Wed Nov 18, 2026 | 03:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें

सर्दियों में स्किन को नमी से भरपूर रखने के लिए लोग नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाते हैं, लेकिन क्या ये दोनों स्किन पर एक जैसा कम करते हैं? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें
सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें

सर्दियों में स्किन बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है, इसलिए लोग घरों में रखे नारियल तेल को ही शरीर पर लगा लेते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि स्किन को बेहतर रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। सवाल यह है कि क्या स्किन पर नारियल तेल और मॉइस्चराइजर एक जैसा काम नहीं करते? क्या दोनों को लगाने पर स्किन पर अलग-अलग फर्क नजर आता है? यह जानने के लिए हमने Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant - Dermatology, Aster RV Hospital, Bangalore से बात की। उन्होंने बताया कि नारियल तेल स्किन पर एक परत बनाकर नमी को बाहर निकलने से रोकता है। वहीं, मॉइस्चराइजर में ऐसे अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ उसकी बाहरी सुरक्षा परत को भी सहारा देते हैं।

स्किन के लिए नारियल तेल और मॉइस्चराइजर में क्या बेहतर है?

 

नारियल तेल (Coconut Oil)

मॉइस्चराइजर (Moisturiser)

काम करने का तरीका

स्किन पर सुरक्षा परत बनाकर नमी को बाहर निकलने से रोकता है। 

त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, नमी को लॉक करता है और क्षतिग्रस्त स्किन बैरियर को रिपेयर करता है।

इंग्रिडिएंट्स 

इसमें फैटी एसिड या लौरिक एसिड होते हैं, जो स्किन को नमी देते हैं।
इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। 

इसमें 3 जरूरी इंग्रिडिएंट्स होते हैं:
ह्यूमेक्टेंट्स नमी खींचते हैं।

एमोलिएंट्स जो स्किन को मुलायम बनाते हैं।
ऑक्लूसिव्स नमी को लॉक करते हैं।
इसके अलावा, हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन और सेरामाइड्स भी होते हैं। 

किस त्वचा के लिए सही 

यह ड्राई स्किन के लिए बेहतर है। खासतौर पर नहाने के तुरंत बाद कम मात्रा में लगाना सही रहता है। 

ऑयली (Oily), ड्राई (Dry), कॉम्बिनेशन (Combination) और सेंसिटिव (Sensitive) स्किन के लिए अलग-अलग फॉर्मूले हैं। 

नुकसान 

यह रोमछिद्रों (Pores) को बंद कर सकता है, जिससे ऑयली या मुंहासों वाली स्किन (Acne-prone skin) पर दाने या ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।
इसमें हेल्दी स्किन के लिए जरूरी सभी न्यूट्रिएंट्स नहीं होते।

त्वचा के अनुसार सही चुनाव करने पर यह रोजाना के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है। 

इस्तेमाल 

बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग नमी को लॉक करने के लिए इसे मॉइस्चराइजर के ऊपर एक अतिरिक्त परत के रूप में लगा सकते हैं, लेकिन यह मॉइस्चराइजर का विकल्प नहीं है।

रोजाना स्किन को हेल्दी रखने, खुजली या रूखापन दूर करने और स्किन बैरियर को मजबूत बनाने के लिए यह सबसे बेहतर ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाएं या मॉइश्चराइजर, जानें ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Cleveland Clinic के मुताबिक, नारियल के तेल को रोजाना के स्किन केयर रूटीन का हिस्सा कुछ ऐसे बनाया जा सकता है।

बॉडी मॉइस्चराइजर के तौर पर 

नारियल तेल को नहाने के तुरंत बाद लगाया जा सकता है। यह शरीर की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसे खासतौर पर शरीर के ऐसे हिस्सों में लगाना चाहिए, जो बहुत जल्दी ड्राई हो जाते हैं। इसमें कोहनी, घुटने, हाथ, एड़ियां और पैर शामिल हैं।

मेकअप रिमूवर के तौर पर

वैसे तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है। अगर नारियल तेल चेहरे पर सूट करता है, तो इसका इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए किया जा सकता है। नारियल का तेल थोड़ा सा रूई में लेकर मेकअप की पहली परत को हटाया जा सकता है। इसके तुरंत बाद माइल्ड क्लींजर या फेसवॉश से चेहरा अच्छे तरीके से धो लेना चाहिए।

लिप बाम के तौर पर

अगर किसी के होंठ बहुत ज्यादा रूखे या फटे हुए रहते हैं, तो वे लोग नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मॉइस्चराइजर होंठों को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है। बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि नारियल तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए।

coconut oil vs moisturizer for skin in wintercoconut oil vs moisturizer for skin in winter

यह भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरा धोने के कितनी देर बाद लगाना चाहिए मॉइस्चराइजर? डॉक्टर से समझें सही स्टेप्स

क्या नारियल तेल मॉइस्चराइजर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं?

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं, “यह स्किन टाइप और त्वचा की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर किसी की स्किन बहुत ड्राई है, तो थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लगाने से उसे मुलायम रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन अगर रोजाना स्किन की नमी बनाए रखना चाहते हैं और उसकी सुरक्षा परत का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए मॉइस्चराइजर चुनना बेहतर है।”

निष्कर्ष
Dr. Sunil Kumar Prabhu का कहना है कि स्किन केयर के लिए मॉइस्चराइजर लगाना बेहतर होता है। सर्दियों में खासतौर पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए, क्योंकि इससे रूखी और बेजान त्वचा को नमी मिलने के साथ-साथ स्किन की परत को सुरक्षा भी मिलती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सर्दियों में धूप में बैठने से पहले चेहरे या शरीर पर नारियल तेल लगाना सुरक्षित है?

    यह स्किन को काला और झुलसा सकता है! नारियल तेल में प्राकृतिक SPF न के बराबर होता है, जो धूप से बचाव नहीं कर पाता। धूप में हमेशा मॉइस्चराइजर के ऊपर SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं।
  • क्या छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं की मालिश के लिए नारियल तेल बेहतर है या बेबी मॉइस्चराइजर?

    शिशुओं की कोमल त्वचा के लिए वर्जिन नारियल तेल से हल्की मालिश करना सुरक्षित और फायदेमंद है, लेकिन अगर शिशु को एग्जिमा, लाल चकत्ते या बहुत ज्यादा रूखापन है, तो डॉक्टर की सलाह लें। 
  • सर्दियों में नारियल तेल जम जाता है, क्या इसे गर्म करके त्वचा पर लगाना सही है?

    सीधे आग या माइक्रोवेव में तेज गर्म न करें। बहुत गर्म तेल त्वचा के प्राकृतिक लिपिड बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय, थोड़ी मात्रा में जमे हुए नारियल तेल को अपनी हथेलियों के बीच 5 से 10 सेकेंड तक रगड़ें और शरीर पर लगाएं। 

Read Next

सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी, जानें स्किन पर क्या पड़ता है असर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 13:58 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu