉस के लिए कब और कैसे पिएं सफेद पेठे का जूस

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर आपको ऐश गॉर्ड का जूस पसंद है, तो आप बिना चीनी या दूसरे स्वीटनर के ताजा बना हुआ एक छोटा गिलास जूस पी सकते हैं। इसे खाने की जगह लेने के बजाय संतुलित भोजन के हिस्से के तौर पर लेना बेहतर है। हालांकि, पूरा ऐश गॉर्ड खाना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है और इससे पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है कि सिर्फ़ इसे पीने से वजन में काफी कमी आती है। फैट मुख्य रूप से तब कम होता है जब आप शरीर की जरूरत से कम कैलोरी लेते हैं। इसलिए, ऐश गॉर्ड का जूस तभी फायदेमंद है जब इसे ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स की जगह लिया जाए और साथ में संतुलित डाइट जिसमें सब्जियां, फल, साबुत अनाज, पर्याप्त प्रोटीन और हेल्दी फैट हो।

इसके साथ-साथ नियमित व्यायाम और पूरी नींद भी ली जाए। लोगों को ऐश गॉर्ड के जूस को डिटॉक्स या फैट-बर्निंग ड्रिंक नहीं मानना चाहिए और इसे पीने के बाद पेट में तकलीफ या कोई और असामान्य लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

FAQ

  • शरीर में फैट कम कैसे करें?

    शरीर में फैट कम करने के लिए कम ऑयल वाला खाना खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें और एक एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करें। इसके अलावा वजन घटाने के लिए हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें।
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?

    पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट अजवाइन और धनिया का गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा मेथी का पाउडर पानी में मिलाकर पीने से भी आपको फायदा महसूस हो सकता है।

Read Next

कैलोरी कम करके भी नहीं घट रहा वजन? डॉक्‍टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 07, 2026 17:38 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content