Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

आयुर्वेद में स्किन टाइप के अनुसार स्किन के लिए सही तेल कैसे चुनें? जानें डॉक्टर से

अक्सर लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में हेल्दी स्किन के लिए कुछ तेल को इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए लेख में जानें आयुर्वेद में स्किन टाइप के अनुसार स्किन के लिए सही तेल कैसे चुनें?

How to Choose Right Oil For Your Skin Type in Hindi: अक्सर लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट लेने, शरीर को हाइड्रेट रखने, स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखने, स्ट्रेस कम करने और भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कुछ ऑयल्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है? ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आयुर्वेद के अनुसार कौन सी स्किन टाइप के लिए कौन सा तेल सही है? ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें आयुर्वेद में स्किन टाइप के अनुसार स्किन के लिए सही तेल कैसे चुनें?

आयुर्वेद में स्किन टाइप के अनुसार सही तेल कैसे चुनें? - How to choose the right oil according to your skin type in Ayurveda?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अच्छी स्किन के लिए तेल चुनना बहुत आसान है। इसके लिए स्कन से जुड़ी कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन टाइप के हिसाब से घर में बनाएं फेस सीरम, त्वचा पर आएगा निखार

ड्राई स्किन की समस्या

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो इसे वात माना जाएगा और इसका ध्यान रखते हुए, घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप तेल लगाते हैं और वह उड़ जाता है, तो ये समस्या वात के कारण होती है। ऐसे में घी लगाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि ये त्वचा पर लंबे समय तक रहता है। घी का इस्तेमाल करने से त्वचा को नेचुरल रूप से ग्लोइंग बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को थोड़ा बेहतर करने में मदद मिलती है।

how to choose right oil for your skin type according to ayurveda in hindi 1

हल्की ड्राइनेस की समस्या

अगर आपकी त्वचा हल्की ड्राई रहती है और बहुत ज्यादा ड्राई नहीं है, तो ऐसे में स्किन पर घी के इस्तेमाल के बजाए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये त्वचा को नेचुरल रूप से ग्लो देता है और ब्लड सर्कुलेशन को थोड़ा बेहतर करता है।

इसे भी पढ़ें: जोजोबा तेल चेहरे में कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें हर स्किन टाइप के अनुसार इसे कैसे करें इस्तेमाल

मांसपेशियों के अनुसार

मांसपेशियों और मसल्स या सर्दियों में अगर आप तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो तिल का तेल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बता दें, तिल के तेल की तासीर गर्म होती है। इससे शरीर को गर्मी देने, स्किन को हेल्दी रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बादाम के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

स्किन के लिए कई तरह के घी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं। अधिक ड्राई स्किन के लिए घी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, हल्की ड्राई स्किन के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, सर्दियों शरीर को गर्मी देने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने तिल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। वहीं, इसके लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ध्यान रहे, सेंसिटिव स्किन होने पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या हम रोजाना चेहरे पर चंदन लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें और फिर ट्राई करें ये नुस्खा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 22:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 09, 2025 22:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 09, 2025 22:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content