Expert

फैटी लिवर के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है ब्रोकली? जानें एक्सपर्ट से

फैटी  लिवर के मरीजों की संख्या आजकल बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है खराब डाइट और लाइफस्टाइल। ऐसे में ब्रोकली खाना इस स्थिति में कैसे मददगार हो सकता है, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है ब्रोकली? जानें एक्सपर्ट से


ब्रोकली कई सारे विटामिन और मिनरल से भरपूर सब्जी है जिसका सेवन लोग तमाम प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए करते हैं। लोग इसे हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और वेट लॉस के लिए डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस सब्जी को आप फैटी लिवर की समस्या में भी खा सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या में अक्सर देखा जाता है कि लिवर का फैट बढ़ जाता है और इसका काम काज प्रभावित होने लगता है। लंबे समय तक यह स्थिति बने रहने पर लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या में ब्रोकली खाना कितना फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में डॉ. जी.एस. लांबा, डायरेक्टर, मेडिकल और इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से।

फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्रोकली खाने के फायदे-broccoli benefits for fatty liver

डॉ. जी.एस. लांबा बताते हैं कि फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्रोकली खाना बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली में ऐंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं और फैट के जमाव को कम करने में सहायक होते हैं। यह सब्जी लिवर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले जलन को कम करती है और लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है। इसके अलावा भी फैटी लिवर में ब्रोकली खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि

लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है ब्रोकली

ब्रोकली खाना लिवर डिटॉक्स में मददगार है। ब्रोकली में मौजूद क्लोरोफिल और विटामिन्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है। जब आप कुछ दिनों तक इसका सेवन करते हैं तो लिवर सेल्स के काम काज तेज हो जाता है और लिवर में जमा फैट में कमी आती है। इस प्रकार से ब्रोकली खाना लिवर डिटॉक्स में मददगार है।

fatty_liver_disease

शरीर की सूजन कम करने में मददगार

फैटी लिवर में ब्रोकली खाना शरीर में सूजन कम होती है, जो फैटी लिवर के मरीजों के लिए खासतौर पर लाभकारी है। दरअसल, NIH के अनुसार ब्रोकली में सूजनरोधी गुण होते हैं जो लिवर की सूजन और क्षति को कम करने में मदद करते हैं, जो फैटी लिवर रोग से रिकवरी में मदद कर सकता है।

फैटी लिवर में ब्रोकली कैसे खाएं-How to have broccoli for fatty liver

फैटी लिवर में आप ब्रोकली का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप ब्रोकली को उबालकर सलाद के रूप में खाएं। इसके अलावा आप ब्रोकली का सूप पी सकते हैं या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप मल्टीग्रेन आटे में ब्रोकली भरकर पराठा बना सकते हैं और इसे खा सकते हैं। इसके अलावा आप ब्रोकली का पानी पी सकते हैं जो कि फैटी लिवर की समस्या में मददगार है।

इसके अलावा नियमित रूप से ब्रोकली खाने से वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर होता है, जो फैटी लिवर की स्थिति को बिगड़ने से बचाता है। इसलिए, फैटी लिवर वाले मरीजों को अपनी डाइट में ब्रोकली शामिल करना चाहिए। यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है अपने लिवर की सेहत को सुधारने का।

FAQ

  • कौन सा ब्लड टेस्ट फैटी लिवर दिखाता है?

    एंजाइम एलानिन एमिनोट्रांस्फरेज (ALT) और एस्पार्टेट एमिनोट्रांस्फरेज (AST) नामक दो एंजाइम के टेस्ट होते हैं जो कि ब्लड टेस्ट द्वारा ही किए जाते हैं, यह आपको फैटी लिवर की समस्या से बचाव में मदद कर सकते हैं। 
  • फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका यह है कि आप अपनी डाइट को सही करें। इसके लिए आप डाइट में सब्जियों को शामिल करें जो कि फाइबर से भरपूर हो और फैटी लिवर की दिक्कत को कम करने में मदद करे।
  • फैटी लिवर से क्या-क्या दिक्कत होती है?

    फैटी लिवर की वजह शरीर में सूजन जैसे कि हेपेटाइटिस, फाइब्रोसिस और लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहने पर आपका लिवर भी डैमेज हो सकता है।

 

 

 

Read Next

वेट लॉस के लिए सलाद है बेस्ट ऑप्शन या सिर्फ एक मिथ? डाइटिशियन से जानें

Disclaimer

TAGS