Wed Oct 7, 2026 | 12:06 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

ग्रीन टी की मदद से हेयर स्कैल्प को मजबूत बनाना हुआ आसान, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए तरीके

Green Tea for Healthy Hair: यह तो आप जानते हैं कि ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सिर के स्कैल्प में लगाना भी फायदेमंद होता है। जानते हैं एक्सपर्ट से इस लेख में-

ग्रीन टी की मदद से हेयर स्कैल्प को मजबूत बनाना हुआ आसान, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए तरीकेग्रीन टी की मदद से हेयर स्कैल्प को मजबूत बनाना हुआ आसान, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए तरीके

Green Tea and Healthy Hair in Hindi: आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से लोग परेशान है। बालों को सेहतमंद रखने के लिए लोग बालों में तरह-तरह के लेप लगाने से पीछे नहीं रहते लेकिन कुछ मामलों में ये लेप बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही बालों में लेप लगाने चाहिए। हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी (Ms. Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital Sector-8, Faridabad) से बात की। उन्होंने ग्रीन टी को सिर के स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद बताया है। ग्रीन टी पीने से वजन घटाने, मेटाबॉल्जिम बढ़ाने में मदद करता है लेकिन इसे बालों को सीधा लगाना भी फायदेमंद है। जानते हैं यह स्कैल्प और बालों के लिए भी कैसे फायदेमंद है।

ग्रीन टी कैसे स्कैल्प को मजबूत करता है? - How Green Tea beneficial for Scalp in Hindi

इस बारे में मीना कुमारी कहती हैं, “ग्रीन टी में कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स होता है, जो बहुत ही ज्यादा पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स है। इसे लेने से शरीर में फ्री रेडिकल्स खत्म होते हैं और हार्मोन को भी कंट्रोल करता है। महिलाओं और पुरुषों में DHT हार्मोन हेयर फॉल का कारण होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद बायोटिन, विटामिन E और विटामिन C भी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।”

green tea and hair scalp expert advicegreen tea and hair scalp expert advice

इसे भी पढ़ें: क्या सच में ग्रीन टी में कैफीन नहीं होता? डॉक्टर से जानें ऐसे 5 मिथक और इनकी सच्चाई

ग्रीन टी को बालों में सीधा लगाना भी फायदेमंद - Green Tea can be Used Directly on Scalp in Hindi

डाइटिशियन मीना कुमारी के अनुसार, कई रिसर्च में पाया गया है कि ग्रीन टी को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगाना भी फायदेमंद होता है। इससे डैंड्रफ और सूखापन में कमी आती है। बाल गिरने की समस्या से राहत मिलती है। बाल चमकीले हो जाते हैं और स्कैल्प का pH बैलेंस रहता है। इसलिए लोग ग्रीन टी को सीधे बालों में भी लगा लेते हैं। NCBI में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन टी के कैटेचिन्स हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करने और नए बालों के ग्रोथ साइकिल को स्टिम्युलेट करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी कैसे इस्तेमाल करें? - How to Use Green Tea in Hindi

मीना कुमारी कहती हैं कि ग्रीन टी को बालों पर कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस्तेमाल करने से पहले स्कैल्प के छोटे से पैच पर लगाकर देखें कि कहीं रिएक्ट तो नहीं कर रहा। आप नीचे दिए तरीकों से ग्रीन टी को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं-

  1. स्कैल्प वॉश करें - दो ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में उबालकर उसे ठंडा कर लें। फिर इसे बाल शैंपू करने के बाद स्कैल्प पर डालकर हल्की मालिश करें। इससे स्कैल्प भी साफ होगा और बाल की जड़ें भी मजबूत होगी।
  2. ग्रीन टी हेयर मास्क - ग्रीन टी के पाउडर को दही या एलोवेरा के जेल में मिलाकर हेयर मास्क बना लें। फिर इसे स्कैल्प पर लगाकर 20-25 मिनट रखें। इसके बाद बाल धो लें। इससे डैंड्रफ कम होता है और स्कैल्प हाइड्रेटेड रहता है।
  3. ग्रीन टी स्प्रे - ग्रीन टी को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इसे हफ्ते में 1 या दो बार स्कैल्प पर लगा लें। यह भी बालों को मजबूत रखने का बेहतरीन तरीका है।

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी और चावल के पानी से बनाएं ये खास हेयर पैक, कमजोर बाल हो जाएंगे मजबूत और दूर होगा बालों का झड़ना

ग्रीन टी लगाते समय सावधानियां - Precautions While Apply Green Tea in Hindi

मीना कुमारी ने ग्रीन का इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी हैं।

  1. ग्रीन हमेशा ठंडी करके लगाएं।
  2. हफ्ते में 1-2 से ज्यादा न लगाएं।
  3. अगर स्कैल्प सेंसिटिव है या एलर्जिक है, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  4. किसी भी तरह की तकलीफ होने पर डॉक्टर से मिलें।

ग्रीन टी कौन सी इस्तेमाल करें? _ Which Green Tea is Best For Use in Hindi

मीना कुमारी कहती हैं कि बात चाहे ग्रीन टी पीने की हो या बालों पर लगाने की, हमेशा शुद्ध और ऑर्गेनिक चाय का ही इस्तेमाल करें। ग्रीन टी लेते समय इन खास बातों को दिमाग में जरूर रखें।

  1. खुली हुई प्योर ग्रीन टी - ये चाय प्राकृतिक और केमिकल फ्री होती है।
  2. ऑर्गेनिक ग्रीन टी - यह चाय पेस्टिसाइड्स से मुक्त होती है।ट
  3. माचा ग्रीन टी - इस चाय में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंस्ट्स होते हैं।
  4. फ्लेवर्ड ग्रीन टी - पीने के लिए आप नींबू या तुलसी की चाय ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें added sugar न हो।
  5. डिकैफ ग्रीन टी - अगर कैफीन से सेंसिटिव हैं, तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

ग्रीन टी से शरीर को तो एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते ही हैं, साथ ही बालों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद है। अगर किसी को सामान्य डैंड्रफ या बाल झड़ने की समस्या हो, तो ग्रीन टी को बालों में लगाया जा सकता है। लेकिन अगर किसी को ज्यादा ही बाल झड़ने या स्कैल्प में समस्या है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। साथ ही यह भी याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए जरूरी नहीं कि सभी के लिए एक जैसा असर दिखें। इसलिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

FAQ

  • ग्रीन टी पीने से बाल झड़ते हैं या नहीं?

    जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है, उनके लिए ग्रीन टी पीना अच्छा है। इसमें मौजूद कैटेचिन बालों के झड़ने को कम करता है और लंबे समय तक सेहतमंद बनाए रखे में मदद करता है।
  • क्या ग्रीन टी से बाल धो सकते हैं?

    ग्रीन टी से बालों को धोया जा सकता है। इससे स्कैल्प के रोमछिद्र खुलते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
  • क्या ग्रीन टी शाम को पी सकते हैं?

    देर शाम या बिस्तर पर जाने से पहले ग्रीन टी पीने से बचें इसमें मौजूद कैफीद नींद को प्रभावित कर सकता है।

Read Next

→ कभी लगाया है आपने सरसों के तेल में पानी मिलाकर? एक्सपर्ट से जानें त्वचा और बालों के लिए कैसे है फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 25, 2025 15:11 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Aug 25, 2025 15:10 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari