बालों की देखभाल के लिए लोग अपने बालों में नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों से बालों को पोषण देने के लिए, उसे मजबूत बनाने के लिए और चमकदार बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि नारियल के तेल की तरह ही इसके छिलके भी आपके बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल के छिलके में नेचुरल गुण होते हैं, जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों के लिए नारियल छिलके के क्या फायदे हैं?
बालों के लिए नारियल के छिलके के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, बालों के लिए नारियल के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे:
1. डैंड्रफ और खुजली से राहत
नारियल के छिलके में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, नियमित रूप से बालों में नारियल के छिलके का इस्तेमाल करने से स्कैल्प साफ और हेल्दी रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: नारियल के छिलके (जूट) को फेंकने के बजाय इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, स्किन और बॉडी को मिलेंगे कई फायदे
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाएं
नारियल के छिलकों का इस्तेमाल बालों में करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इन छिलकों का उपयोग करने से हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करने में मदद मिलती है।
3. बालों को मजबूत बनाए
नारियल के छिलकों का इस्तेमाल बालों में करने से जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बालों के टूटने की समस्या कम होती है और हेयर फॉल कंट्रोल में रहता है और बाल मजबूत बनते हैं।
-1768487805108.jpg)
4. स्कैल्प को डिटॉक्स करता है
प्रदूषण, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स और गंदगी के कारण स्कैल्प पर टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में नारियल के छिलकों का इस्तेमाल स्कैल्प को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
5. बालों को सफेद होने से रोके
नारियल के छिलकों का नियमित इस्तेमाल करने से बालों के रंग को बरकरार रखने में मदद मिलती है, जिससे बालों को समय से पहले सफेद होने की समस्या को रोका जा सकता है या इसे धीमा किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: नारियल के छिलके (जटा) से होता है कई बीमारियों का घरेलू इलाज, जानें प्रयोग का तरीका
बालों में नारियल छिलके का इस्तेमाल कैसे करें?
बालों में नारियल छिलके का इस्तेमाल आपके स्कैल्प के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, इसलिए आप इसे कई तरह से अपने बालों में उपयोग कर सकते हैं, जैसे:
- नारियल छिलका हेयर वाटर: इसे बनाने के लिए नारियल के सूखे छिलकों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और इन्हें 2 से 3 गिलास पानी में उबालकर पानी को ठंडा होने के बाद छान लें। बाल धोने के बाद इस पानी से आखिरी बार अपने बालों को धोएं और हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें, ताकि स्कैल्प को ठंडा रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सके।
- नारियल छिलका और नारियल तेल का मिश्रण: नारियल के छिलकों को जलाकर उसका राख बना लें और इस राख को नारियल तेल में मिलाकर हल्की आंच पर गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसे छान लें। इसके बाद इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें और 1-2 घंटे बाद शैंपू से बाल को धो लें। ऐसा करने से बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
- नारियल छिलके का हेयर पैक: सूखे नारियल छिलके को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें दही या एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद हल्के शैंपू से बालों को धो लें। इस पैक को बालों में लगाने से स्कैल्प की गहराई से सफाई होती है।
निष्कर्ष
बालों के लिए सिर्फ नारियल का तेल फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि इसके छिलके का इस्तेमाल भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप पहली बार बालों में नारियल के छिलकों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 20:10 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 15, 2026 20:10 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 15, 2026 20:10 IST
Published By : Katyayani Tiwari