Wed Nov 18, 2026 | 05:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में फटे होंठों पर लिप बाम लगाएं या पेट्रोलियम जेली, क्या ज्यादा असरदार है? जानें डॉक्टर से

सर्दियों में होंठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली में किसी भी एक विकल्प को आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। ये दोनों ही फटे होंठों पर बेहतरीन तरीके से काम करते हैं। किसे, कब लगाया जाना चाहिए, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
सर्दियों में फटे होंठों पर लिप बाम लगाएं या पेट्रोलियम जेली, क्या ज्यादा असरदार है? जानें डॉक्टर सेसर्दियों में फटे होंठों पर लिप बाम लगाएं या पेट्रोलियम जेली, क्या ज्यादा असरदार है? जानें डॉक्टर से

सर्दियों में होंठों का फटना बहुत ही सामान्य समस्या होती है। कई लोग सर्दियों में फटे होंठों से राहत पाने के लिए लिप बाम लगाते हैं, तो कुछ लोग पेट्रोलियम जेली यूज करते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि सर्दियों में होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं या लिप बाम? इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "पेट्रोलियम जेली और लिप बाम में क्या बेहतर है, यह कहा नहीं जा सकता है। असल बात यह है कि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं और दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों में किया जाता है।"

सर्दियों में होंठों पर लिप बाम लगाएं या पेट्रोलियम जेली

  पेट्रोलियम जेली लिप बाम
कैसे काम करता है होंठों के लिए यह एक गाढ़ी और चिपचिपी ऊपरी परत की तरह काम करता है, जो कि त्वचा को कवर करती है। यह होंठों पर किसी भी तरह की अतिरिक्त नमी एड नहीं करता है, लेकिन होंठों को बाहरी हवा से बचाता है, जिससे सर्दियों में होंठ फटने से बच जाते हैं। लिप बाम को आमतौर पर ऑक्लूसिव्स (जैसे बीजवैक्स या पेट्रोलैटम, जो नमी को लॉक करते हैं) को ह्यूमेक्टेंट्स (जैसे ग्लिसरीन या हयालूरोनिक एसिड, जो नमी को खींचते हैं) और एमोलिएंट्स (जैसे शिया बटर या कोको बटर, जो सूखी पपड़ी को मुलायम बनाते हैं) के साथ मिलाया जाता है। ये आपस में मिलकर होंठों की नमी को बनाए रखते हैं और लंबे समय तक होंठों को सॉफ्ट रखते हैं।
कब लगाएं जब होंठ बहुत ज्यादा फटे हों, होंठों से खून निकल रहा है, तो ऐसी स्थिति में होंठों पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। यह होंठों पर एक प्रोटेक्शन लेयर तैयार करता है, जिससे ठंडी और ड्राई हवा से होंठों का बचाव होता है। लिप बाम को आप कभी भी  लगा सकते हैं। यह बहुत छोटा प्रोडक्ट होता है, जिस वजह से अपने पास रखकर ट्रैवल करना आसान होता है। अक्सर महिलाएं इसे लिपस्टिक के नीचे या ऊपर लगाती हैं।
लगाने का सही समय पेट्रोलियम जेली को रात को सोने से पहले होंठों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने पर रात भर के लिए फटे होंठों की प्रोटेक्शन और हीलिंग एक साथ होती है। अगर आपके लिप बाम में SPF 30 या इससे ज्यादा है, तो इसे आप दिन में कभी भी लगा सकते हैं। खासकर, जिन लोगों के होंठ फटे हुए हैं या जलन हो रही है, तो ऐसी स्थिति में लिप बाम बेहतर तरीके से काम करता है।
कौन लगाएं

अच्छी बात यह है कि सर्दियों में पेट्रोलियम जेली का उपयोग कोई भी कर सकता है। इसमें सेंसिटिव स्किन वाले भी शामिल हैं। असल में, इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह एलर्जी आदि की समस्या नहीं होती है।

इसका उपयोग कोई भी कर सकता है। हालांकि, इसमें किस तरह के उत्पाद का उपयोग हुआ है, इस पर नजर रखें। अगर उनमें से किसी भी ऐसे चीज का इस्तेमाल हुआ है, जिससे आपको एलर्जी है, तो इसका बेहतर है कि आप इसका इस्तेमाल करने से बचें।
नुकसान पेट्रोलियम जेली थोड़ी हैवी होने के कारण चिपचिपी महसूस होती है। यह त्वचा को हाइड्रेट भी नहीं करती है और इस पर गंदगी आदि बहुत आसानी से चिपक जाती है। वैसे तो लिप बाम होंठों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन दिनों कई ऐसे लिप बाम भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें फ्रेगरेंस, मेंथॉल या कपूर मिलाए गए होते हैं। इनके इस्तेमाल से होंठों पर जलन आदि समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फटे होंठों पर क्या लगाएं? लिप बाम या देसी घी?

International Journal of Women's Dermatology के अनुसार, जब कोई रूखे होंठों को नमी प्रदान करने के लिए बार-बार होंठों को चाटता है, तो इससे समस्या बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए साधारण लिप बाम या पेट्रोलियम जेली का उपयोग किया जा सकता है। दोनों उत्पाद फटे होंठों पर अच्छी तरह से काम करते हैं।

सर्दियों के लिए क्या चुनें?

Lip Balm vs Petroleum Jelly Which Is Better for Chapped Lips in winterLip Balm vs Petroleum Jelly Which Is Better for Chapped Lips in winter

बुरी तरह से होंठ फटे हुए हों, उसमें क्रैक नजर आ रहे हैं, तो पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इससे नमी लॉक रहेगी और एलर्जी का रिस्क भी कम होता है। वहीं, जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो SP 30 युक्त लिप बाम अपने साथ रखें और समय-समय पर उसका यूज करें। सुगंधित या हैवी सिंथेटिक फ्लेवर वाले लिप बाम लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

निष्कर्ष

सर्दियों में होंठों पर पेट्रोलियम जेली या लिप बाम, आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। इनमें से कोई एक बेहतर विकल्प नहीं हैं। दोनों की जरूरतें और काम अलग-अलग हैं। अगर आप अक्सर घर से बाहर समय बिताते हैं, तो बेहतर होगा कि लिप बाम लगाएं और रात को सोने से पहले होंठों पर पेट्रोलियम जेली का यूज करें। इससे सर्दियों में होंठों के फटने का रिस्क कम हो जाएगा।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या फटे होंठों की सूखी पपड़ी को स्क्रब करके निकलना सही होता है?

    फटे होंठों की सूखी पपड़ी को स्क्रब नहीं करना चाहिए। इससे होंठों की नाजुक त्वचा छिल सकती है, जिससे खून निकलने और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • लगातार लिप बाम लगाने के बावजूद होंठ ठीक न हों, तो यह तो किस समस्या का संकेत है?

    अगर लगातार दो हफ्ते से अधिक समय तक होंठ फटे रहें, तो यह विटामिन-B (विशेषकर B2 और B12), आयरन की कमी, फंगल इंफेक्शन आदि का संकेत हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए टेस्ट किया जाना जरूरी होता है।

Read Next

सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 16:02 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 18, 2026 16:02 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra