Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

नारियल के छिलके (जटा) से होता है कई बीमारियों का घरेलू इलाज, जानें प्रयोग का तरीका

नारियल का छिलका भी कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-

अधिकतर मांगलिक कार्यों में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई स्वादिष्ट भोजन बनाने में नारियल का इस्तेमाल होता है। खासतौर पर साउथ इंडियन्स नारियल का इस्तेमाल खाने की कई चीजों को बनाने के दौरान करते हैं। इतना ही नहीं नारियल का पानी (Coconut Water benefits) स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए अधिकतर डायटीशियन सुबह नारियल का पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के छिलके यानि नारियल की झटा का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो बता दें कि नारियल ही नहीं, बल्कि इसकी जटा भी कई गुणों से भरपूर होती है। अधिकतर लोग नारियल के छिलके को फेंक (Health benefits of Nariyal ki Jata) देते हैं। लेकिन ऐसा करने से अच्छा है आप इसे जमा करके रखें। 

नारियल का छिलका (Nariyal ki Jata) आपकी कई समस्याओं को दूर करने में काफी गुणकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर बवासीर से पीड़ित मरीजों  (Nariyal ki jata for Piles) के लिए नारियल की जटा काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में असरकारी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? तो परेशान न हों, आज हम आपको इस लेख में नारियल की जटा का इस्तेमाल करने का तरीका बतान जा रहे हैं। इस नुस्खे से आप बवासीर की समस्या से (Coconut peel benefits) तुरंत राहत पा सकते हैं।

नारियल की जटा के फायदे  (Coconut peel benefits) 

  • नारियल की जटा में फाइबर की अधिकता होती है, यह आपको पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरकारी माना जाता है। 
  • बवासीर से पीड़ित मरीजों के लिए नारियल की जटा काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके इस्तेमाल से आप पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - जांघ, बाजू और हिप्स के थुलथुले फैट (सैल्यूलाइट) को कम करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 मसाज ऑयल

  • दांतों की सफाई करने में नारियल का छिलका आपके लिए असरकारी होता है। इसके इस्तेमाल से आपके दांतों की चमक बढ़ती है। साथ ही दांतों का पीलापन दूर होता है।
  • रक्तविकार को दूर करने में नारियल की जटा काफी फायदेमंद हो सकती है।
  • नारियल के भस्म का इस्तेमाल आप हैजा और हिचकी की परेशानी को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा कई लोग नारियल के छिलके का पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल प्लांटिंग करने के लिए करते हैं। 

कैसे करें नारियल के छिलके का इस्तेमाल? (How to Use Coconut Peel)

बवासीर रोगी कैसे करें इस्तेमाल?

नारियल की जटा बवासीर के लिए काफी कारगर इलाज माना जाता है। इससे आप पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या को 2 से 3 दिनों में ठीक कर सकते हैं। महज एक ही दिन में मल से खून आना बंद हो जाता है। बवासीर की समस्याओं में इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल की जटाओं को जलाकर इसका भस्म तैयार कर लें। अब इस भस्म को एक शीशी में भरकर रख लें। अब जरूरत पड़ने पर इसको दही या फिर छाछ के साथ मिक्स करके पिएं। ध्यान रखें कि दही या छाछ ज्यादा खट्टी न हो। इसके इस्तेमाल से बवासीर की परेशानी दूर हो सकती है।

रक्तविकार होने पर कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप किसी तरह के रक्त विकार से जूझ रहे हैं, तो नारियल की जटा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए नारियल के छिलके से तैयार भस्म को पानी में 1 गिलास पानी में मिक्स करके पिएं। इससे ना सिर्फ मासिक धर्म में होने वाली परेशानी, बल्कि हिचकी, हैजा और वमन जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - अर्थराइटिस रोगियों के लिए फायदेमंद है देवदार, इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल

दांतों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

दांतों की समस्या से अगर आप परेशान हैं, तो नारियल के छिलको का पाउडर बना लें या फिर इसके भस्म को अपने दांतों पर मंजन की तरह रगड़ें। इससे आपके दांतों की चमक बढ़ेगी। साथ ही दांतों से जुड़ी अन्य परेशानी भी दूर होगी।

ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्य से जरूरी सलाह जरूर लें। साथ ही अगर आपको बवासीर की समस्या है, तो अपने गुदा को गर्म पानी से साफ करें। साथ ही अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा मसाले और मिर्च न खाएं। 

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

नीम के पानी से नहाने के 9 फायदे और 3 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 11, 2021 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content