बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करता है नारियल तेल, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए नारियल तेल फायदेमंद होता है। जानें बालों की किस समस्या पर नारियल तेल कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करता है नारियल तेल, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल


How to condition hair with coconut oil: त्वचा और बालों के लिए नारियल तेल हमेशा से इस्तेमाल किया जाता है। दादी-नानी के त्वचा और बालों से जुड़े घरेलू नुस्खों में नारियल तेल का जिक्र अक्सर किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नारियल तेल में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक मिनरल्स होते हैं। नारियल तेल से स्कैल्प में नमी बनी रहती है, तो बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं, नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इससे स्कैल्प इंफेक्शन भी कंट्रोल होता है। आइये इस लेख में जानें बालों के लिए नारियल तेल कैसे इस्तेमाल करें। 

oil

बालों की समस्याओं के लिए नारियल तेल कैसे इस्तेमाल करें- How To Use Coconut Oil For Hair Problems

बालों के झड़ने की समस्या- Hair Fall

झड़ते बालों की समस्या रोकने के लिए नारियल तेल बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आप नारियल तेल से हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इस हेयर मास्क से जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है। हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच नारियल तेल लीजिये। इसमें एक चम्मच आंवला तेल मिलाएं। इसमें भृंगराज पाउडर मिलाएं और हेयर मास्क तैयार करें। 

बालों में शाइन लाने के लिए- Shiny Hair

बालों में शाइन बनाए रखने के लिए भी आप नारियल तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको रूखे और बेजान बालों से भी राहत मिलेगी। इस्तेमाल के लिए आप नारियल तेल और सेब के सिरके का हेयर मास्क बना सकते हैं। मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। दोनों को मिलाकर बालों पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर रखें। 

इसे भी पढ़ें- इस तरह बालों में नारियल तेल लगाने से मिलेंगे फायदे, जानें इस्तेमाल करने के 4 तरीके

स्कैल्प को रिलैक्स रखने के लिए- Scalp Health 

अगर आपको सिरदर्द है तो स्कैल्प को रिलैक्स करने के लिए  गर्म तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपका माइंड रिलैक्स होगा और आपको तनाव से भी राहत मिलेगी। इस्तेमाल के लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाएं। बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद धो लें। 

सिर की खुजली कम करने के लिए- Scalp Itching

अगर आपके सिर में बहुत ज्यादा खुजली है, तो यह स्कैल्प इंफेक्शन के कारण हो सकता है। ऐसे में डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन इसकी वजह हो सकता है। हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। स्कैल्प में लगाकर अच्छे से मसाज करें। करीब 2 घंटे बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या नारियल तेल लगाने से बाल सफेद होते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

बालों को हेल्दी रखने के लिए- Healthy Hair

बालों को हेल्दी रखने के लिए आप नारियल तेल से हल्की मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप स्क्रब बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयल बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाएं। 

इन तरीकों से आप बालों पर नारियल तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका इस्तेमाल करें।

Read Next

ऑयली बालों से आती है बदबू तो इस्तेमाल करें ये हेयर पैक, निकल जाएगी सारी गंदगी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version