
आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ, ड्राई हेयर आदि जैसी कई समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। इन सभी तरह की बालों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। बालों के लिए नारियल का तेल (Coconut Oil For Hair) बहुत फायदेमंद माना जाता है। नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में नारियल का तेल लगाने से बाल मॉइस्चराइज होते हैं और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, बालों में नारियल का तेल लगाने से डैंड्रफ और हेयर फॉल से भी छुटकारा मिलता है। आप बालों में नारियल का तेल कई तरीकों से लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों पर नारियल का तेल कैसे लगाएं? (Balo Par Nariyal Tel Kaise Lagaye)? या फिर बालों में नारियल तेल के साथ क्या मिलाकर लगाना चाहिए? (How to Apply Coconut Oil On Hair in Hindi) -
बालों पर नारियल का तेल कैसे लगाएं? - How To Apply Coconut Oil On Hair In Hindi
1. करी पत्ता और नारियल का तेल
आप बालों पर नारियल तेल को करी पत्ते के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। करी पत्ता बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक पैन में एक कटोरी नारियल का तेल और 10-15 करी पत्ते डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा करें और छान लें। इसके बाद, इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल मजबूत, लंबे और चमकदार बनेंगे।
2. नारियल तेल और एलोवेरा जेल
अगर आपके बालों में डैंड्रफ है या आप स्कैल्प में खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल के एंटी-माइक्रोबायल व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प पर जलन और खुजली कम होती है और डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए नारियल के तेल में एक एक चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए लगाएं ये 5 तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
3. नारियल का तेल और कलौंजी के बीज
आप अपने बालों पर नारियल तेल में कलौंजी के बीज मिलाकर लगा सकते हैं। कलौंजी के बीजों में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नारियल तेल में कलौंजी के बीज मिलाकर बालों पर लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या डप्पत होती है। इससे बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। इसके लिए नारियल के तेल में एक चम्मच कलौंजी के बीज डालकर गर्म कर लें। अब इसे ठंडा कर लें और फिर अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें।
4. नारियल तेल और कैस्टर ऑयल
आप अपने बालों पर नारियल तेल को कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल तेल और कैस्टर ऑयल, दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कैस्टर ऑयल में मौजूद फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से बालों को मॉइस्चर मिलता है और बालों का रूखापन दूर होता है। इसके लिए आप नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में लें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे अपने बालों में लगाकर मसाज करें। नारियल तेल को कैस्टर ऑयल के साथ मिक्स करके लगाने से बालों का टूटना कम होगा और बाल लंबे होंगे।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडा
How To Apply Coconut Oil On Hair In Hindi: आप नारियल तेल में करी पत्ता, एलोवेरा जेल, कलौंजी के बीज और कैस्टर ऑयल मिक्स करके बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।