Wed Nov 18, 2026 | 11:16 AM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी, जानें स्किन पर क्या पड़ता है असर?

सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गुनगुना पानी अच्छा होता है। इससे त्वचा की नमी को क्षति नहीं होती है। हालांकि, सामान्य दिनों में ठंडे पानी को चेहरा धोने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।
सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी, जानें स्किन पर क्या पड़ता है असर?सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी, जानें स्किन पर क्या पड़ता है असर?

जैसे-जैसे ठंडापन बढ़ रहा है, हमारी जीवनशैली में कई बदलाव हो रहे हैं। विशेषकर, ज्यादातर लोग इन दिनों अपना चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी के बजाय गर्म या हल्के गुनगुने पानी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा पानी? इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "सर्दियों में चेहरा धोने के लिए हल्का गुनगुना पानी सबसे बेहतर विकल्प होता है। हालांकि, चेहरा धोने के लिए हमेशा ठंडा पानी अच्छा माना जाता है।"

गर्म पानी बनाम ठंडा पानी: सर्दियों में चेहरा किस पानी से धोएं?

Warm Water Vs Cold Water Which Is Good To Wash Face In WinterWarm Water Vs Cold Water Which Is Good To Wash Face In Winter

साल 2026 में International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित क्लिनिकल शोध पत्र के अनुसार, चेहरे के लिए ठंडा पानी ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत सुरक्षित रहती है और त्वचा की सतह का पीएच स्तर भी संतुलित रहता है। वहीं, अगर कोई बार-बार गर्म या गुनगुने पानी से चेहरा धोता है, तो इससे स्किन की नमी को नुकसान पहुंचता है और प्रोटेक्टिव लेयर को भी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि लोग अक्सर गुनगुने पानी से चेहरा धोते हुए अधिक पानी का उपयोग कर बैठते हैं।

American Academy of Dermatology (AAD)की मानें, तो चेहरा धोने के लिए ठंडा या गर्म पानी नहीं, बल्कि हल्का गुनगुना पानी यूज करना चाहिए। इसके बाद, तौलिए से मुंह पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करना चाहिए ताकि चेहरे की प्रोटेक्टिव लेयर को कोई नुकसान न हो।

इसे भी पढ़ें: गर्म पानी बनाम ठंडा पानी: सर्दियों में चेहरा किस पानी से धोएं?

विशेषता गुनगुने पानी से चेहरा धोने के फायदे विशेषता

ठंडे पानी से चेहरा धोने के फायदे

डीप क्लीनिंग गुनगुने पानी से चेहरा धोने पर त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है। इससे चेहरे पर अतिरिक्त तेल, सीबम, गंदगी आदि सब निकल जाते हैं। पफीनेस में कमी गर्म पानी की तुलना में पफीनेस को कम करने के लिए ठंडे पानी का उपयोग अधिक फायदेमंद है। असल में, ठंडा पानी त्वचा के नीचे की ब्लड वेसल्स को सिकोड़ने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरे की सूजन में कमी आती है।
प्राकृतिक ऑयल जब कोई बार-बार गर्म पानी से फेस वॉश करता है, तो इससे चेहरे के प्राकृतिक ऑयल को नुकसान होता है। वहीं, हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोने पर त्वचा की नमी को भारी क्षति नहीं होती है, जिससे चेहरे की नमी बनी रहती है। रेडनेस में कमी ठंडे पानी से मुंह धोने पर चेहरे की रेडनेस कम होती है। विशेषकर, एक्सफोलिएट करने के तुरंत बाद ठंडे पानी से चेहरा धोने पर रेडनेस में कमी आती है।
प्रोडक्ट का बेहतर प्रभाव गुनगुने पानी से चेहरा धोने के बाद आप जो भी प्रोडक्ट अपने चेहरे पर लगाते हैं, वे बेहतर तरीके से असर दिखाते हैं। स्किन डिजीज में लाभकारी कई स्किन डिजीज जैसे रोजेशिया ऐसी हैं, जिसमें चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ठंडे पानी से ही चेहरा धोना अधिक लाभकारी है।
सेंसिटिव स्किन की प्रोटेक्शन चेहरा धोने के लिए हमेशा हल्का गुनगुना पानी ही यूज करना चाहिए। यह सेंसिटिव स्किन तक के लिए फायदेमंद है। इससे रेडनेस या इचिंग जैसी परेशानियां नहीं होती हैं। प्रोटेक्टिव लेयर के लिए फायदेमंद ठंडे पानी से चेहरा धोने पर स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, बल्कि चेहरे पर आई सूजन या जलन में भी कमी आती है।

एक्सपर्ट की सलाह

आमतौर पर सर्दियों के दिनों में चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग किया जाना सही होता है। हां, अगर आपको स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी है, तो उसे इग्नोर न करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर फेस वॉश करने के लिए सही तापमान के पानी को चुनें। हालांकि, इस बात को भी समझें कि चेहरा धोने के लिए कभी भी अधिक गर्म पानी यूज नहीं किया जाना चाहिए। इससे चेहरे का pH लेवल असंतुलित हो जाता है, जिससे त्वचा अधिक शुष्क हो जाती है और मुंहासे होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि सर्दियों में चेहरा धोने के लिए गुनगुना पानी यूज किया जा सकता है। अधिक गर्म पानी की तुलना में गुनगुना बेहतर विकल्प है। हालांकि, चेहरा धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी को बेहतर माना जाता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार चेहरा धोन के लिए ठंडा या गुनगुना पानी चुन सकते हैं। हां, अगर किसी तरह की स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है, तो एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सर्दियों में दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए?

    सर्दियों में दिन में केवल दो बार, सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले, चेहरा धोना काफी होता है। बार-बार चेहरा धोने से स्किन ड्राई हो सकती है।
  • सर्दियों में चेहरा धोने के लिए किस तरह के फेस वॉश का यूज करना अच्छा होता है?

    सर्दियों में क्रीम-बेस्ड, हाइड्रेटिंग और सेरामाइड या हयालूरोनिक एसिड युक्त हलके क्लींजर का उपयोग करना अच्छा होता है।

Read Next

→ फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाएं या पेट्रोलियम जेली? जानें किससे जल्दी ठीक होंगी सर्दियों में एड़ियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 10:33 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra