Expert

झड़ते बालों से हैं परेशान? जावेद हबीब का बताया ये ट्रिक आएगा काम

पसीना, धूल और गंदगी के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है। आइए जावेद हबीब से जानते हैं हेयर फॉल रोकने के लिए बाल धोने के सही तरीके के बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
झड़ते बालों से हैं परेशान? जावेद हबीब का बताया ये ट्रिक आएगा काम


आज के समय में बालों के टूटने और झड़ने की समस्या बहुत आम बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, डाइट, पोषक तत्वों की कमी और बालों की सही केयर न कर पाना अक्सर हेयर फॉल का कारण बनता है। खासकर गर्म और नमी वाले मौसम में पसीना, धूल और गंदगी के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इसके बाद भी बालों का झड़ना रोक पाना मुश्किल हो जाता है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का मानना है कि लोगों के बाल टूटने का बड़ा कारण डैंड्रफ और पसीना है, जो अक्सर बाल गलत तरीके से धोने के कारण होते हैं। तो आइए जावेद हबीब से जानते हैं बाल टूटने के कारण और बाल धोने के सही तरीके के बारे-

जावेद हबीब से जानें बालों के टूटने का कारण

जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि, "जब हमारे स्कैल्प में ज्यादा पसीना होता है तो यह सूखकर एक परत के रूप में बन जाता है, जिसे हम डैंड्रफ कहते हैं। स्कैल्प में डैंड्रफ धीरे-धीरे बालों को डैमेज करता है और बाल झड़ने का कारण बनता है, जो बालों के लिए किसी जहर से कम नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन बी 12 की कमी से बाल झड़ने की समस्या होती है? जानें बचाव के उपाय

जावेद हबीब का कहना है कि भारत में कई लोगों के बीच यह अंधविश्वास है कि रोजाना बालों को धोना नुकसानदायक होता है। खासकर महिलाएं रोजाना अपने बालों को धोने से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यहां वे सबसे बड़ी गलती करते हैं। गंदे और पसीने वाले स्कैल्प में खुजली की समस्या बढ़ जाती है, जो स्कैल्प की जड़ों को कमजोर कर सकती है और बाल झड़ने का कारण बन सकता है।

कई लोगों में यह अंधविश्वास होता है कि बालों को रोज धोना नुकसानदेह होता है। खासकर महिलाएं या लंबे बाल रखने वाले पुरुष बालों को धोने से कतराते हैं। लेकिन जावेद हबीब के अनुसार, यही सबसे बड़ी गलती है। गंदे और पसीने से भरे बालों में खुजली होती है, जो जड़ों को कमजोर करती है और बाल झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? तो पिएं ये सदियों पुराना आयुर्वेदिक ड्रिंक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Campus Reporter (@campusreporter25)

बाल झड़ने से रोकने के लिए हेयर वॉश का सही तरीका क्या है?

जावेद हबीब की मानें तो बालों को रोजाना धोने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन बालों को सही तरीके से धोना जरूरी है। बालों को रोजाना धोने से न सिर्फ गंदगी और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है, बल्कि बाल मजबूत भी बनते हैं। इसलिए बाल धोने के लिए आप इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं-

  • सूखे बालों में तेल लगाने के सही फायदे को पाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह गीला करें।
  • इसके बाद अपने बालों में थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं, लेकिन मालिश न करें। सरसों का तेल एक नेचुरल औषधि है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  
  • गीले बालों में तेल लगाकर इन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, ताकि वह अंदर तक एब्जॉर्ब हो सके।
  • बालों में तेल लगाने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार शैम्पू से धो लें।

निष्कर्ष

जावेद हबीब का कहना है कि "अगर आप बालों को धोने के लिए रोजाना ये तरीका अपनाते हैं तो बालों में खुजली, रूसी या इनके झड़ने की समस्या कम होती है।" बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी है।। इसलिए, अगर आप भी अपने बालों के टूटने की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो बाल धोने के लिए जावेद हबीब के इस तरीके को फॉलो करें।

Read Next

ग्रीन टी की मदद से हेयर स्कैल्प को मजबूत बनाना हुआ आसान, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए तरीके

Disclaimer

TAGS